एक्सप्लोरर

Organic Farming Award: ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसानों को मिल रहा 1-1 लाख रुपये का इनाम, 10 दिसंबर तक करें आवेदन

Organic Farming:राज्य स्तर पर जैविक खेती में अच्छा प्रदर्शन करने वाले किसानों को अब सरकार ने अवॉर्ड देने का फैसला किया है. इसके लिए 10 दिसंबर तक जैविक खेती करने वाले किसानों से आवेदन भी मांगे हैं.

Organic Farmer Award: खेती-किसानी में कैमिकल के इस्तेमाल से धरती जहरीली होती जा रही है. रसायनिक कीटनाशक-उर्वरकों का सीधा असर कृषि उत्पादों पर भी होता है. कैमिकल का कुछ अंश इनमें भी जाता है और जब इन कृषि उत्पादों का सेवन करते हैं तो शरीर में ये कैमिकल पहुंचकर कैंसर जैसी घातक बीमारियों को न्यौता देते हैं. यही वजह है कि अब भारत में खतरनाक कैमिकल उर्वरक और कीटनाशकों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है. साथ ही कुछ का इस्तेमाल सीमित कर दिया है. किसानों को कम लागत में स्वस्थ उत्पादन दिलवाने के लिए जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है.

देश के ज्यादातर इलाकों में अब किसानों ने जैविक प्रमाणीकरण के साथ जैविक खेती चालू कर दी है. अच्छी आमदनी तो हो ही रही है, देश-विदेश में ख्याति भी मिल रही है. राजस्थान में राज्य स्तर पर जैविक खेती मे अच्छा प्रदर्शन करने वाले किसानों को अब सरकार ने अवॉर्ड देने का फैसला किया है. इसके लिए किसानों से आवेदन भी मांगे हैं.

जैविक खेती अवॉर्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तर पर तीन सर्वश्रेष्ठ किसानों को 1-1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि पिछले 5 साल से कृषि उद्यानिकी फसलों यानी बागवानी फसलों का जैविक उत्पादन और कम से कम 2 साल से लगातार जैविक प्रमाणीकरण करवा रहे हैं, उन किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी. 

अवॉर्ड के लिए किसान की योग्यता
नियमों के मुताबिक, जो भी किसान पहले भी राज्य स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं, वो इस पुरस्कार के पात्र नहीं होंगे.

  • जिन किसानों ने जैविक खेती के लिए अपने खेत में वर्मी कंपोस्ट इकाई-कंपोस्ट पिट बनाई हो.
  • फसल उत्पादन के लिए जैविक कीटनाशक, जैव उर्वरक, उचित फसल चक्र, हरी खाद का इस्तेमाल करते हो.
  • जैविक खेती के साथ नए प्रयोग करके जैविक उत्पादन लेते हो. 
  • जैविक प्रमाणीकरण राजकीय-निजी संस्था से प्रमाणित हो.

10 दिसंबर तक जमा कराना होगा आवेदन
जैविक खेती के लिए दिए जा रहे किसान पुरस्कार के लिए किसान के काम का पूरा विवरण, फोटो या वीडियो के साथ एप्लीकेशन फॉर्म के सात अटैच करना होगा.

  • इसे 10 दिसंबर तक उप निदेशक कृषि (विस्तार) कार्यालय बीकानेर में जमा करवा सकते हैं. 
  • अधिक जानकारी के लिए अपने जिले के कृषि विभाग के कार्यालय में भी संपर्क भी कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: ड्रोन खरीदने का सुनहरा मौका! 4 लाख रुपये दे रही सरकार, कम खर्च में ही निपट जाएंगे ये सारे काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget