एक्सप्लोरर

Most Expensive Melon: ये लग्जरी खरबूजा बिकता नहीं,नीलाम होता है... 20 लाख में खरीदकर गिफ्ट कर देते हैं लोग! जानें क्यों है ये खास

Most Expensive Fruit: जापान का युबारी खरबूजा वैज्ञानिक तकनीक से उगाया जाता है. इसके स्वाद से लेकर रंग और बनावट भी एकदम अलग होती है. 100 दिन में पकने वाला ये फल 20 लाख रुपये में नीलाम हो रहा है.

Fruits Cultivation: फलों को न्यूट्रिएंट्स का सबसे अच्छा सोर्स मानते हैं. हेल्दी रहने के लिए फलों से अच्छा ऑप्शन कुछ नहीं है. कई बीमारियों में इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करने के लिए भी फलों को डाइट में जोड़ने की सलाह दी जाती है. यहां भारत में बीमार लोगों को फल देने का चलन भी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जापान में मंहगे फलों को गिफ्ट किया जाता है. चाहे वो स्क्वायर शेप का तरबूज हो या रूबी रोमन अंगूर. इन सभी लग्जरी फ्रूट्स को उपहार में दिया जाता है. इनमें जापान का युबरी खरबूजा भी शामिल है, जिसकी कीमत आपके सैलरी पैकेज से भी कहीं ज्यादा हो सकती है. ये खरबूज एक खास तकनीक से उगाया जाता है, इसलिए किसान इसे बेचते नहीं है, बल्कि नीलाम करते हैं. युबारी खरबूज की औसत कीमत 15 लाख रुपये है, लेकिन एक ही फल की नीलामी 20 लाख रुपये में भी हुई है.  

इस तकनीक से होती है खेती
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जापान के युबारी खरबूज को ग्रीन हाउस या पॉलीहाउस जैसे संरक्षित ढांचे में उगाया जाता है. ये खरबूज इसलिए भी महंगा है, क्योंकि इसे वैज्ञानिक तकनीक से पैदा होने में करीब 100 दिन का समय लगता है. ट्रेवल फूड एटलस वेबसाइट की मानें तो युबारी खरबूज उगाने की पूरी प्रोसेस साइंटिफिक है. हर छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना होता है और इस फल को उगाने में मेहनत भी लगती है, इसलिए जापान के लोग इसे कम ही रकबे में उगाते हैं. वैसे तो इसकी खेती संरक्षित ढांचे में की जाती है, लेकिन हार्वेस्टिंग के बाद भी धूप से बचाने के लिए इन फलों को खास कैप से कवर किया जाता है. 

क्यों बिकता है महंगा
जापान के युबारी खरबूज की खेती निर्धारित मानकों के आधार पर की जाती है. इस खरबूज की मिठास और आकार सबसे ज्यादा मायने रखता है. हार्वेस्टिंग के बाद, जिसका स्वाद और आकार निर्धारित मानकों पर खरा उतरता है, उसी की नीलामी की जाती है. बाकी खरबूजों को साधारण दामों पर बेच दिया जाता है. युबारी खरबूज की खेती सिर्फ जापान के युबारी में ही की जाती है. इस शहर को खरबूजों  का राजा भी कहते हैं, इसलिए इस फल का नाम भी युबारी मेलन रखा गया है.

ये शहर पहाड़ों के बीच बसा  है, जहां दिन और रात के तापमान में काफी अंतर होता है, जो युबारी के इस लखपति खरबूज को उगाने के लिए सबसे अनुकूल है. एक्सपर्ट्स की मानें तो दिन और रात के तापमान में जितना अंतर होगा, ये खरबूज भी उतना ही मीठा होगा, हालांकि इसे खरीदते समय ऊपरी जालीदार परत को देखते हैं. ऐसा माना जाता है कि इस खरबूजे पर बनी जाली जितनी महीने होगी, ये उतना ही मीठा होगा.

20 लाख का खरबूज गिफ्ट कर देते हैं लोग
युबारी खरबूज बाहर से हरे रंग का होता है, जिस पर सफेद रंग की जाली बनी होती है. इसके बनावट ही बाकी फलों से अलग बनाती है. अंदर से युबारी खरबूज नारंगी और बेहद मीठे होते हैं. इन खरबूजों का इस्तेमाल जेली, आइसक्रीम और केक बनाने में भी किया जाता है.

सबसे ज्यादा ताज्जुब की बात तो यही है कि 20 लाख का खरबूज जब नीलाम होता है तो लोग इसे खरीदकर दूसरों को गिफ्ट कर देते हैं. दरअसल, जापान में महंगे फलों को गिफ्ट करने का चलन है. इन फलों में स्क्वायर तरबूज और रूबी रोमन अंगूर भी शामिल है. मंहगे होने की वजह से ही इन फलों को लग्जरी फ्रूट्स की श्रेणी में शामिल किया गया है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: 9 लाख रुपये का अंगूर, बोली लगाकर नीलाम किया जाता है एक-एक दाना, जानें ऐसा क्या है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोल लौकी उगाने के लिए किस तकनीक की पड़ती है जरूरत? जान लें किसान भाई
गोल लौकी उगाने के लिए किस तकनीक की पड़ती है जरूरत? जान लें किसान भाई
Sheep Wool Farming: भेड़ से ऊन निकालकर कितना पैसा कमा सकते हैं किसान, जानें महीने की कमाई?
भेड़ से ऊन निकालकर कितना पैसा कमा सकते हैं किसान, जानें महीने की कमाई?
कर्ज माफी के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत? किसानों के काम की खबर
कर्ज माफी के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत? किसानों के काम की खबर
Tulsi Plant Care Tips:किन वजहों से जल्दी सूख जाता है घर में लगा तुलसी का पौधा?
किन वजहों से जल्दी सूख जाता है घर में लगा तुलसी का पौधा?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget