एक्सप्लोरर

Mustard Cultivation: इस स्टेट में बढ़ गया 2770 हेक्टेयर सरसों का रकबा, किसानों की बढ़ेगी इनकम

हरियाणा के अंबाला में सरसों का रकबा 2770 हेक्टेयर बढ़ गया. सरसों की ग्रोथ देख स्टेट गवर्नमेंट के अधिकारी खुश हैं. किसान भी बेहतर आमदनी की उम्मीद कर रहे हैं.

Mustard Oil Benefit: खरीफ सीजन की फसलें कटकर बिकने लगी हैं. किसानों खेतों मेें रबी फसलों को बोने लगे हैं. बाढ़, बारिश और सूखे से किसानों की खरीफ फसलों को खासा नुकसान पहुंचा था. किसान अभी उससे उबर नहीं पा रहे हैं. अब रबी फसलों में नुकसान न उठाना पड़े. इसलिए समय पर ही रबी सीजन की फसलों की बुवाई शुरु कर दी गई है. किसान यह भी चेक कर रहे हैं कि किस फसल को बोने में मुनाफा अधिक है. उसी की बुवाई अधिक कर रहे हैं. हरियाणा क्षेत्र में ही तिलहनी फसलों का रकबा बढ़ गया है. 

हरियाणा में बढ़ा सरसों का 2770 हेक्टेयर रकबा

हरियाणा के अंबाला जिले से ही तिलहनी फसलों की पैदावार को लेकर अच्छी खबर सामने आई है.. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस जिले में तिलहनी फसलों का तेजी से विस्तार हुआ है. इस साल अकेली सरसों की खेती का रकबा बढ़कर 5160 हेक्टेयर हो गया है, जबकि वर्ष 2020-21 के रबी सीजन में यह 2390 हेक्टेयर था. इस तरह पिछले साल की तुलना में 2770 हेक्टेयर रकबा बढ़ गया है. एक्सपर्ट का कहना है कि किसानों को पहले सरसों की फसलों में नुकसान हुआ था. ऐसे में इस बार सरसों की अधिक बुवाई के कारण अधिक मुनाफा मिल सकता है. 

मिड नवंबर तक ये थी स्थिति

अंबाला जिले में नवंबर क मध्य तक करीब 4400 हेक्टेयर में सरसों और लगभग 3500 हेक्टेयर में तोरिया की बुआई हो गई है. अब नवंबर का आखिरी सप्ताह चल रहा है. बुवाई का यह आंकड़ा पिछले कुछ दिनों में तेजी से बढ़ा है. किसानों का कहना है कि पिछले साल इसी सीजन में सरसों का प्रॉडक्शन कम हुआ था. किसान अपनी लागत भी नहीं निकाल पाए थे. इस बार उम्मीद अधिक हैं.

इसलिए अधिक बुआई कर रहे किसान

किसान सरसों की पैदावार से कमाई अच्छी कर रहे हैं. हरियाणा के किसानों का कहना है कि काली और पीली सरसों के दाम अच्छे मिल जाते हैं. पिछले सीजन में भी एमएसपी से ज्यादा पर तिलहनी फसलें बिक गई थीं. इस साल रकबा बढ़ गया है. उम्मीद है कि किसानों को इस साल बोई जा रही फसल अच्छी पैदावार देगी. किसानों की इनकम बढने पर आने वाले सालों में धीरे धीरे इसका रकबा बढ़ता चला जाएगा. एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के अधिकारियों का कहना है कि गेहूं की तुलना में सरसों में खर्चा बेहद कम होता है. इससे किसान सरसों ज्यादा बोना पसंद करते हैं. वहीं कटाई के बाद अन्य फसलें भी बोई जा सकती हैं. स्टेट में सरसों का रकबा बढ़ना खुशी की बात है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: किसानों के लिए जरूरी खबर... ऐसे बंधवा लें अपनी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 3000 रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 क्विंटल गन्ने से कितनी चीनी बनती है, क्या है इसका प्रोसेस?
1 क्विंटल गन्ने से कितनी चीनी बनती है, क्या है इसका प्रोसेस?
गमले में भिंडी उगानी है तो इन बातों का रखें ध्यान
गमले में भिंडी उगानी है तो इन बातों का रखें ध्यान
Paddy farming spray: चावल के चमकीले दानों के लिए धान में करें ये स्प्रे, फिर देखें जादू
चावल के चमकीले दानों के लिए धान में करें ये स्प्रे, फिर देखें जादू
मछली पालन से कमाई बढ़ाएं, सरकार भी दे रही मदद
मछली पालन से कमाई बढ़ाएं, सरकार भी दे रही मदद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget