एक्सप्लोरर

PM Kisan Samman Nidhi: सिर्फ इन किसानों के खाते में आएगी अगली वाली किस्त... जान लीजिए क्या हैं नए नियम?

8 करोड़ से अधिक किसानों को सम्मान निधि की किस्तों का लाभ मिल रहा है. हालांकि कई बार किस्तें अटक भी जाती हैं. 14वीं किस्त के टाइम पर ऐसी कोई समस्या ना आए, इसलिए पात्रता और नए नियमों के हिसाब से चलें

PM Kisan Yojana: पिछले कुछ समय से सरकार का कृषि क्षेत्र पर खास फोकस है.  कोरोना महामारी के समय किसानों ने साबित कर दिया कि वो ना सिर्फ अपने देश की खाद्य सुरक्षा कर सकते हैं, बल्कि दूसरे देशों की खाद्य आपूर्ति करने में भी सक्षम है. भारतीय किसानों के लिए ऐसे ही अतुलनीय योगदानों को सरकार सराहती है और उनके लिए लाभकारी योजनाएं लाती हैं. इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करना. ऐसी ही एक कल्याणकारी योजना है पीएम किसान सम्मान निधि योजना, जिसके तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये का सहायतानुदान दिया जाता है.

इस स्कीम के तहत अभी तक दो-दो हजार रुपये की 13 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी हैं. 8 करोड़ से अधिक किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है. कुछ समय बाद 14वीं किस्त भी किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी. कई किसानों को सम्मान निधि की किस्तें पाने में दिक्कतें भी आती हैं. ऐसी स्थिति लाभार्थी को अपनी पात्रता और योजना के नियम जान लेने चाहिए.

इन बातों का रखें खास ध्यान

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्तें पाने के लिए सबसे ज्यादा अनिवार्य है ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और लैंड सीडिंग. यदि ये तीनों काम पूरे हुए हैं तब ही किसान के खाते में सम्मान निधि का पैसा ट्रांसफर होगा. ये तीनों ही काम करवाना आसान है. ई-केवाईसी के लिए अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र में संपर्क कर सकते हैं. वहीं आधार सीडिंग के अपने बैंक की शाखा या पोस्ट ऑफिस में जाना होगा. वहीं लैंड सीडिंग के लिए अपने जिले के कृषि विभाग के कार्यालय में संबंधित अधिकारी से सलाह ले सकते हैं

घर बैठे करवाएं ई-केवाईसी

यदि आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं. खाते में सम्मान निधि का पैसा नहीं आ रहा है तो बिना देर किए ई-केवाईसी करवाएं. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. यहां दाईं ओर Farmers Corner के सेक्शन में जाएं. E-kyc के ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आधार संख्या दर्ज करें. इस तरह चंद मिनटों में अपनी ई-केवाईसी करवा सकते हैं.

अपने स्टेटस की जांच करें

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे किसानों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है. इस बीच कई किसान ऐसे भी हैं, जिन्होंने किन्हीं कारणों से अपनी पात्रता खो दी है. कहीं आपका नाम भी लिस्ट से बाहर ना हो जाएं, इसलिए समय रहते पीएम किसान की लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करते रहें.

इसके लिए पीएम किसान के ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा. दाईं ओर Farmers Corner के सेक्शन में Beneficiary Status के विकल्प पर क्लिक करें. यहां किसान अपनी पंजीकरण संख्या और 10 अंकों का मोबाइ नंबर दर्ज करवाएं. अंत में कैप्चा कोड फिल एप करके सब्मिट कर दें. इस तरह किसान अपनी लाभार्थी स्थिति जांच सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:- गलती से भी जलाई पराली तो कैसिंल हो जाएगी सम्मान निधि...इस सरकार ने जारी कर दिया फरमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 क्विंटल गन्ने से कितनी चीनी बनती है, क्या है इसका प्रोसेस?
1 क्विंटल गन्ने से कितनी चीनी बनती है, क्या है इसका प्रोसेस?
गमले में भिंडी उगानी है तो इन बातों का रखें ध्यान
गमले में भिंडी उगानी है तो इन बातों का रखें ध्यान
Paddy farming spray: चावल के चमकीले दानों के लिए धान में करें ये स्प्रे, फिर देखें जादू
चावल के चमकीले दानों के लिए धान में करें ये स्प्रे, फिर देखें जादू
मछली पालन से कमाई बढ़ाएं, सरकार भी दे रही मदद
मछली पालन से कमाई बढ़ाएं, सरकार भी दे रही मदद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget