एक्सप्लोरर

Most Expensive Grapes: 9 लाख रुपये का अंगूर, बोली लगाकर नीलाम किया जाता है एक-एक दाना, जानें ऐसा क्या है खास

Japanese Luxury Fruits: 100 रुपये किलो तक बिकने वाले अंगूर बहुत देखे होंगे, लेकिन जापान में अंगूर का गुच्छा 9 लाख और एक दाना 35,000 में बिक रहा है. इसे खुद खाने के बजाए गिफ्ट में देने का चलन है.

Grapes Farming: अंगूर एक बेहद स्वादिष्ट फल है. हर गुच्छे से बेहद मीठे और स्वादिष्ट दाने मिलते हैं. ये सेहत के लिहाज से भी काफी अच्छा रहता है. बाजार में 100 से 150 रुपये किलो तक के भाव के अंगूर मिल जाएंगे, जो लोग आराम से खरीदकर खाते हैं, लेकिन जापान का रूबी रोमन अंगूर खाने के लिए शायद आपको लाख गुना ज्यादा खर्च करना पड़ेगा. बता दें कि जापानी किस्म का ये अंगूर 9 लाख रुपये में बिक रहा है. इस अंगूर के गुच्छे में 24 से 26 दाने होते हैं और दाना 35,000 रुपये का है. स्वाद में मीठा, पोषक के मामले में नंबर वन और रस से भरा ये अंगूर दुनिया की सबसे महंगी फलदार किस्मों में से एक है. तभी जापान में इसे लग्जरी फ्रूट कहते हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि इस अंगूर की बिक्री नहीं नीलामी होती है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

क्यों खास है ये रूबी रोमन अंगूर
कुछ समय पहले बिजनेस इनसाइडर ने इस अंगूर के बारे में एक लेख लिखा था, जिसमें बताया गया कि इस अंगूर को रूबी रोमन कहते हैं, जिसकी खेती जापान के इशिकावा में होती है. इसे अंगूर की सबसे दुर्लभ प्रजाति भी कहते हैं. इस अंगूर का हर दाना साधारण अंगूर की किस्मों से 4 गुना बड़ा होता है. साल 2022 में इस अंगूर की नीलामी की गई, जो 8.8 लाख रुपये में बिक गया. इससे पहले भी ये अंगूर जापान में लाखों का कारोबार कर रहा था. 

स्पेशल रिसर्च से खेती तक
जापान के लग्जरी फ्रूट रूबी रोमन अंगूर पर इशिकावा फूड वेबसाइट पर लिखा है कि साल 1998 में प्रीफेक्चुरल एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर ने जापानी किसानों के कहने पर लाल रंग के अंगूर की वैरायटी विकसित की. इशिकावा में हुई इस रिसर्च में अंगूर की लाल वैरायटी का विकास करके 300 लताएं उगाई गईं. ताज्जुब की बात यह रही कि 300 लताओं में से सिर्फ 4 लताओं पर ही अंगूर लगे. ये चार अंगूर वाली बेल रूबी रोमन की थी. आज इस लाल अंगूर की खेती कर रही है. इस दौरान रिसर्चर खुद अंगूर के रंग, आकार और स्वाद का ख्याल रखते हैं, जिसकी वजह से इसके भाव आसमान छू रहे होते हैं.

खुद नहीं खाते, गिफ्ट करते हैं
ऐसा फल तो शायद ही कोई अपने खाने के लिए खरीदे. जापान में भी कुछ ऐसा ही हिसाब-किताब है. लग्जरी फ्रूट है, इसलिए 9 लाख में बिकता है. अब वहां के लोग इसे खुद तो कम ही खाते है, बल्कि इसे गिफ्ट करने का काफी चलन है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस अंगूर में मीठा और रस काफी ज्यादा होता है. इसका आकार साधारण अंगूर से कुछ 4 गुना बड़ा होता है. जापानी एक्सपर्ट्स ने साल 2008 में रूबी रोमन अंगूर की नीलामी चालू की थी. हाल ही में छपे लेख के मुताबिक, उस समय अंगूर के एक गुच्छे का वजन 700 ग्राम था, जो 910 अमेरिकी डॉलर यानी 64,800 रुपये में खरीद गया, लेकिन साल 2016 तक आते-आते एक ही गुच्छे की कीमत 11,000 डॉलर यानी 7,84,000 पर पहुंच गई है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: स्क्वायर शेप का ये तरबूज भी,उगता तो जमीन पर ही है....फिर क्यों आसमान पर है इसके भाव, जानें खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने फार्म हाउस में शुरू करें अनार की खेती, होगी लाखों में कमाई
अपने फार्म हाउस में शुरू करें अनार की खेती, होगी लाखों में कमाई
पेड़-पौधों की रुकी हुई ग्रोथ के लिए वरदान है चावल का पानी, पर यूज करने से पहले जान लें ये जरूरी बात
पेड़-पौधों की रुकी हुई ग्रोथ के लिए वरदान है चावल का पानी, पर यूज करने से पहले जान लें ये जरूरी बात
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
टमाटर की ये 5 किस्में कराएगी बंपर कमाई, हर सीजन में मिलेगी रिकॉर्ड तोड़ पैदावार
टमाटर की ये 5 किस्में कराएगी बंपर कमाई, हर सीजन में मिलेगी रिकॉर्ड तोड़ पैदावार

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget