एक्सप्लोरर

PM Kisan Scheme: किसान फटाफट इन 3 रिकॉर्ड का मिलान कर लें... वरना नहीं मिलेगी 13वीं किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त पाने का समय नजदीक है. किसान जल्द से जल्द ई-केवाईसी, आधार लिंक अपडेट और जमीन वेरिफिकेशन करवा लें. नहीं तो किस्त नहीं मिलेगी.

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त किसानों के खाते में पहुंच चुकी है. किसान 13वीं किस्त के इंतजार में है. काफी संख्या इसलिए भी परेशान हैं कि उनके खाते में 12वीं किस्त का पैसा नहीं पहुंचा है. इन किसानों को डर है कि कहीं 13वीं किस्त पाने से वंचित न रह जाए. केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन किसानों का रिकॉर्ड अपडेट नहीं है. उन्हें किसी भी हाल में 13 वीं किस्त नहीं मिलेगी. परेशान किसान एग्रीकल्चर डिपार्टमेेंट और ऑनलाइन पंजीकरण के लिए केंद्रों पर चक्कर काट रहे हैं. 

इन 3 रिकॉर्ड का मिलान है जरूरी

किसान सम्मान निधि पाने के लिए किसानों के जमीनी दस्तावेज ऑनलाइन अपडेट होने जरूरी हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सम्मान निधि के लिए सरकार ने जो मानक तय किए हैं. उसके अनुसार, ई-केवाइसी, दूसरा आधार नंबर से बैंक खाता लिंक और तीसरा किसान की जमीन का लैंड रिकार्ड वेरिफिकेशन होना जरूरी है. तीनों डॉक्यूमेंट में अपडेशन एक जैसा होना चाहिए. मसलन आधार कार्ड में नाम अलग, दूसरे डॉक्यूमेंट में नाम अलग नहीं होना चाहिए. 

विदिशा में अटक सकती है 24 हजार किसानों की किस्त

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मध्यप्रदेश के विदिशा में सम्मान निधि के लिए 2 लाख 18 हजार 403 किसान पात्र हैं. इनमें से 194094 का ई-केवाइसी कंप्लीट हो चुका है. 24309 किसान ई-केवाईसी नहीं करा सके हैं. इन किसानों से ई-केवाईसी व अन्य अपडेशन के लिए कहा जा रहा है. लेकिन उनके स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

अपडेट करने के लिए 31 दिसंबर तक अल्टीमेटम

राज्य केे किसानों को टारगेट पूरा करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय मिला है. इनसे सापफ कह दिया गया है कि जो किसान 31 दिसंबर तक अपडेट करा लें. उनकी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी जाए. बता दें कि ई-केवाईसी व अन्य अपडेशन के कारण देश के 2 करोड़ से अधिक किसानों को किस्त नहीं मिली हैं. केंद्र सरकार ने 12 वीं किस्त जारी करने से पहले सफाई अभियान चलाया था. उसी के तहत काफी संख्या में अपात्र किसानों को बाहर कर दिया गया हैं. हालांकि काफी पात्र किसान अपडेशन के कारण किस्त नहीं ले पाए. पीएम किसान स्कीम के तहत 6000 रुपये सालाना दिए जाते हैं. 4 महीने में 2 हजार रुपये किसानों के खाते में पहुंचते हैं. 

ये भी पढ़ें: गुड़हल की खेती से बन सकते हैं मालामाल, कैंसर के इलाज में होता है इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खेत में क्यों डालनी चाहिए गोबर की खाद, जान लीजिए इसके फायदे
खेत में क्यों डालनी चाहिए गोबर की खाद, जान लीजिए इसके फायदे
इंसान-पशुओं का अपशिष्ट बनेगा खाद, फसलों को होगा फायदा
इंसान-पशुओं का अपशिष्ट बनेगा खाद, फसलों को होगा फायदा
आंवले की खेती कैसे करते हैं, 1 एकड़ में कितना फायदा?
आंवले की खेती कैसे करते हैं, 1 एकड़ में कितना फायदा?
गाय को कहीं लंपी रोग तो नहीं हो गया, ऐसे करें पहचान?
गाय को कहीं लंपी रोग तो नहीं हो गया, ऐसे करें पहचान?

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
तेजस्वी के कारण रोहिणी ने छोड़ा था घर, अब पिता के बुलावे पर कही बड़ी बात
तेजस्वी के कारण रोहिणी ने छोड़ा था घर, अब पिता के बुलावे पर कही बड़ी बात
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
Embed widget