एक्सप्लोरर

Drone For Agriculture: ड्रोन खरीदने का सुनहरा मौका! 4 लाख रुपये दे रही सरकार, कम खर्च में ही निपट जाएंगे ये सारे काम

Drone Subsidy Scheme: ड्रोन से फसल की निगरानी से लेकर कीटनाशक-उर्वरकों का छिड़काव आसान हो गया है. अब किसान भी इस कृषि ड्रोन को 40% की सब्सिडी यानी अधिकतम 4लाख रुपये के अनुदान पर खरीद सकते हैं.

Drone Sprayer: आधुनिकता के दौर में नई-नई तकनीक और मशीनों ने खेती-किसानी को काफी आसान बना दिया है. एक समय ऐसा भी था, जब बड़ी जमीन पर कृषि कार्य करने में कई दिन लग जाते थे. कई मजदूरों से काम करवाना पड़ता था, जिससे खेती की लागत भी बढ़ जाती थी, लेकिन अब कृषि ड्रोन के आ जाने से कई दिनों का काम कुछ ही मिनटों में पूरा हो जाता है. चाहे फसल पर कीटनाशकों का छिड़ाकव करना हो, या तरल यूरिया का इस्तेमाल, इन सभी कामों के अलावा ड्रोन में लगे कैमरे से फसल की निगरानी भी आसान हो जाती है.

फसल के जिस हिस्से में कीट-रोग लगे हों, ये कृषि ड्रोन उस जगह की तस्वीरें कैप्चर करता है, जिससे समय पर रोकथाम के उपाय हो सकें. इतनी सारी खूबियों वाले कृषि ड्रोन को इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है.  व्यावसायिक खेती के लिए अब ड्रोन से ही आधे से ज्यादा काम हो रहे हैं. यही वजह है कि सरकार भी कृषि ड्रोन की उपलब्धता को सब्सिडी योजनाओं के जरिए आसान बना रही है.

कृषि ड्रोन पर सब्सिडी
बड़ी-बड़ी जमीनों वाले किसान या संपन्न किसानों के लिए कृषि ड्रोन खरीदना आसान होता है, लेकिन छोटे और सीमांत किसानों के लिए इस तकनीक को अपनाना संभव नहीं है, जिसके पीछे कारण है कि इसकी खरीद की लागत. इस चुनौती के मद्देनजर अब किसानों को कृषि ड्रोन की खरीद पर 40% सब्सिडी यानी 4 लाख तक का अनुदान दिया जा रहा है.

कृषि मंत्रालय ने ट्वीट कररके जानकारी भी दी है कि ड्रोन एप्लिकेशन से सहकारी समिति किसानों, किसान उत्पादन संगठनों और ग्रामीण उद्यमियों को कस्टम हायरिंग सेंटर यदि कृषि ड्रोन खरीदते हैं तो इसकी मूल लागत पर 40% की सब्सिडी या अधिकतम 4 लाख रुपयों तक की आर्थिक सहायता की जाएगी.  

कृषि ड्रोन के फायदे
कृषि ड्रोन खरीदने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि समय, श्रम और पैसों की बचत होती है. कृषि ड्रोन की खरीद भी 'वन टाइम इनवेस्टमेंट' की तरह है. एक बार ड्रोन की खरीदकर कई सालों तक बड़ा खर्चा बचा सकते हैं, जिससे खेती की लागत कम होगी ही, किसानों को अच्छा मुनाफा कमाने में भी मदद मिलेगी.

  • कृषि ड्रोन की मदद से 1 एकड़ खेत में 10 मिनट के अंदर कीटनाशक दवा-उर्वरकों का छिड़काव कर सकते हैं.
  • इसकी मदद से किसान घर बैठकर भी फसल की निगरानी आसानी से कर सकते हैं. 
  • अब गांव से लेकर शहरों तक ड्रोन का ट्रेंड बढ़ रहा है. किसान चाहें तो इसकी लागत वसूलने के लिए दूसरे किसानों को ड्रोन किराए पर भी दे सकते हैं.

यहां करें संपर्क
कृषि ड्रोन के फायदे अनेक हैं, जो भी किसान इस तकनीक को अपनाना चाहते हैं वो अपने राज्य में चलाई जा रही कृषि यंत्र अनुदान योजना में आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी जिले के कृषि विभाग के कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: करीब 9 लाख किसानों को सीधा बैंक खाते में मिले 200 करोड़ रुपये, ये है कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूखे से फसलें बर्बाद! सरकार देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद
सूखे से फसलें बर्बाद! सरकार देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget