एक्सप्लोरर

Spices Cultivation: मसालों की खेती के लिए कौन-कौन सी योजनाएं हैं, जहां पैसों के साथ मिलती है ट्रेनिंग

Spices Production: भारत की 45.28 लाख हेक्टेयर पर लाखों टन मसालों का प्रोडक्शन मिल रहा है. इस रकबे को बढ़ाने और किसानों की आय को दोगुना करने के लिए कई मसाला आधारित योजनाएं चलाई जा रही हैं.

Spices Export: भारतीय व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने वाले मसाले विदेशियों को खूब भा रहे हैं. साल दर साल मसालों का निर्यात भी बढ़ता जा रहा है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी भारतीय मसालों की मांग में इजाफा देखने को मिला है. इस काम में केंद्र और राज्य सरकारों की कई योजनाएं मददगार साबित हो रही है. इन्हीं योजनाओं का असर है कि आज अलग-अलग मिट्टी और जलवायु में कुल 63 तरह के मसाले उगाए जा रहा है, जिनमें से 21 मसालों की कमर्शियल फार्मिंग हो रही है.

इन मसालों में काली मिर्च से लेकर लाल मिर्च, अदरक, हल्दी, लहसुन, इलायची (छोटी और बड़ी), धनिया, जीरा, सौंफ, मेथी, अजवाइन, सोआ बीज, जायफल, लौंग, दालचीनी, इमली, केसर, वेनिला, करी पत्ता और पुदीना शामिल हैं.

आज लहसुन उत्पादन के क्षेत्र में भारत सबसे आगे है. वहीं मिर्च के उत्पादन में दूसरे, अदरक के उत्पादन में तीसरे और हल्दी के उत्पादन में चौथे स्थान पर है. भारतीय कृषि भूमि का एक बड़ा हिस्सा जीरा की खेती से भी कवर हो रहा है.

मसालों की खेती के लिए कृषि योजनाएं
यदि किसान आने वाले समय में मसालों की खेती करने का मन बना रहे हैं तो सरकार की तरफ से ट्रेनिंग, सब्सिडी, अनुदान की सुविधा दी जाती है. इनमें से कुछ योजनाएं पूरे देश में लागू हैं तो कुछ योजनाएं राज्य स्तर पर चलाई जाती है. इनमें एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH), राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY), परंपरागत कृषि विकास योजना (PKVY) और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) शामिल हैं. इसके अलावा मध्य प्रदेश की राज्य सरकार भी मसाला क्षेत्र विस्तार योजना चला रही है.

राष्ट्रीय बागवानी मिशन
पारंपरिक फसलों में बढ़ते नुकसान के मद्देनजर किसानों को बागवानी फसलों की खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. मसाला भी एक प्रमुख बागवानी फसल है, जिसकी खेती से लेकर कटाई, छंटाई करने ग्रेडिंग, शॉर्टिंग, भंडारण और प्रोसेसिंग के लिए भी सरकार किसानों को आर्थिक मदद देती है. 

  • राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत मसालों की जैविक खेती करने वाले किसानों को 50% सब्सिडी के साथ-साथ तकनीकी प्रशिक्षण का भी प्रावधान है.
  • मसाला भंडारण के लिए कोल्ड स्टोरेज पर सरकार 4 करोड़ तक का अनुदान देती है.
  • मसालों का प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए भी सरकार कम से कम 40% सब्सिडी यानी 10 लाख रुपये का अनुदान देती है.
  • मसालों की छंटाई करने ग्रेडिंग, शॉर्टिंग के लिए भी किसानों को 35% अनुदान दिया जाता है. इसकी यूनिट लगाने में 50 लाख रुपये तक का खर्च आ सकता है.
    मसालों की पैकिंग यूनिट लगाने के लिए 15 लाख रुपये तक का खर्च आता है, जिसमें 40% तक सब्सिडी मिल सकती है.

मसालों की खेती के लिए सब्सिडी
राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत आवेदन करने पर सभी नियमों, शर्तों और योग्यता को परखकर किसानों को मसालों की खेती के लिए आर्थिक मदद दी जाती है.अलग-अलग इलाकों में मसालों की खेती के लिए 40% सब्सिडी यानी 5,500 रुपये प्रति हेक्टेयर का अनुदान दिया जाता है. अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल पोर्टल https://midh.gov.in/ या https://hortnet.gov.in/NHMhome पर विजिट कर सकते हैं.

मसालों का बेहतर उत्पादन हासिल करने के लिए किसानों को सिंचाई के लिए अनुदान मिलता है. किसान चाहें तो प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत फव्वारा और बूंद- बूंद सिंचाई के लिए अनुदान देती है, जिसके लिए Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana (pmksy.gov.in) पर आवेदन कर सकते हैं. वहीं मसाला फसल में कीट-रोग प्रबंधन के लिए 30% यानी 1200 रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान का प्रावधान है. 

मसाला क्षेत्र विस्तार योजना
मसालों की खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकारें भी अपने-अपने स्तर पर कई योजनाएं चलाती हैं, जिनमें शामिल है मसाला क्षेत्र विस्तार योजना. इस स्कीम के तहत मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग कुछ चुनिंदा मसालों की खेती, क्षेत्र विस्तार और उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों की आर्थिक मदद करता है.

इस स्कीम में मसालों के बीज और प्लास्टिक क्रेट्स खरीदने के लिए 50 से 70 फीसदी सब्सिडी तक के अनुदान का प्रावधान है. इसके अलावा, जड़ या कंद वाली फसल जैसे- हल्दी, अदरक, लहसुन के लिये भी 50,000 प्रति हेक्टेयर अनुदान का प्रावधान है. इस योजना के नियमानुसार एक किसान को अधिकतम 0.25 हेक्टेयर से 2 हेक्टेयर तक की खेती के लिए अनुदान दिया जाता है.अधिक जानकारी के लिए https://hortnet.gov.in/NHMhome वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- खेती से जुड़े हर काम के लिए पैसा देती है सरकार, जान लें किन-किन चीजों में मदद मिल जाएगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रैगन फ्रूट ही नहीं इन विदेशी फलों की भी बढ़ रही मांग, किसान जान लें खेती का तरीका
ड्रैगन फ्रूट ही नहीं इन विदेशी फलों की भी बढ़ रही मांग, किसान जान लें खेती का तरीका
Goat Farming: बकरी पालने जा रहे हैं? सबसे ज्यादा मुनाफा देती हैं ये नस्लें
बकरी पालने जा रहे हैं? सबसे ज्यादा मुनाफा देती हैं ये नस्लें
Gardening Tips: बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत, किचन गार्डन में ऐसे करें सफेद बैंगन की खेती
बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत, किचन गार्डन में ऐसे करें सफेद बैंगन की खेती
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
क्या है Ferran Torres का भारत से कनेक्शन? जिसके गोल से स्पेन ने जीता वर्ल्ड कप खिताब; जानिए
क्या है Ferran Torres का भारत से कनेक्शन? जिसके गोल से स्पेन ने जीता वर्ल्ड कप खिताब; जानिए
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget