एक्सप्लोरर

PM Kisan Samman NIdhi: तो जनवरी में नहीं आएगी अगली किस्त? फरवरी में इस दिन आ सकते हैं पैसे

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13 वीं किस्त आने का किसान इंतजार कर रहे हैं. जनवरी में किस्त आने की संभावना मुश्किल है. फरवरी में किस्त आने की संभावना जताई जा रही है.

PM Kisan Scheme 13th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12 किस्त किसानों के खाते में पहुंच चुकी हैं. किसानों को 13 वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. 12 वीं किस्त भी किसानों के खाते में पहुंचने में करीब एक से डेढ़ महीने लेट हो गई थी. कुछ ऐसी ही स्थिति 13 वीं किस्त की बनी हुई है. पिछले साल एक जनवरी को किसानों के खाते में पहुंच गई थी. अब 26 जनवरी हो गई है. लेकिन इस साल किसानों के खाते में किस्त नहीं भेजी गई है. 

जनवरी में मुश्किल आएगी 13 वीं किस्त
पहले एक जनवरी को किस्त जारी होने की संभावना थी. फिर 14 जनवरी से पहले किस्त आने की संभावनाएं जताई गईं. उसके बाद सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी पर किस्त जारी करने की बात सामने आई. 26 जनवरी को भी पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त देने की बात कही जा रही थी. लेकिन अभी तक किस्त जारी होने की बात सामने नहीं आई हैं. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस जनवरी में किसानों को किस्त मिलने की संभावना मुश्किल है. 

तो फरवरी में आएगी 13 वीं किस्त
जनवरी लगभग गुजर चुकी है. लेकिन अभी तक कोई अधिकारिक एलान केंद्र सरकार की ओर से नहीं किया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी के पहले सप्ताह में केंद्र सरकार किसानों के खाते में धनराशि जारी कर सकती है. हालांकि केंद्र सरकार की ओर से किस्त जारी करने को लेकर अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. अधिकारिक पुष्टि केंद्र सरकार की ओर से ही की जाएगी. 

इस वजह से किस्त आने में हो रही देरी
12 वीं और 13 वीं किस्त आने में ही खासी देर हुई है. इसके पीछे वजह बताई गई है कि 12 वीं किस्त जारी करते समय केंद्र सरकार अपात्रों की छंटनी में लग गई थी. केंद्र सरकार की कोशिश थी कि किसी भी अपात्र के खाते में धनराशि न पहुंच पाए. इसी कारण करीब 2 करोड़ किसान लिस्ट से बाहर कर दिए गए हैं. हालांकि इसमें कापफी ऐसे भी रहे, जोकि पात्र थे. लेकिन ई-केवाईसी होने के कारण किस्त नहीं पा सके. अब केंद्र सरकार ऐसे किसानों को मौका दे रही है. 


किसान बेनीफिशियरी लिस्ट में चेक करें अपना नाम
किसानों को धनराशि के लिए अपना नाम बेनीफिशियरी लिस्ट में जांचने की जरूरत है. इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल पेज पर जाएं. वेबसाइट खुलने के बाद मेन्यू बार देखें और फार्मर कॉर्नर पर क्लिक कर दें. इसके बाद लाभार्थी सूची/बेनिफीशियरी लिस्ट टैब पर क्लिक करना होगा. अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव डिटेल भर दें. इसके बाद गेट रिपोर्ट पर क्लिक कर दें. इसमें आपको सारी जानकारी मिल जाएगी. बता दें कि प्रधानमंत्री किसान स्कीम के तहत केंद्र सरकार सालाना 6 हजार रुपये किसानों के खाते में भेजती है. 4 महीने में 2 हजार रुपये किसानों के खाते में भेजे जाते हैं. किसान भाई अपना ई-केवाईसी, भूलेख अपडेशन और अन्य जरूरी काम तुरंत करा लें. केंद्र सरकार के अधिकारियों का कहना है कि ई-केवाईसी, भूलेख अपडेशन, आधार कार्ड लिंक, मोबाइल नंबर पंजीकृत न होने पर किसानों को 13 वीं किस्त नहीं मिलेगी. 

 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- किसानों की बल्ले-बल्ले! इस सरकार ने बढ़ा दिए गन्ना के दाम, अब नई कीमत से होगी बंपर कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 24वीं किस्त से 10 लाख किसान बाहर! कहीं आपका नाम तो नहीं?
पीएम किसान की 24वीं किस्त से 10 लाख किसान बाहर! कहीं आपका नाम तो नहीं?
Agriculture Machinery: देश में कितना बड़ा है कृषि यंत्रों का कारोबार, हर साल कितनी होती है इससे कमाई?
देश में कितना बड़ा है कृषि यंत्रों का कारोबार, हर साल कितनी होती है इससे कमाई?
क्या खाली ट्रैक्टर का भी नहीं लगता टोल, क्या हैं किसानों के लिए नियम?
क्या खाली ट्रैक्टर का भी नहीं लगता टोल, क्या हैं किसानों के लिए नियम?
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें नागपुर के संतरे की खेती? ऐसे बरसेगा पैसा
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें नागपुर के संतरे की खेती? ऐसे बरसेगा पैसा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget