एक्सप्लोरर

खेत में बैठ गई है गेहूं की फसल?...अभी भी बहुत कुछ नहीं बिगड़ा, ये उपाय करके बचा सकते हैं कई टन गेहूं

Wheat Crop Management: देश के कई इलाकों में बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है. कई सरकारें ये उपज खरीदने के लिए तैयार हैं, इसलिए किसान भी खेतों में खड़ी इस फसल का प्रबंधन चालू कर दें.

Wheat Crop Damage: देश के ज्यादातर इलाकों में मार्च के महीने में हुई बेमौसम बारिश से किसान भाईयों को काफी नुकसान हुआ है. कई जगह गेहूं की अधपकी फसलें खेतों में बिछ गई है, जिसका सीधा असर गेहूं की क्वालिटी पर पड़ेगा. इस गेहूं को समेटने और इसकी कटाई के लिए अधिक लागत खर्च करनी पड़ेगी. कृषि विशेषज्ञों की मानें तो समय रहते गेहूं की कटाई का काम पूरा करना होगा, क्योंकि लगातार बारिश जैसे हालातों से इसके जमने का खतरा भी बना हुआ है. अगर आपकी फसल गेहूं की फसल पकने के नजदीक थी और बारिश-तेज हवा से झुक गई है तो नमी के सूखते ही इसकी हार्वेस्टिंग कर लें. 

कैसे करें गेहूं की फसल का प्रबंधन

पूसा समाचार में आनुवांशिकी संभाग के वैज्ञानिक डॉ. राजवीर यादव बताते हैं कि गेहूं की कटाई के बाद जब थ्रेसिंग की जाती है तो गेहूं के अंदर 9-10 प्रतिशत आद्रता होनी चाहिए. गेहूं की उपज में जितना कम मॉइश्चर होगा, इसके भंडारण में भी उतनी ही सुविधा रहेगी.कई इलाकों में फसलें दाने बनने की अवस्था में थीं अब बारिश के बाद वहां करनाल बंट का खतरा बढ़ रहा है. इसके कारण गेहूं के दाना काला पड़ जाता है और गेहूं की क्वालिटी गिर जाती है. इस समस्या के चलते बाजार में गेहूं के सही दाम भी नहीं मिलते. इस परेशानी से बचने के लिए उपज  की नियमित जांच करें और करनाल बंट का प्रभाव दिखने से पहले ही प्रोपिकोनाजोल (टिल्ट) की 100-150 मिली. मात्रा को 125 लीटर पानी में घोलकर प्रति एकड़ फसल पर छिड़काव कर लें.

इन परिस्थितियों में कैसे करें गेहूं फसल की सुरक्षा

गेहूं की पछेती बुवाई की फसल यदि बारिश या आंधी से जमीन पर थोड़ी झुक गई है तो वह अपनी पहले जैसी अवस्था में आ जाएगी. ऐसी परिस्थितियों में फसल नुकसान कम करने के लिए कृषि वैज्ञानिक जीरो टिलेज यानी बिना जुताई के बुवाई करने की सलाह देते हैं. डॉ. राजवीर यादव बताते हैं कि शून्य जुताई गेहूं की बुवाई करने से फसल में झुकने या बिछने की संभावना काफी कम हो जाती है. मिट्टी में जल भराव की दिक्कत भी खड़ी नहीं होगी.

सावधानी से करें उर्वरकों का इस्तेमाल

किसानों को मिट्टी बांधने की क्षमता के हिसाब से उर्वरकों का इस्तेमाल करना चाहिए. जिस मिट्टी की बाइंडिंग क्षमता कमजोर है उसमें नाइट्रोजन उर्वरकों का प्रयोग और पौधों की संख्या भी कम रखनी चाहिए. फिल्हाल किसान अपने खेतों में जल निकासी का काम कर लें, जिससे फसल जल्दी सूख जाए और इसकी कटाई का काम किया जा सके. इस तरह गेहूं की सुरक्षित उपज लेकर नुकसान को कम करने में खास मदद मिलेगी. 

विशेषज्ञ बताते हैं कि मार्च की बारिश कई इलाकों में पछेती फसल के लिए फायदेमंद रहेगी, क्योंकि बारिश पड़ने से गेहूं में पानी लग जाएगा और तापमान कम रहने से पौधों का सही विकास होगा, हालांकि इससे फसल की अवधि जरूर बढ़ जाएगी, लेकिन गेहूं उत्पादन के लिए सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा. 

यह भी पढ़ें:- अन्नदाताओं को बड़ी राहत...बारिश-ओलावृष्टि से खराब हुई फसल खरीदने जा रही सरकार, जल्द मिलेगा कृषि निवेश राहत अनुदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पशुपालक रहें सावधान, बरसात में इस रोग से बचाएं पशु
पशुपालक रहें सावधान, बरसात में इस रोग से बचाएं पशु
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
PM Kisan Samman Nidhi: क्या सरकारी नौकरी करने वाले किसान भी उठा सकते हैं किसान निधि का फायदा, जान लें नियम
क्या सरकारी नौकरी करने वाले किसान भी उठा सकते हैं किसान निधि का फायदा, जान लें नियम
'ड्रोन दीदी' बनने के लिए कैसे करें आवेदन, कौन सी महिलाएं उठा सकती हैं योजना का लाभ
'ड्रोन दीदी' बनने के लिए कैसे करें आवेदन, कौन सी महिलाएं उठा सकती हैं योजना का लाभ

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget