एक्सप्लोरर

Mustard Farming: सरसों की खेती कैसे करें, किस तरह मिलेगा फायदा

Mustard Cultivation: सरसों की खेती कर किसान भाई अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं. सरसों की फसल 120 से लेकर 130 दिन के अंदर पक जाते हैं.

Mustard Farming Tips: भारत में किसान भाई कई फसलें उगाते हैं. आज हम आपको एक ऐसी फसल की खेती करने के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसमें मेहनत कम लगती है और कमाई ज्यादा होती है. आइए जानते हैं कौन सी है वो चीज जिसकी खेती में मेहनत कम लगती है और कमाई भरपूर होती है. हम आज बात कर रहे हैं, सरसों की खेती की.

देश में सरसों का उत्पादन काफी बड़े स्तर पर होता है. साथ ही इसका इस्तेमाल भी तेल, मसालों और खाद के रूप में किया जाता है. सरसों की खेती के लिए अच्छी मिट्टी, सही समय, और उचित देखभाल की जरूरत होती है. मिट्टी की बात की जाए तो सरसों की खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है. यह मिट्टी हल्की और भुरभुरी होती है, जिससे पानी और हवा का निकास आसानी से होता है. सरसों की खेती सभी प्रकार की मिट्टी में की जा सकती है, लेकिन भारी व चिकनी मिट्टी में इसकी पैदावार कम होती है.

क्या है सही समय

सरसों की खेती शरद ऋतु में की जाती है. बुवाई का सबसे अच्छा समय सितंबर से अक्टूबर के बीच होता है. इस समय तापमान 15 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है, जो सरसों के लिए उपयुक्त होता है. इसकी खेती के लिए उन्नत किस्मों के बीज का इस्तेमाल करना चाहिए. इन किस्मों में रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है और इनकी पैदावार भी अधिक होती है.

कैसे होती है बुवाई

सरसों की बुवाई कतारों में की जाती है. कतारों की दूरी 20 से 25 सेंटीमीटर और पौधों की दूरी 5 से 7 सेंटीमीटर रखनी चाहिए. बुवाई के लिए 1 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ की दर से काफी होता है.

सिंचाई कैसे करें

सरसों की फसल को अच्छी पैदावार के लिए सिंचाई की जरूरत होती है. बुवाई के बाद पहली सिंचाई 10 से 15 दिन बाद करनी चाहिए. इसके बाद आवश्यकतानुसार सिंचाई करते रहना चाहिए. सरसों की खेती में खरपतवारों का प्रकोप ज्यादा होता है. खरपतवारों की रोकथाम के लिए बुवाई के बाद 25 से 30 दिन बाद एक बार निराई-गुड़ाई करनी चाहिए. ये फसल 120 से 130 दिन में पक जाती है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • अच्छी किस्म के बीज का इस्तेमाल करें.
  • सही समय पर बुवाई करें.
  • अच्छी मिट्टी का चयन करें.
  • जरूरत के अनुसार सिंचाई करें.
  • समय-समय पर खरपतवारों और रोगों की रोकथाम करें.

यह भी पढ़ें- पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिए ये काम जरूर कर लें किसान भाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोज 20 लीटर तक दूध! पशुपालकों के लिए खास है ये देसी गाय
रोज 20 लीटर तक दूध! पशुपालकों के लिए खास है ये देसी गाय
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget