एक्सप्लोरर

Noni Farming: कलयुग की 'संजीवनी' उगाकर कमायें बंपर पैसा, व्यावसायिक खेती और प्रोसेसिंग से मिलेगा डबल मुनाफा

Herbal Farming: कोरोना महामारी के बाद से ही नोनी और इससे बने उत्पादों मांग काफी बढ़ गई है, इसलिये नोनी की खेती और प्रोसेसिंग के जरिये किसान अच्छी आमदनी कमा सकते हैं.

Medicinal Plant Noni Cultivation: भारत में जड़ी-बूटियों और औषधीय फसलों (Herbal Farming) की खेती का पुराने समय से चलन है. आयुर्वेद (Ayurveda) में भी जड़ी-बूटियों (Herbs) को संजीवनी माना जाता है, जिससे कैंसर (Cancer Disease) जैसी गंभीर बीमारियों का भी इलाज किया जा सकता है. नोनी (Noni) भी ऐसा ही चमत्कारी औषधीय फल (Medicinal Fruit) है, जिसे गुमनाम संजीवनी भी कहते हैं. कोरोना महामारी (Covid-19) के दौरान नोनी और इससे बने उत्पादों की काफी मांग की जा रही थी, इसलिये आज के समय में नोनी की खेती (Noni Farming) करना किसानों को खुला खजाना मिलने के बराबर है. हालांकि भारत में इसकी खेती बहुत ही छोटे पैमाने पर की जाती है.

तटीय इलाकों में नोनी की खेती से लाभ
भारत के मैदानी इलाकों में नोनी की खेती का ज्यादा चलन नहीं है. यहां नोनी के पौधे और बीज मिलना काफी मुश्किल हो जाता है, लेकिन तमिलनाडु, केरल, उड़ीसा और कर्नाटक जैसी तटीय राज्यों में कुछ किसान इसकी खेती कर रहे हैं. यहां की जलवायु और मिट्टी में इसके बीजों का अंकुरण आसानी से हो जाता है और फसल की पैदावार भी अधिक मिलती है. 

Noni Farming: कलयुग की 'संजीवनी' उगाकर कमायें बंपर पैसा, व्यावसायिक खेती और प्रोसेसिंग से मिलेगा डबल मुनाफा

ऐसे तैयार करें नोनी की फसल (How to prepare Noni Plant)

  • नोनी के बीज काफी कठोर होते हैं, जिसके कारण बुवाई करने पर अंकुरण में 6 महीने का समय लग जाता है.
  • ऐसी स्थिति में विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इसके बीजों को 2 मिनट के लिये सल्फ्यूरिक एसिड में भिगा देना चाहिये, जिससे नोनी के बीजों की ऊपरी परत को आसानी से तोड़ा जा सके.
  • ये काम सावधानी से करना चाहिये, क्योंकि सल्फ्यूरिक एसिड से त्वचा जलने का खतरा भी बना रहता है.
  • नोनी की बीजों को नर्सरी लगाकर इसके पौधे तैयार किये जाता हैं.
  • नोनी की फसल से बेहतर उत्पादन लेने के लिये इसके पौधों की ठीक प्रकार से देखभाल करनी चाहिये.
  • नोनी के पौधों को खाद-उर्वरक से तैयार खेत या बगीचे की उपजाऊ मिट्टी में लगाया जाता है.
  • अच्छी देखभाल और सिंचाई के बाद मानसून तक इससे भरपूर फल प्राप्त कर सकते हैं.
  • एक बार रोपाई के बाद नोनी का पौधा पूरे साल फल-फूल देता है. इसके एक ही पेड़ से हर महीने 10 फलों की कटाई हो सकती है. 

Noni Farming: कलयुग की 'संजीवनी' उगाकर कमायें बंपर पैसा, व्यावसायिक खेती और प्रोसेसिंग से मिलेगा डबल मुनाफा

नोनी की व्यावसायिक खेती (Commercial Farming of Noni)
नोनी  (Morinda Citrifolia)एक औषधीय फल होने के साथ नकदी फसल भी है, जिसकी व्यावसायिक खेती (Commercial Farming) करने से ज्यादा फायदा मिलता है. हर्बल उत्पाद (Herbal Products) बनाने वाली कंपनियां और आयुर्वेदिक संस्थान (Ayurvedic Organisation) नोनी को हाथों हाथ खरीद लेते हैं. वहीं किसान इसकी खेती के साथ-साथ इसकी प्रोसेसिंग (Noni Processing) करके ज्यादा आमदनी कमा सकते हैं. खासकर, बाजारा में नोनी के जूस (Noni Juice) की काफी मांग रहती है. नोनी के जूस की 450 से 500 मिली. जूस को 1500 रुपये की कीमत पर बेचा जाता है. शुरुआत से ही इसका सेवन करने पर कैंसर, डायबिटीज, बांझपन, हड्डियों की समस्या और अलग-अलग तरह के इंफेक्शन से लड़ने की इम्यून पावर बढ़ जाती है. इसमें मौजूद 150 से ज्यादा पोषक तत्वों के कारण बड़े-बड़े लोग दवायें छोड़कर नोनी का सेवन कर रहे हैं.

Noni Farming: कलयुग की 'संजीवनी' उगाकर कमायें बंपर पैसा, व्यावसायिक खेती और प्रोसेसिंग से मिलेगा डबल मुनाफा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Gooseberry Farming: आंवला की बागवानी के लिये बेहतरीन है बारिश का मौसम, उन्नत बीजों के साथ इस तरीके से करें रोपाई

Black Turmeric Farming: पीली हल्दी नहीं, इस मानसून में करें काली हल्दी की जैविक विधि, बरतें ये सावधानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मधुमक्खी पालन के लिए सरकार दे रही मदद, ऐसे करें आवेदन
मधुमक्खी पालन के लिए सरकार दे रही मदद, ऐसे करें आवेदन
मानसून में इन पौधों से सजाएं किचन गार्डन, दिखेगा शानदार
मानसून में इन पौधों से सजाएं किचन गार्डन, दिखेगा शानदार
Indian Agriculture After Independence: आजादी के बाद भारतीय खेती कितनी बदली? देखें पूरा सफर
आजादी के बाद भारतीय खेती कितनी बदली? देखें पूरा सफर
15 अगस्त के बाद किसानों के लिए कौन-सी योजनाएं आएंगी? जानें हर अपडेट
15 अगस्त के बाद किसानों के लिए कौन-सी योजनाएं आएंगी? जानें हर अपडेट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget