एक्सप्लोरर

पीएम किसान: पहले कई किसानों को कर दिया था स्कीम से बाहर, अब फिर 34 लाख को जोड़ा

सरकार का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा पात्र किसानों तक पीएम किसान योजना का लाभ पहुंचाना है. योजना में अब 34 लाख किसानों को जोड़ा गया है.

सरकार की ओर से किसानों के हित के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जाती हैं. इन योजनाओं के जरिए किसान भाइयों को आर्थिक मदद भी दी जाती है. किसान भाइयों को आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है. जिसके जरिए पात्र किसान भाइयों के खातों में हर साल 6 हजार रुपये की धनराशि ट्रांसफर की जा रही थी. लेकिन सरकार ने बड़े स्तर पर किसानों को स्कीम से बाहर कर दिया था. लेकिन अब सरकार ने लाखों किसानों को स्कीम में फिर से शामिल किया है.

रिपोर्ट्स के अनुसार अप्रैल से जुलाई 2022 के बीच लाभार्थी किसानों की संख्या 10.47 करोड़ थी. कुछ ही महीनों बाद गिर गई और 8.12 करोड़ हो गई है. लेकिन अब सरकार ने 34 लाख किसानों को योजना में जोड़ा है. जिसमें सबसे अधिक किसान यूपी के बताए जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा पात्र किसानों को योजना का लाभ प्रदान करना है.

क्या हैं आंकड़े

34 लाख किसान भाइयों में से उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 8.50 लाख किसान, राजस्थान में 2.39 लाख, मणिपुर में 2.27 लाख, झारखंड में 2.2 लाख और महाराष्ट्र के 1.89 लाख किसान शामिल हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार विकसित भारत यात्रा के जरिए भी इस योजना में बड़ी संख्या में किसानों को जोड़ा जा रहा है. ये यात्रा 15 नवंबर को शुरू हुई है जोकि 26 जनवरी तक चलेगी. पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर चार महीने में डीबीटी के जरिए समान किस्तों में 6,000 रुपये मिलते हैं. यह योजना 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 24 फरवरी, 2019 को शुरू की गई थी.

क्या बोले कृषि मंत्री

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लोकसभा को बताया कि जुलाई 2022 तक पीएम किसान लाभार्थियों की संख्या 10.47 करोड़ थी, लेकिन एक साल में 20 प्रतिशत की कमी आई है. इसी साल 15 नवंबर को भारत संकल्प यात्रा में 34 लाख लोग शामिल हुए. इसमें सबसे अधिक किसान उत्तर प्रदेश में हैं.

यह भी पढ़ें- सर्दी में खेती करते समय रखें इन बातों का खास ध्यान रखें किसान भाई, अच्छी होगी कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध में पानी मिलाते पकड़े जाने पर कितनी होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
दूध में पानी मिलाते पकड़े जाने पर कितनी होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
जुगाली करना छोड़ दे गाय या भैंस तो हो जाएं सावधान, भारी पड़ सकती है लापरवाही
जुगाली करना छोड़ दे गाय या भैंस तो हो जाएं सावधान, भारी पड़ सकती है लापरवाही
पराली जलाएं नहीं, इन 3 तरीकों से खेत में ही बनाएं खाद
पराली जलाएं नहीं, इन 3 तरीकों से खेत में ही बनाएं खाद
एक ही खेत से फसल और बिजली की कमाई! क्या है एग्रीवोल्टाइक मॉडल?
एक ही खेत से फसल और बिजली की कमाई! क्या है एग्रीवोल्टाइक मॉडल?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget