एक्सप्लोरर

किसानों के लिए जरूरी खबर... ऐसे बंधवा लें अपनी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 3000 रुपये

PM Kisan Maandhan Yojana: किसानों का एक तबका आर्थिक तौर पर कमजोर है. सरकार इन्हें हर साल 6,000 रुपये दे रही है. अब ये किसान अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए पेंशन स्कीम से भी आसानी से जुड़ सकते हैं.

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में लघु-सीमांत किसानों की आबादी ज्यादा है. इन किसानों को आर्थिक मजबूत प्रदान करने के लिए कई कृषि योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें शामिल है पीएम किसान सम्मान निधि और पीएम किसान मानधन योजना. जहां पीएम किसान योजना के तहत लाभार्थी किसानों को हर साल 6,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है. वहीं किसान पेंशन स्कीम के नाम से मशहूर पीएम किसान मानधन योजना के तहत लाभार्थी किसान को हर महीने 3,000 रुपये की पेंशन मिलती है. अच्छी बात यह भी है कि अब से इन दोनों योजनाओं मे अलग से आवेदन नहीं करना पड़ेगा. अगर पहले से ही पीएम किसान योजना (PM Kisan Scheme) से जुड़े हैं तो बिना किसी मशक्कत के ही, किसान पेंशन योजना (Kisan Pension Scheme)से जुड़ सकते हैं. आइए बताते हैं कैसे?

बिना पैसे खर्च किए मिल जाएगी पेंशन
पीएम किसान मानधन योजना को किसान पेंशन योजना भी कहते हैं, जिसके तहत 18 साल से 40 साल तक के किसानों को शामिल किया गया है. इन किसानों को 55 रुपये से लेकर 200 रुपये हर महीने जमा करवाने होते हैं. जब किसान की उम्र 60 साल हो जाती है तो 3,000 रुपये प्रति माह के हिसाब से पेंशन मिलना चालू हो जाती है. अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो अलग से कागजी कार्यवाही करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.

पीएम किसान योजना के दस्तावेजों से ही किसान पेंशन स्कीम में रजिस्ट्रेशन हो जाएगा. इसके बाद, जब भी पीएम किसान की 2,000  रुपये की किस्त आएगी, तब पेंशन का अंशदान खाते में से कटवा सकते हैं, हालांकि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए किसान को एक फॉर्म भी भरना होता है.

हर साल मिलेंगे 42,000 रुपये
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों को हर साल 6,000 रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी तरफ किसान पेंशन स्कीम में 55-200 रुपये महीने जमा करवाने होते हैं यानी कि सालाना  660-2400 रुपये सीधा बैंक खाते से कटवा सकते हैं. इसके बाद किसान के खाते में  सालाना 3,600 रुपये बचेंगे, लेकिन 60 साल के बाद किसान को हर साल 42,000 रुपये मिल जाएंगे, जिसमें हर महीने पेंशन के 3,000 रुपये और हर तिमाही में पीएम किसान के 2,000 रुपये. इस तरह किसान भी अपना बुढ़ापा आर्थिक तौर पर सुरक्षित कर सकते हैं. इससे किसी पर भी आश्रित रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

ये हैं आवश्यक दस्तावेज
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के किसानों ने अगर अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइन नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, खसरा-खतौनी के कागज और बैंक खाते का विवरण दिया है तो आरान से पीएम किसान मानधन योजना यानी किसान पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी जिले के कृषि विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in या  www.pmkmy.gov.in पर भी विजिट कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार ने कर दिए 8 बड़े बदलाव... अभी जान लें, वरना नहीं ले पाएंगे 13वीं किस्त के 2,000 रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
मटर की खेती से किसानों को होगा डबल फायदा! कमाई के साथ सुधरेगी मिट्टी
मटर की खेती से किसानों को होगा डबल फायदा! कमाई के साथ सुधरेगी मिट्टी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget