एक्सप्लोरर

PM Kisan Scheme: किसानों को झटका, किस्त की धनराशि तो बड़ी नहीं.. बजट आवंटन में इतने हजार करोड़ कम और कर दिए

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का बजट केंद्र सरकार ने कम कर दिया है. इस बार अन्य साल के सापेक्ष केवल 60 हजार करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है. किसानों को जल्द ही किस्त मिलने की उम्मीद है.

PM Kisan Samman Nidhi: इस बजट से किसानों को बड़ी उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि बढ़ाई जा सकती है. मीडिया में भी इस तरह की खबरें आना शुरू हो गई थीं. किसान भी खुश थे कि संभावना है कि उन्हें सालाना धनराशि 6 हजार से बढ़ाकर 8 हजार रुपये मिल सकती है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण ने बजट पेश किया. किसान टकटकी लगाए बजट की ओर देखते रहे. लेकिन पीएम किसान सम्मान निधि की मामले में उन्हें निराशा ही हाथ लगी. किसानों के लिए परेशान करने वाली बात यह भी है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12 किस्त किसानों के खाते में पहुंच गई हैं. लेकिन जनवरी गुजरने के बावजूद 13 वीं किस्त खाते में नहीं पहुंची है. केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर बजट में किसानों को खुश करने वाली खबर नहीं है. 

निधि को लेकर 5 सालों में सबसे कम बजट आवंटित
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इसका किसानों पर आर्थिक प्रभाव है. मगर देश में इस योजना का राजनीतिक प्रभाव भी है. पीएम किसान सम्मान निधि को बढ़ाने का किसान इंतजार कर रहे थे. लेकिन किसानों को इस मामले में बजट से निराशा ही हाथ लगी है. केंद्रीय वित्त मंत्री ने इसको लेकर कोई घोषणा नहीं की है. वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जो बजट पेश किया है. वह केवल 60 हजार करोड़ रुपये ही है. विशेष बात यह है कि पिछले 5 सालों में योजना के अंतर्गत जो बजट जारी किया है. 5 सालों में सबसे कम है. 

पिछले साल के सापेक्ष 8 हजार करोड़ घटाया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार पिछले कुछ सालों में पीएम किसान सम्मान निधि का बजट लगातार घटा रही है. वर्ष 2022-23 में वर्ष 2022-23 के लिए 68000 करोड़ रुपये बजट आवंटित किया गया था. वहीं इस बार यह 60 हजार करोड़ ही है. यह पिछले साल की तुलना में करीब 13 प्रतिशत कम है. वहीं, वर्ष वर्ष 2021-22 में, पीएम-किसान के लिए 66,825 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे.

किसानों को सालाना मिलते हैं 6 हजार रुपये 
प्रधानमंत्री किसान योजना आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को ध्यान में रखकर शुरू की गई. इस योजना का मकसद गरीब किसानों की आर्थिक मदद करना है. योजना के तहत केंद्र सरकार सालाना किसानों के खाते में 6 हजार रुपये भेजती है. हर चार महीने में 2 हजार रुपये किसानों के खाते में भेज दिए जाते हैं. इस साल ऐसी चर्चाएं थी कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त 3 से बढ़ाकर 4 क जा सकती हैं. इस तरह किसानों को 6 हजार के बजाय 8 हजार रुपये मिलना शुरू हो जाएंगे. हालांकि अब बजट जारी होने के बाद किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- खेती के लिए बनवाना है फार्म पोंड या डिग्गी? तो सरकार देगी इतने हजार का अनुदान, आसान होगा काम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Beekeeping Insurance: मधुमक्खी पालकों को 6.25 लाख रुपये तक का बीमा कवर! जानें कितना देना होगा प्रीमियम
मधुमक्खी पालकों को 6 लाख तक का बीमा कवर! जानें कितना देना होगा प्रीमियम
Wheat Consumption: इस साल कितने टन गेहूं खा गए भारतीय, कितने का हुआ कुल कारोबार?
इस साल कितने टन गेहूं खा गए भारतीय, कितने का हुआ कुल कारोबार?
Marigold Farming: क्या है लाल कलकत्ता गेंदा फूल? इस तरह लगाएं और पाएं लाखों का मुनाफा
क्या है लाल कलकत्ता गेंदा फूल? इस तरह लगाएं और पाएं लाखों का मुनाफा
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget