एक्सप्लोरर

बायोगैस प्लांट कैसे लगाएं? जानें गोबर से गैस बनाने का तरीका

गोबर गैस प्लांट से किसान रसोई गैस का खर्च कम कर सकते हैं. इससे बची खाद का इस्तेमाल भी खेत में हो सकता है. लेकिन, इससे पहले आपको ये जानना होगा कि इसके लिए कितना खर्च आएगा और सरकार से कितनी मदद मिलेगी.

Gobar Gas Plant: अगर आपके घर में गाय-भैंस हैं, तो रोज निकलने वाला गोबर सिर्फ खाद बनाने के ही नहीं, बल्कि रसोई के खर्च को बचाने के भी मददगार साबित हो सकता है. गोबर से बायोगैस बनाकर खाना पकाया जा सकता है और प्लांट से निकलने वाली बची हुई खाद खेतों में इस्तेमाल की जा सकती है. यानी एक ही चीज से दो फायदे मिल सकते हैं. 

गोबर गैस प्लांट लगाने के लिए ऐसी जगह चुनें, जहां रोज गोबर और पानी आसानी से पहुंचाया जा सके. नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय  के अनुसार, छोटे प्लांट के लिए करीब 50 से 60 वर्ग मीटर जगह की जरूरत पड़ सकती है. इसके साथ पशुओं के गोबर और पानी की नियमित उपलब्धता भी जरूरी है. प्लांट की क्षमता तय करते समय यह जरूर देखें कि आपके घर में रोज कितना गोबर निकलता है और रसोई में कितनी गैस की जरूरत होती है. 

कैसे काम करता है गोबर गैस प्लांट?

गोबर गैस प्लांट में सबसे पहले गोबर और पानी को मिलाकर घोल तैयार किया जाता है. फिर इस घोल को एक टैंक में डाल दिया जाता है. टैंक के अंदर हवा नहीं पहुंचती, जिससे गोबर धीरे-धीरे सड़ने लगता है और गैस बनने लगती है. इस गैस को पाइप के जरिए रसोई तक पहुंचाया जाता है, जिससे खाना पकाया जा सकता है. वहीं, टैंक से बाहर निकलने वाले बचे हुए घोल को खेत में खाद के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं.

सरकार से कितनी सब्सिडी मिल सकती है?

गोबर गैस प्लांट लगाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक मदद मिल सकती है. कितनी सब्सिडी मिलेगी, यह प्लांट के आकार, रोजाना कितनी गैस बनेगी और आप किस श्रेणी में आते हैं, इस पर निर्भर करता है. छोटे घरेलू प्लांट से लेकर बड़े प्लांट लगाने तक के लिए सरकारी मदद का प्रावधान रहा है.

प्लांट की क्षमता सहायता
1 घन मीटर प्रतिदिन 9,800 रुपये
2-4 घन मीटर प्रतिदिन 14,350 रुपये
6 घन मीटर प्रतिदिन 22,750 रुपये
8-10 घन मीटर प्रतिदिन 23,000 रुपये
15 घन मीटर प्रतिदिन 37,950 रुपये
20-25 घन मीटर प्रतिदिन 52,800 रुपये

सोर्स: नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (विशेष राज्यों और अनुसूचित जाति/जनजाति के लाभार्थियों के लिए अलग दरें निर्धारित हैं.)

यह भी पढ़ें: गोबर से खाद बनाकर कमाएं पैसे, जानें वर्मी कंपोस्ट बिजनेस का पूरा खर्च

आवेदन कहां करना होगा?

  • केंद्र सरकार के आधिकारिक गोबर गैस पोर्टल biogas.mnre.gov.in पर जाएं 
  • छोटे प्लांट के लिए ऑनलाइन आवेदन की जानकारी देखें.
  • प्लांट लगाने से पहले अपने राज्य में चालू योजना, उपलब्ध लक्ष्य और सब्सिडी की पुष्टि जरूर करें.

आवेदन कैसे करें?

अगर आप गोबर गैस प्लांट लगाना चाहते हैं, तो केंद्र सरकार के बायोगैस पोर्टल पर जाकर जानकारी ले सकते हैं. प्लांट लगाने से पहले यह देख लें कि आपके पास पर्याप्त जगह, गोबर और पानी है या नहीं. साथ ही, प्लांट लगाने में कितना खर्च आएगा, इसका भी हिसाब लगा लें. प्लांट किसी ऐसे व्यक्ति से ही लगवाएं, जिसे इसे लगाने का अनुभव हो. इससे गैस की पाइप और टैंक सही तरीके से लगेंगे और हादसे का खतरा कम होगा. प्लांट की सही देखभाल करने से रसोई गैस पर होने वाला खर्च भी कम हो सकता है.

यह भी पढ़ें: गांव में खोलना है जन औषधि केंद्र, कहां करना होगा अप्लाई?

मनस्वी चौहान ने मंदसौर यूनिवर्सिटी से अपनी शैक्षणिक यात्रा शुरू की और वर्तमान में बीए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता और मीडिया के क्षेत्र में रुचि रखते हुए मनस्वी चौहान वर्तमान में ABP Network में इंटर्नशिप के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर रही हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

कृषि स्नातकों के लिए मौका! बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार देगी 4.5 लाख
कृषि स्नातकों के लिए मौका! बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार देगी 4.5 लाख
ऐसे करेंगे स्टोर, तो महीनों तक सुरक्षित रहेगा हरा चारा
ऐसे करेंगे स्टोर, तो महीनों तक सुरक्षित रहेगा हरा चारा
क्या है एग्री वेलफेयर पोर्टल, किसानों को इससे कैसे मिलेगा का लाभ?
क्या है एग्री वेलफेयर पोर्टल, किसानों को इससे कैसे मिलेगा का लाभ?
कुट्टू का आटा कैसे बनता है? जानें इसकी खेती का पूरा तरीका
कुट्टू का आटा कैसे बनता है? जानें इसकी खेती का पूरा तरीका
Advertisement

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget