एक्सप्लोरर

Square Watermelon: स्क्वायर शेप का ये तरबूज भी,उगता तो जमीन पर ही है....फिर क्यों आसमान पर है इसके भाव, जानें खासियत

Most Expensive Watermelon: इन दिनों स्क्वायर शेप का तरबूज काफी चर्चा में है. जापान में ये नेचुरली उगाया जा रहा है. इसका स्क्वायर शेप ही इसे अलग-अनोखा बनाता है, इसलिए कीमतें भी आसमान पर रहती हैं.

Japanese Watermelon: जापान को आज सबसे आधुनिक देश मानते हैं. अपने तकनीकों के लिए जापान हमेशा वाहवाही बटोरता है, लेकिन खेती के मामले में भी जापान काफी आगे निकल चुका है. यहां के किसान अब कृषि तकनीकों के साथ इनोवेशन को बढ़ावा दे रहे हैं. इससे फल-सब्जियों का अनोखा प्रोडक्शन मिल रहा है. इसका उदाहरण है चौकोर यानी स्क्वायर शेप का तरबूज, जो मिट्टी में ही पैदा होता है. इसे उगाने की प्रोसेस बिल्कुल नेचुरल है, लेकिन बाजार में इसकी कीमतें आसमान पर रहती है. इस तरबूज का दाम 100 डॉलर से चालू होता है. भारतीय मुद्रा से हिसाब से स्क्वायर तरबूज की कीमत 6,500 से 41,000 रुपये तक होती है, लेकिन क्यों?.....अपने इस आर्टिकल में बताएंगे इसका राज़.

क्यों 100 डॉलर का बिक रहा तरबूज
कई लोग सोचते हैं कि इन अनोखे फल-सब्जियों को उगाने के लिए आनुवांशिकता में बदलाव किया जाता होगा, जैसा कि जीएम फसलों में होता है, लेकिन ये बिल्कुल गलत है. जापान में उगाया जा रहा है ये स्क्वायर शेप तरबूज बिल्कुल नेचुरल है, जो साधारण तरबूज की तरह ही मिट्टी में उगता है, लेकिन इसका आकार बदलने के लिए किसान एक खास तरीका अपनाते हैं. दरअसल, एक साधारण तरबूज के कुछ बड़ा होने पर उसे पारदर्शी बॉक्स जैसे दिखने वाले ढांचे में रखा जाता है, जिसका दबाव पड़ने पर तरबूज का आकार चौकोर हो जाए और ऐसा ही होता है, लेकिन आकार बदलने पर तरबूज साइज कुछ छोटा रह जाता है. 

नजर हटी-दुर्घटना घटी
जापान में यह तरबूज उगाना तो आसान है, लेकिन इसे स्क्वायर शेप देना अपने आप में बड़ी चुनौती है.शुरुआती प्रोसेस तो नेचुरल है, लेकिन इसके साइज में बदलाव करने में काफी सावधानी बरती जाती है. इसके लिए बॉक्स जैसे दिखने वाले पारदर्शी ढांचे में डालते हैं. इस बीच यह ध्यान रखना होता है कि तरबूज सही आकार ले रहा है भी या नहीं. कहीं तरबूज में ​कीड़े-मकोड़े तो नहीं लग रहे. ​अक्सर बीमारी लगने का डर और खरोंच लगाने से भी बचाना होता है. जरा सी गलती एक 100 डॉलर का तरबूज बर्बाद भी हो सकता है. इतनी सावधानी और सब्र से जापान के किसान इस तरबूज को उगाते हैं. यह वजह है कि स्क्वायर शेप का तरबूज काफी महंगा बिक रहा है.

41,000 रुपये तक पहुंचा जाता है भाव
जापान फूड गाइड नाम की एक वेबसाइट ने जापान के फूड प्रोडक्ट्स को लेकर विस्तार से लेख लिखे हैं. इस वेबसाइट की मानें तो एक स्क्वायर शेप की औसत कीमत 16,000 रुपये है. बेशक कीमत ज्यादा है, लेकिन इसका अनोखा आकार ही, इसकी बढ़ती डिमांड का सबसे बड़ा कारण है, इसलिए जब स्क्वायर शेप के तरबूज का उत्पादन कम हो जाता है, जो बाजार में  इसकी कीमत 6,500 से बढ़कर 41,000 तक पहुंच जाती है.

अनोखी सब्जियों का घर है जापान
जानकारी के लिए बता दें कि ये स्क्वायर शेप तरबूज तो जापान के लिए बेहद आम है. इसके जैसी कई अनोखी सब्जियां जापान के खेतों में उगाई जा रही है. इनमें शामिल है तइयो का तमागो आम, जो 2 लाख रुपये में बिकता है. यहां का रूबी रोमन अंगूर भी दुनियाभर में मशहूर है, जो 9 लाख रुपये का एक गुच्छा है. युबरी खरबूजा भी सुर्खियों में बना रहता है, जिसकी कीमत 15 लाख रुपये हैं. फल-सब्जियों के अनोखे कलेक्शन के पीछे भी बड़ा कारण है. दरअसल जापान में इस तरह के फल लग्जरी फूड आइटम की लिस्ट में आते हैं, जिन्हें गिफ्ट के तौर पर देने का काफी चलन है. यही वजह है कि इनकी हमेशा डिमांड रहती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: दुनिया की सबसे तीखी मिर्च भूत झोलकिया... खाने में कम, डिफेंस में ज्यादा होती है इस्तेमाल, इन राज्यों में हो रही खेती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खेत में फसल के दुश्मनों का हमला, लगाएं नीले और पीले कार्ड
खेत में फसल के दुश्मनों का हमला, लगाएं नीले और पीले कार्ड
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
ऊपर से हरी दिख रही गेहूं की फसल, फिर क्यों कम हो जाती है पैदावार?
ऊपर से हरी दिख रही गेहूं की फसल, फिर क्यों कम हो जाती है पैदावार?
खेत में ही मिलाएं पराली, अगली फसल की पैदावार बढ़ाने में मिलेगी मदद
खेत में ही मिलाएं पराली, अगली फसल की पैदावार बढ़ाने में मिलेगी मदद

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'

Embed widget