एक्सप्लोरर

PM Kisan AI Chatbot: पीएम किसान एआई-चैटबॉट हुआ लॉन्च, जल्द 22 भाषाओं में होगा उपलब्ध

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री ने कृषि भवन में "PM Kisan AI Chatbot (Kisan e-Mitra)" को लॉन्च करते हुए कहा कि किसानों को होने वाली असुविधाओं का हल करने के लिए ये बेहद कारगर साबित होगा.

PM Kisan AI Chatbot Launch: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने आज AI Chatbot लॉन्च किया, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का हिस्सा है. AI Chatbot का उद्घाटन पीएम-किसान योजना को अधिक प्रभावी बनाने और किसानों को उनके प्रश्नों का त्वरित, स्पष्ट और सटीक उत्तर देने में एक महत्वपूर्ण कदम है.

इस दौरान राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि कृषि क्षेत्र को तकनीक से जोड़ने का यह महत्वपूर्ण कदम किसानों के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाने वाला है. कृषि राज्य मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अच्छे शासन के तहत तकनीक का उपयोग बढ़ावा देने का आह्वान किया है और आज की गई कार्रवाई इसमें सफल होगी. ड्रोन के माध्यम से खेती करने की तकनीक का प्रभाव है, जिससे युवा कृषि की ओर आकर्षित हो रहे हैं. यही कारण है कि देश भर में कृषि क्षेत्र में नए-नए उद्यम शुरू हो रहे हैं.

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री ने राज्य के अधिकारियों से कहा कि वे किसानों को AI चैटबॉट का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षण दें, उचित निगरानी रखें और प्रारंभिक दौर में आने वाली समस्याओं का तुरंत प्रभाव से समाधान करें. उन्होंने इस पहल को मौसम, फसल नुकसान और मृदा की स्थिति, बैंक भुगतान, आदि से जोड़ने पर बल दिया.

जल्द 22 भाषाओं में होगा उपलब्ध

AI Chatbot को पीएम-किसान शिकायत प्रबंधन प्रणाली में शुरू करने का उद्देश्य किसानों को एक सुलभ और सरल प्लेटफार्म देना है. AI Chatbot अपने विकास के पहले चरण में किसानों को उनके आवेदन की स्थिति, भुगतान विवरण, अपात्रता की स्थिति और अन्य योजना-संबंधी अपडेट प्राप्त करने में सहायता करेगा. पीएम-किसान लाभार्थियों की भाषाई और क्षेत्रीय विविधता को पूरा करते हुए AI Chatbot को पीएम-किसान मोबाइल एप में भाषिनी के साथ एकीकृत किया गया है. फिलहाल चैटबॉट छह भाषाओं में उपलब्ध है. जिनमे अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, उड़िया और तमिल शामिल हैं. जल्द ही ये देश की 22 भाषाओं में उपलब्ध होगा.

यह भी पढ़ें- मिट्टी की नमी बनाए रखने के लिए करें हाइड्रोजेल का इस्तेमाल, मिलेंगे कई फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
हरी सब्जियों में यह सब्जी है सबसे ज्यादा पोषण से भरपूर, इसे अपने घर में भी उगा सकते हैं आप
हरी सब्जियों में यह सब्जी है सबसे ज्यादा पोषण से भरपूर, इसे अपने घर में भी उगा सकते हैं आप
Delhi Mango Festival: दिल्ली के शादाब ने उगाए 'मोदी आम', दिल्ली मैंगो फेस्टिवल में जमकर पसंद कर रहे लोग, इतना है वजन
दिल्ली के शादाब ने उगाए 'मोदी आम', दिल्ली मैंगो फेस्टिवल में जमकर पसंद कर रहे लोग, इतना है वजन
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
Oral Cancer Treatment: अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
Embed widget