एक्सप्लोरर

Vegetable Farming: हल्की ठंड में बंपर उत्पादन देंगी ये सब्जियां, अभी से करेंगे बुवाई तो होगी दमदार कमाई

Vegetable Cultivation: रबी सीजन की सब्जियों की बुवाई के लिए कम तापमान सबसे बेहतर रहता है. इन सब्जियों के विकास और अच्छी पैदावार के लिये खुश्क और हल्के गर्म तापमान की जरूरत होती है.

Seasonal Vegetable Farming: भारत में खरीफ फसलों की खेती अपने पीक पर है. फसलों में तेजी से प्रबंधन कार्य किए जा रहे हैं, ताकि फसल पकने पर कटाई करके तुरंत अगली फसल की तैयारी की जा सके. यह समय रबी सीजन की सब्जियों की बुवाई के लिए सबसे उपयुक्त है. इस समय किसान बागवानी फसलों की नर्सरी (Vegetable Nursery) तैयार करके बुवाई का काम कर सकते हैं.

दरअसल रबी सीजन की सब्जियों की बुवाई के लिए कम तापमान सबसे बेहतर रहता है और इन्हें पकने के लिए खुश्क और हल्के गर्म तापमान की जरूरत होती है. यही कारण है कि इन सब्जियों को सितंबर (September Farming) के अंत से नवंबर तक बोया जाता है. इन सीजनल सब्जियों में आलू, लहसुन, प्याज, शिमला, मिर्च, टमाटर, फूलगोभी, गांठ, गोभी, पालक, मेथी, धनिया, गाजर, मूली और मटर आदि शामिल हैं.

आलू की बुवाई 
बता दें कि आलू की बुवाई के लिए 10 अक्टूबर से लेकर मध्य नवंबर तक का समय सबसे उपयुक्त रहता है. इस समय आलू की कुफरी अशोका, कुफरी चंद्रमुखी, कुफरी जवाहर किस्मों से बुवाई करके बेहतर उत्पादन ले सकते हैं. आलू के बीजों की बुवाई से पहले खेत में 80 से 100 किग्रा. नाइट्रोजन, 70 से 80 किग्रा. फास्फेट और 80 से 120 किग्रा. पोटाश प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मिट्टी में डालें. किसान चाहें तो गोबर की खाद और वर्मी कंपोस्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. प्रति हेक्टेयर खेत के लिए 20 से 25 क्विंटल आलू के बीजों की खपत होती है.

मटर की बुवाई 
भारत में मटर की खेती रबी सीजन में ही  की जाती है, लेकिन इसकी डिमांड साल भर बनी रहती है. किसानों को मटर के बेहतर उत्पादन लेने के लिए उन्नत किस्मों का चयन करना चाहिये. बता दें कि मटर की अगेती किस्म की बुवाई के लिए 120 से 150 किग्रा. प्रति हेक्टेयर बीज और पछेती किस्मों खेती के लिये 80 से 100 किलोग्राम बीजों का प्रयोग किया जाता है. मटर की बंपर उपज के लिये खेत में गोबर की खाद, वर्मी कंपोस्ट के अलावा 30 किग्रा नाइट्रोजन, 50 किग्रा. फास्फेट और 40 किग्रा. फास्फोरस प्रति हेक्टेयर के हिसाब से डालने की सलाह दी जाती है.

लहसुन की बुवाई 
लहसुन को प्रमुख नकदी फसल कहते है, जिसकी बुवाई के लिए करीब 500 से 700 किग्रा प्रति हेक्टेयर बीजों की जरूरत पड़ती है. लहसुन की बुवाई कतारों में करनी चाहिए. इसके लिए लाइन से लाइन के बीच 15 सेंटीमीटर और पौध से पौध के बीच 7.5 सेंटीमीटर की दूरी रखकर बीजों की बुवाई करनी चाहिए. लहसुन की बुवाई से पहले कंदों का उपचार करने की सलाह दी जाती है.

गोभीवर्गीय सब्जियों की बुवाई 
यह समय गोभी वर्गीय सब्जियों की पौधशाला तैयार करने के लिए भी सबसे उपयुक्त रहता है. इस समय फूल गोभी, पत्ता गोभी, गांठ गोभी और ब्रोकली की बुवाई करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. इन सभी सब्जियों की बुवाई के लिए उन्नत किस्म के बीजों का इस्तेमाल करें. वहीं नर्सरी तैयार करने के बाद 20 से 30 दिनों के अंदर कतार विधि का प्रयोग करके खेतों में रोपाई कर सकते हैं. इसकी रोपाई के लिए लाइनों के बीच 30 सेंटीमीटर और पौधों के बीच 20 सेंटीमीटर का फासला रखें. खेतों में पौधों की बुवाई या रोपाई से पहले 35 किग्रा. नाइट्रोजन, 50 किग्रा. फास्फेट और 50 किग्रा. पोटाश के साथ गोबर की खाद और वर्मी कंपोस्ट डालकर मिट्टी को तैयार करना चाहिये.

शिमला मिर्च की बुवाई 
यह समय शिमला मिर्च की बुवाई के लिए सबसे उपयुक्त है. किसान भाई चाहें तो पॉलीहाउस, लो टनल या प्लास्टिक मल्चिंग के सहारे भी शिमला मिर्च की खेती कर सकते हैं. इसके उन्नत किस्म के पौधों को  नर्सरी में तैयार करके खेत में रोपाई करने पर अच्छे परिणाम सामने आते हैं. शिमला मिर्च के पौधों की रोपाई के 20 दिन और 40 दिन बाद 25 किग्रा. नाइट्रोजन या 54 किग्रा. यूरिया के टॉप ड्रेसिंग करने की सलाह दी जाती है. किसान भाई चाहे तो वर्मी कंपोस्ट, वर्मी वाश, अजोला या नीम से बने जैव उर्वरक की भी टॉप ड्रेसिंग कर सकते हैं.

टमाटर की बुवाई 
जाहिर है कि भारत में टमाटर एक सदाबहार फसल (Tomato Cultivation) के रूप में उगाई जाती है. आधुनिक तकनीकों की मदद से साल में कई बार टमाटर की फसल (Tomato Crops)  ली जाती है. उसी प्रकार रबी सीजन में भी टमाटर की रोपाई के लिए पहले से ही पौधशाला तैयार करनी होती है. इसकी रोपाई से पहले खेतों में 40 किग्रा. नाइट्रोजन, 50 किग्रा. फास्फोरस और 14 किग्रा. पोटाश का प्रयोग किया जाता है. टमाटर की फसल से अच्छी पैदावार के लिए 55 से 60 किग्रा. नाइट्रोजन का प्रयोग भी कर सकते हैं. वैसे तो टमाटर की खेती जैविक विधि से भी कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले मिट्टी की जांच (Soil Test) करवाके जैविक खाद और जैव उर्वरकों (Bio Fertilizer) का संतुलित मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है. टमाटर के उन्नत किस्म (Tomato Varieties) के प्रमाणित बीजों का चयन करके पौधों की रोपाई (Tomato Plants)  कतारों में की जाती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Fenugreek Cultivation: बाजार में बढ़ रही है मेथी की डिमांड, इस टाइम करेंगे खेती तो मिलेगा खूब मुनाफा

Carrot Farming: सर्दियों के सुपरफूड गाजर की खेती करा सकती है जबरदस्त कमाई, ऐसे करें खेती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rice Farming: धान की खेती में ये गलती पड़ सकती है भारी, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
धान की खेती में ये गलती पड़ सकती है भारी, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
Urea fertilizer: यूरिया डालने से पहले जान लें ये 5 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
यूरिया डालने से पहले जान लें ये 5 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
किचन गार्डन में लग जाएगी कुंदरू की बेल, एक्सपर्ट के इन तरीकों से घर में होगी छप्परफाड़ पैदावार
किचन गार्डन में लग जाएगी कुंदरू की बेल, एक्सपर्ट के इन तरीकों से घर में होगी छप्परफाड़ पैदावार
Broccoli Farming Tips: बड़े होटलों की पहली पसंद, नॉर्मल गोभी से 5 गुना ज्यादा मुनाफा देगी इस विदेशी सब्जी की खेती
बड़े होटलों की पहली पसंद, नॉर्मल गोभी से 5 गुना ज्यादा मुनाफा देगी इस विदेशी सब्जी की खेती

वीडियोज

Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
Embed widget