एक्सप्लोरर

खुश हो जाएं....फ्री में मिलेंगे कड़कनाथ के 100 चूजे, पोल्ट्री शेड, बर्तन और दाना भी दे रही सरकार

Poultry Farming: मुर्गे की जीआई टैग ब्रीड कड़कनाथ की पोल्ट्री यूनिट लगाने के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है. एमपी में भी कड़कनाथ के 100 चूजों के साथ बर्तन, दाना और शेड मिल रहा है. नीचे पढ़े पूरी डिटेल.

Kadaknath:  मुर्गे की जीआई टैग ब्रीड कड़कनाथ से सेहतमंद और अमीर दोनों ही बन सकते हैं. ये मुर्गा खुद तो इम्यूनिटी की खान है ही, इसके अंडों से भी लोग अपनी सेहत बना रहे हैं. बाजार में इसके मांस और अंडे की काफी डिमांड है. ये मध्य प्रदेश के झबुआ से ताल्लुक रखता है, जिसे अब देश-विदेश में खूब पसंद किया जा रहा है. कई लोग अब कड़कनाथ के पोल्ट्री बिजनेस में अपनी भविष्य तलाश रहे हैं. उन्हें बता दें कि राष्ट्रीय पशुधन मिशन (National Livestock Mission) के तहत केंद्र सरकार तो पोल्ट्री फार्मिंग के लिए आर्थिक मदद देती ही है, लेकिन झबुआ से आने वाली काले मुर्गे की इस ब्रीड के लिए मध्य प्रदेश सरकार भी सब्सिडी देती है. इन दिनों राज्य सरकार ने नई स्कीन लॉन्च की है, जिसका उद्देश्य कड़कनाथ (Kadaknath) मुर्गे को बढ़ावा देना है. अच्छी बात ये है कि इस स्कीम में आवेदन करने के बाद लाभार्थियों को 100 चूजों के साथ शेड, बर्तन और दाना भी दिया जाता है. आइए जानते  हैं इस स्कीम के बारे में

कड़कनाथ पालन के लिए सब्सिडी
मध्य प्रदेश में कड़कनाथ मुर्गा पालन को बढ़ाने के लिए कुक्कुट विकास निगम ने खास स्कीम चलाई है, जिसके तहत जनजातीय महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए कड़कनाथ मुर्गा पालन की इकाई लगाकर दी जाती है. इस यूनिट में 100 कड़कनाथ के चूजों के साथ, शेड़, दाना और बर्तन भी दिया जाता है, ताकि ग्रामीण-जनजातीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके.

इस स्कीम से जुड़ने वाली महिलाओं को कड़कनाथ पालने की तकनीकी ट्रेनिंग के साथ-साथ 28 दिन के वैक्सीनेटिड चूजे भी दिए जाते हैं, जिससे चूजों में बीमारियां ना हों और 100 में से 100 चूजे विकसित होकर इन जनजातीय महिलाओं की आमदनी बढ़ा सके. अच्छी बात यह भी है कि अगर बाजार में कड़कनाथ के अंडे या मांस सही दाम पर नहीं बिकते हैं तो पशुपालन विभाग आगे आकर आपकी मार्केटिंग में मदद करेगा.

310 महिलाओं को मिला फायदा
मध्य प्रदेश की 310 ग्रामीण और जनजातीय  महिलाएं अभी तक कड़कनाथ पोल्ट्री फार्म चालू कर चुकी है. रिपोर्ट्स की मानें तो बड़वानी ज़िले में 117, झाबुआ जिले में 106 और अलीराजपुर में 87 जनजातीय महिलाओं को इस स्कीम का लाभ मिला है. कु्क्कुट विकास निगम ने इन महिलाओं को कड़कनाथ के 50 वैक्सीनेटिड चूजों  के साथ  10×17 शेड, 6 महीने का दाना और बर्तन भी उपलब्ध करवाया है. ये योजना के पहले चरण की लाभार्थी महिलाएं है. अब कड़कनाथ पालन के दूसरे चरण का काम भी चालू होने जा रहा है.

यहां लागू है स्कीम
जनजातीय महिलाओं को कड़कनाथ पालन के लिए प्रेरित करने के पीछे सिर्फ आमदनी या रोजगार ही नहीं है, बल्कि जनजातीय इलाकों में पोषण की कमी को भी पूरा करना है. ये जनजातीय महिलाएं कड़कनाथ बेचकर तो अच्छा पैसा कमाएंगी ही, अपने बच्चों में पोषण की कमी को भी पूरा कर सकेंगी.

इस स्कीम का सबसे ज्यादा लाभ सतना जिले के उचेहरा विकासखंड के जनजातीय बहुल गांव गोबरांव कला, पिथौराबाद, धनेह, जिगनहट, बांधी, मौहार और नरहटी की महिलाओं को खूब मिला है. इस विकासखंड में कड़कनाथ की करीब 30 यूनिट लगाई जा चुकी  है, जिनमें कड़कनाथ के 40-40 वैक्सीनेटिड चूजे और 58 किलोग्राम दाना वितरित किया जा चुका है. 

क्यों मशहूर है कड़कनाथ
बता दें कि कड़कनाथ मुर्गे के पंख से लेकर त्वचा और मांस तक काला होता है. इस चिकन की इम्यूनिटी भी काफी मजबूत होती है, इसलिए बीमारियां जल्दी नहीं लगतीं. पोषण की बात करें इन चिकन में सबसे फैट और कोलेस्ट्रॉल ना के बराबर ही होता है, जो डायबिटीज और हार्ट के मरीजों के लिए लाभाकरी है.

प्रोटीन की भरपूर मात्रा वाला ये चिकन बाजार में 1,000 से 1,200 रुपये किलोग्राम तक बिकता है. इस मुर्गी के अंडे भी 30 से 35 रुपये का एक बिकता है, लेकिन इसकी अधिक कीमतों का असर मार्केटिंग पर नहीं पड़ता. हमारे देश में ही नहीं, विदेशों में भी कड़कनाथ अंडे की काफी मांग रहती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: पशुपालन-डेयरी बिजनेस से लाखों कमाएं....आज ही खरीद लें ये ऑटोमेटिक मिल्किंग मशीन, पैसों की होगी बड़ी बचत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hop Shoots Vegetable: ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, 1000 यूरो प्रति किलो है दाम; कैसे करें इसकी खेती? 
ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, 1000 यूरो प्रति किलो है दाम; कैसे करें इसकी खेती? 
Most Expensive Buffalo: ये हैं भारत के सबसे महंगे 5 भैंसे, जानें इन्हें कितनी दी जाती है खुराक?
ये हैं भारत के सबसे महंगे 5 भैंसे, जानें इन्हें कितनी दी जाती है खुराक?
कम खर्चे में चाहिए तिल की रिकॉर्डतोड़ पैदावार? तो अपने खेत में आजमाएं ये टॉप 4 वैरायटी
कम खर्चे में चाहिए तिल की रिकॉर्डतोड़ पैदावार? तो अपने खेत में आजमाएं ये टॉप 4 वैरायटी
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget