एक्सप्लोरर

PM Fasal Beema Yojana: अगर किसान कर्जदार है तो बैंक में जमा होगा ये डॉक्यूमेंट, ये नियम जरूर जान लें

PMFBY के तहत फसल का बीमा करवाना पूरी तरह से स्वैच्छिक है, लेकिन कर्जदार किसानों को अपनी बैंक या वित्तीय संस्था को बीमा ना लेने के बारे में सूचित करना होगा. वरना बैंक खुद ही बीमा स्कीम से जोड़ देगी.

Rabi Fasal Beema: कृषि से जुड़े लगभग हर काम की मदद के लिए सरकारी योजनाएं चलाई जा रही है. इन योजनाओं में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) भी शामिल है, जो प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान से किसानों को सुरक्षा कवच प्रदान करती हैं. सही मायनों में पीएमएफबीवाई ने किसानों को आर्थिक संकट से निकालने का काम किया है. इस साल जलवायु परिवर्तन से फसलों को भारी नुकसान हुआ है. इन घटनाओं से सबक लेते हुए किसानों को रबी फसलों का बीमा करवाने की हिदायत दी जा रही है. वैसे तो फसल का बीमा करवाना पूरी तरह से स्वैच्छिक है. ये पूरी तरह से किसान के ऊपर निर्भर करता है कि वो अपनी फसल का बीमा (Crop Insurance) करवाना चाहता है या नहीं, लेकिन कर्जदार किसानों के लिए कुछ नियम और शर्तें हैं, जिन्हें मानना होगा.

कर्जदार किसानों के लिए नियम
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़कर कोई भी कर्जदार या गैर-कर्जदार किसान अपनी फसल का बीमा करवा सकता है. ये पूरी तरह से किसान के ऊपर निर्भर करता है, लेकिन कर्जदार यानी ऋणी किसानों के लिए नियम कुछ अलग है. यदि कर्जदार किसान अपनी फसल का बीमा नहीं करवाना चाहते तो 24 दिसंबर तक भारत सरकार के चयन प्रपत्र के अनुसार एक स्वघोषणा पत्र अपनी बैंक या वित्तीय संस्था में जमा करवाना होगा, जिससे लोन लिया गया है.

इस घोषणा पत्र में किसान के साइन भी होने चाहिए. यदि ऐसा नहीं किया तो बैंक ऑटोमेटिक ही किसान को इस बीमा योजना से जोड़ देगी, जिसके बाद बीमा प्रीमियम भी देना ही होगा. अधिक जानकारी के लिए अपनी नजदीकी बैंक शाखा में संपर्क कर सकते हैं.

रजिस्ट्रेशन के बाद कैंसिल कर सकते हैं फसल का बीमा?
कई किसानों के मन में फसल बीमा को लेकर तरह-तरह के विचार आते रहते हैं. किसान ये मान लेते हैं कि एक बार फसल बीमा के तहत पंजीकरण कराने के बाद किसान FMFBY से बाहर नहीं निकल सकते, जबकि ये पूरी तरह सच नहीं है. अगर किसान ने फसल बीमा के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है तो डेडलाइन से 7 दिन पहले अपनी बीमा कंपनी या वित्तीय संस्थान को सूचना देकर इस योजना को छोड़ सकते हैं. इसके बाद किसान के खाते से कोई प्रीमियम नहीं कटेगा.

कहां से करवाएं बीमा
आधुनिकता के इस दौर में अब घर बैठे सारे काम चुटकियों में हो जाते हैं. किसान चाहें तो घर बैठे ही फसल का बीमा करवा सकते हैं. इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से फसल बीमा एप्लीकेशन-Crop Insurance Application अपने एंड्रॉइड मोबाइल फोन में डाउनलोड करना होगा, जहां रजिस्ट्रेशन के साथ फसल बीमा प्रीमियम की जानकारी भी मिल जाएगी.अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर-1800-180-2114 पर कॉल कर सकते हैं. अपने जिले के नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय में भी संपर्क करके फसल बीमा की जानकारी हासिल कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- मसालों की खेती के लिए कौन-कौन सी योजनाएं हैं, जहां पैसों के साथ मिलती है ट्रेनिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?
देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान का खतरा, ऐसे में क्या करें किसान?
देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान का खतरा, ऐसे में क्या करें किसान?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget