एक्सप्लोरर

Vertical Farming: स्मार्ट खेती करना कोई इजराइल से सीखे, जमीन-आसमान तो छोड़िये, दीवारों पर भी उगा लेते हैं सब्जियां

Smart Farming: भारत के बड़े शहरों जैसे- मुबंई, पुणे, बैंगलोर, चेन्नई, गुरुग्राम जैसे शहरों में कई लोग नौकरियां छोड़कर वर्टिकल फार्मिंग करके अच्छी आमदनी ले रहे हैं.

Advanced Farming Technique: दुनिया में बढ़ते प्रदूषण (Environment Pollution) और खेती में रसायनों के इस्तेमाल के चलते उपजाऊ जमीन खत्म होती जा रही है. दूसरी तरफ बढ़ती जनसंख्या के कारण खाद्य आपूर्ति भी बड़ा संकट है. ऐसे में कई देश नई कृषि तकनीकों (Agriculture Technology) का प्रयोग करके खेती से अच्छा उत्पादन ले रहे हैं. हम बात करें है इजराइल के बारे में. इस देश ने रक्षा क्षेत्र के साथ-साथ नई कृषि तकनीकों के जरिये दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है. वर्तमान में इजराइल द्वारा ईजाद की गई आधुनिक खेती (Advanced Farming) की तकनीक वर्टिकल फार्मिंग (Vertical Farming) काफी लोकप्रिय हो रही है. कम जगह में दीवार बनाकर खेती करने का ये नुस्खा अच्छा उत्पादन देता ही है, इससे संसाधनों की भी बचत होती है.

इन देशों ने अपनाया वर्टिकल फार्मिंग का नुस्खा

भारत जैसे देशों में तो खेती के लिये काफी उपजाऊ जमीन मौजूद है, लेकिन इजराइल जैसे देशों के पास खेती योग्य जमीन की कमी है, जिसके कारण ये देश खाद्यान्न की आपूर्ति के लिये दूसरे देशों पर निर्भर रहते हैं. ऐसे देशों में वर्टिकल फार्मिंग की तकनीक किसी वरदान से कम नहीं है. अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, इजराइल, चीन, कोरिया, जापान में इस तकनीक का काफी लाभ लिया जा रहा है, क्योंकि इन देशों में गांव या खेत बड़े शहरों से काफी दूर होते हैं. ऐसे में शहर की आबादी के लिये समय पर बेहतर क्वालिटी की सब्जियों की आपूर्ति करना थोड़ा मुश्किल होता है. इस स्थिति में वर्टिकल फार्मिंग की मदद से फसलें उपजाकर शहरों की मांग को पूरा किया जाता है. 


Vertical Farming: स्मार्ट खेती करना कोई इजराइल से सीखे, जमीन-आसमान तो छोड़िये, दीवारों पर भी उगा लेते हैं सब्जियां

कैसे होती है दीवर पर खेती

  • वर्टिकल फार्मिंग तकनीक के तहत सबसे पहले लोहा या बांस के ढांचों से दीवार नुमा संरचना खड़ी की जाती है.
  • इस संरचना पर छोटे गमलों को खाद-मिट्टी और बीज डालकर व्यवस्थित ढंग से लगाया जाता है.
  • हालांकि कई किसान नर्सरी बनाकर पौधों की रोपाई इन गमलों में कर देते हैं.
  • समय पर पौधों की सिंचाई के लिये कंप्यूटर के जरिये ड्रिप इरिगेशन सिस्टम को जोड़ा जाता है, जिससे सिर्फ जरूरत के मुताबिक पानी ही गमलों को मिले.
  • इस तकनीक के जरिये गेहूं, धान, सब्जियां, मसाले और औषधीय फसलों की खेती काफी प्रचलित हो रही है.
  • इस तकनीक में कीड़े और बीमारियों का खतरा भी कम रहता है.

शहरी इलाकों के लिये फायदेमंद
इजराइल जैसे देशों में अपना कमाल दिखाने के बाद भारत के शहरों (Urban Farming) में वर्टिकल फार्मिंग (Vertical Farming) काफी लोकप्रिय हो रही है. बेशक ये तकनीक थोड़ी खर्चीली है, लेकिन मुबंई, पुणे, बैंगलोर, चेन्नई, गुरुग्राम जैसे शहरों में कई लोग नौकरियां छोड़कर वर्टिकल फार्मिंग करके अच्छी आमदनी ले रहे हैं. इस तकनीक से संसाधनों (Farm Resources) की बचत तो होती है, साथ ही पर्यावरण (Environment) के लिहाज से भी परफेक्ट है, क्योंकि इससे ध्वनि प्रदूषण (Sound Pollution) कम होता है और पानी की भी बचत होती है. शहरों में हरियाली (Spread Greenery) फैलाने में वर्टिकल फार्मिंग क्रांति( Green Revolution) से कम नहीं है.


Vertical Farming: स्मार्ट खेती करना कोई इजराइल से सीखे, जमीन-आसमान तो छोड़िये, दीवारों पर भी उगा लेते हैं सब्जियां

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Farming Techniques: ये हैं खेती-किसानी में क्रांति लाने वाली 5 आधुनिक तकनीक, इन्हें अपनाकर बनें स्मार्ट किसान

Indian Agriculture: विदेशों में फेमस हो रहे हैं भारत के फल सब्जियां, जानें किस तकनीक से खेती कर रहे किसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पपीते की अच्छी पैदावार चाहते हैं, तो मानसून में चुनें यह उन्नत वैरायटी
पपीते की अच्छी पैदावार चाहते हैं, तो मानसून में चुनें यह उन्नत वैरायटी
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Jaggery from 1 quintal sugarcane: 1 क्विंटल गन्ने से कितना बनेगा गुड़? खर्च से लेकर मुनाफे तक का पूरा गणित समझ लें किसान भाई
1 क्विंटल गन्ने से कितना बनेगा गुड़? खर्च से लेकर मुनाफे तक का पूरा गणित समझ लें किसान भाई
मानसून में बकरियों के चारे को लेकर न करें ये बड़ी गलती, डॉक्टर ने दी बेहद जरूरी सलाह
मानसून में बकरियों के चारे को लेकर न करें ये बड़ी गलती, डॉक्टर ने दी बेहद जरूरी सलाह

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget