एक्सप्लोरर

Subsidy Offer: 11 तरह के मसाले खोलेंगे तरक्की के द्वार, यहां पर खेती के लिये 48,000 रुपये दे रही है सरकार

Subsidy on Spices: मसाला क्षेत्र विस्तार योजना के तहत 11 तरह के मसालों की खेती के लिये 40% तक सब्सिडी यानी 12,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से अधिकतम 48,000 रुपये तक का अनुदान मिलेगा.

Subsidy on Spices Cultivation: भारतीय मसालों (Indian Spices) के किसी भी व्यंजन का स्वाद अधूरा ही रह जाता है. भारत में हमेशा से ही मसालों की खपत तो ज्यादा है ही, साथ ही किसानों की मदद से अंतर्राष्ट्रीय बाजार की मांग को भी पूरा किया जा रहा है. यही कारण है कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर अब किसानों को मसालों की खेती के लिये भी प्रोत्साहित कर रही है.

इसी कड़ी में मध्य प्रदश की सरकार द्वारा राज्य के किसानों को मसाले की खेती (Spices Cultivation) के लिये 40% तक आर्थिक अनुदान दिया जा रहा है. इस तरह राज्य में मसालों का उत्पादन (Spices Production) बढ़ेगा ही, अब किसान भी कम लागत में मसालों की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा पायेंगे.

मसालों की खेती पर सब्सिडी
मध्य प्रदेश सरकार की ओर से राष्ट्रीय बागवानी विकास मिशन (MIDH) के तहत राज्य में मसालों की खेती को बढ़ावा देने के लिये मसाला क्षेत्र विस्तार योजना जारी की गई है. 

  • इस योजना के तहत किसानों को 11 तरह के मसालों की खेती के लिये 30,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की लागत पर अधिकतम 4 हेक्टेयर के लिये 40 प्रतिशत तक अनुदान दिया जायेगा.
  • इस तरह किसानों को मसालों की खेती के लिये 12,000 प्रति हेक्टेयर की दर से अधिकतम 48,000 रुपये तक का अनुदान मिल सकता है.
  • इस योजना के तहत मध्य प्रदेश कृषि विभाग ने किसानों से आवेदन भी मांगे हैं. यह प्रक्रिया एक दम निशुल्क रहेगी और किसानों से आवेदन के लिये कोई भी पैसा नहीं लिया जायेगा.

11 मसालों पर सब्सिडी का ऑफर 
मध्यप्रदेश उद्यानिकी विभाग द्वारा राज्य के किसानों को 11 प्रकार मसाला फसलों की खेती के लिये 40 फीसदी तक सब्सिडी दी जायेगी. इन मसाला फसलों में धनिया, जीरा, सौंफ, मेथी, अजवाइन, सोआ, कलौंजी, अजमोद, विलायती सौंफ एवं स्याह जीरा शामिल है. सबसे अच्छी बात यह है कि इन मसालों की डिमांड सालभर बनी रहती है और ज्यादातर किसान सह-फसल खेती करके भी इन मसालों का उत्पादन ले सकते हैं.

शहर में भी मिलेगी सब्सिडी
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मसाला क्षेत्र विस्तार योजना के तहत आवेदन करने के लिये सबसे पहले किसानों को एमपीएफएसटीएस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा. मसालों की खेती पर सब्सिडी का लाभ उठाने के लिये ग्रामीण या शहरी इलाकों के लोग भी आवेदन कर सकते हैं.  इस योजना के तहत सामान्य, एससी-एसटी, छोटे और सीमांत किसानों के साथ-साथ महिला किसान भी आवेदन कर सकती हैं.

यहां करें आवेदन
राष्ट्रीय बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच) के तहत मसाला क्षेत्र विस्तार योजना (Spices Sector Extension Scheme in Madhya Pradesh) के जरिये मसालों की खेती पर सब्सिडी (Subsidy on spices Cultivation) का लाभ उठाने के लिये उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, मध्य प्रदेश के आधिकारिक पोर्टल https://mpfsts.mp.gov.in/mphd/#/new-application पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

  • जानकारी के लिये बता दें कि इस आधिकारिक वेबसाइट पर 16 सितंबर 2022 से आवेदन शुरू हो गये हैं, जिसके तहत सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक ही आवेदन रिसीव किये जायेंगे.
  • अधिक जानकारी के लिये उद्यानिकी विभाग  (Madhya Pradesh Horticulture Department) की वेबसाइट https://mpfsts.mp.gov.in/mphd/#/ या नजदीकी विकासखंड/जिला उद्यानिकी विभाग में भी संपर्क कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Vegetable Farming: हल्की ठंड में बंपर उत्पादन देंगी ये सब्जियां, अभी से करेंगे बुवाई तो होगी दमदार कमाई

Poultry Farming: पोल्ट्री फार्मिंग में चार चांद लगाएंगी मुर्गियों की ये देसी किस्में, देती हैं 200 से ज्यादा अंडे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जुगाली करना छोड़ दे गाय या भैंस तो हो जाएं सावधान, भारी पड़ सकती है लापरवाही
जुगाली करना छोड़ दे गाय या भैंस तो हो जाएं सावधान, भारी पड़ सकती है लापरवाही
पराली जलाएं नहीं, इन 3 तरीकों से खेत में ही बनाएं खाद
पराली जलाएं नहीं, इन 3 तरीकों से खेत में ही बनाएं खाद
एक ही खेत से फसल और बिजली की कमाई! क्या है एग्रीवोल्टाइक मॉडल?
एक ही खेत से फसल और बिजली की कमाई! क्या है एग्रीवोल्टाइक मॉडल?
कम जगह में कैसे उगाएं ज्यादा बैंगन? ये उपाय आएंगे काम
कम जगह में कैसे उगाएं ज्यादा बैंगन? ये उपाय आएंगे काम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget