एक्सप्लोरर

घर पर कैसे उगा सकते हैं काजू? जानें क्या है बेहद आसान प्रोसेस

अगर आपके पास थोड़ी सी जगह है तो घर पर काजू का पेड़ उगाना न सिर्फ आसान है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है. थोड़ी देखभाल और सही तरीके से आप घर बैठे ही स्वादिष्ट और पौष्टिक काजू की खेती कर सकते हैं.

काजू को हम सभी एक हेल्थी स्नैक्स के रूप में जानते हैं. जिसे दिनभर एनर्जी के लिए खाया जाता है. यह न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है बल्कि इसमें हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. काजू की खास बात यह है कि यह भारतीय रसोई में कई तरह के व्यंजनों का हिस्सा भी होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे घर पर भी उगाया जा सकता है.  

अगर आपके पास थोड़ा सा खाली स्थान है और आप कुछ नेचुरल रूप से उगाना चाहते हैं तो काजू का पेड़ उगना एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. यह प्रक्रिया जितनी आसान है उतनी ही फायदेमंद भी होती है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि घर पर काजू का पेड़ कैसे उगा सकते हैं और इसका प्रोसेस क्या है.

सबसे पहले बीज का सही चुनाव करें

काजू उगाने के लिए हमेशा ताजा और अंकुरित बीज ही लेना चाहिए. ऐसे बीज किसी नर्सरी या गार्डनिंग सप्लायर स्टोर से खरीदे जा सकते हैं. वहीं खाने के लिए उपयोग में लिए गए काजू के बीज बोने योग्य नहीं होते हैं क्योंकि उनकी बाहरी खोल पहले ही हट चुकी होती है. काजू के बीज को छूते समय दस्ताने जरूर पहनें क्योंकि इनके खोल में जलन पैदा करने वाला रसायन हो सकता है.

कैसे करें मिट्टी की तैयारी

काजू के पेड़ को रेतीली मिट्टी सबसे ज्यादा पसंद होती है. क्योंकि यह पानी को तेजी से निकाल देती है और जड़ों को सड़ने से बचाती है. काजू के पेड़ के लिए मिट्टी में गहराई 10 सेंटीमीटर तक रखिए ताकि जड़ आसानी से फैल सके. इसके अलावा अगर आप एक से ज्यादा पेड़ लगाना चाहते हैं तो उन्हें कम से कम 30 फीट की दूरी पर लगाएं.

काजू के पेड़ को कैसे मिले सही माहौल

काजू के पेड़ को गर्म जलवायु की जरूरत होती है. यह 50 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी सहन कर सकता है. लेकिन ज्यादा बारिश इसकी जड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए इसे ऐसी जगह पर लगाएं जहां हल्की-फुल्की बारिश हो. साथ ही दिन में कम से कम 6 घंटे धूप मिले. खेत, फार्म हाउस या पहाड़ी इलाकों में काजू का पेड़ लगाना सबसे अच्छा होता है यहां काजू का पेड़ अच्छे से ग्रो भी करता है.

समय से दें पानी और खाद

काजू का पेड़ लगाने के बाद शुरुआत में हर हफ्ते एक बार पानी देना जरूरी होता है. एक बार जब पेड़ बड़ा हो जाए तो गर्मियों में हफ्ते में एक बार पानी दें. इसके अलावा सर्दियों में आप काजू के पेड़ को बहुत कम पानी देंगे तो भी चलेगा. अगर आप काजू के पेड़ को खाद देना चाहते हैं तो नाइट्रोजन, जिंक और फास्फोरस वाली खाद काजू के पेड़ के लिए सबसे उपयोगी होती है.

पेड़ को सपोर्ट दें और छंटाई समय से करें

जब काजू का पेड़ छोटा हो तो उसे सीधा खड़ा रखने के लिए सबसे पहले एक स्टिक का सहारा दें. खासकर जब वह छोटा हो और हवा तेज चलती हो. इसके अलावा समय-समय पर पेड़ की सूखी और बेजान शाखाओं को काटते रहें ताकि पेड़ स्वस्थ बना रहें और अच्छी पैदावार हो.

कब और कैसे करें काजू की कटाई

जब काजू का फल गुलाबी रंग का हो जाए और उसका खोल गहरा ग्रे दिखने लगे तब समझिए कि फल तोड़ने का समय सही समय आ गया है. काजू के फल को आमतौर पर सर्दी या बारिश के समय में तोड़ा जाता है.

क्या है प्रोसेसिंग का तरीका

काजू के फल को सबसे पहले मरोड़ कर खोल से अलग किया जाता है. काजू का फल जिसे काजू एप्पल भी कहा जाता है यह भी खाने योग्य और पौष्टिक होता है. काजू के खोल काे आप 2 साल तक स्टोर करके रख सकते हैं. लेकिन इसके इस्तेमाल से पहले इन्हें आग में पकाना होता है. जिससे इसके अंदर का जहरीला तेल नष्ट हो जाता है. अगर आप अपने घर पर काजू का पेड़ उगना चाहते हैं तो यह न सिर्फ हेल्दी फूड का नेचुरल सोर्स बनेगा बल्कि एक संतोषजनक अनुभव भी देगा. थोड़ी सी मेहनत और सही देखभाल से आप घर पर ही स्वादिष्ट और पौष्टिक काजू की खेती कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- क्या पीसीओएस होने पर प्रेगनेंसी में आती है परेशानी, इसे ठीक कैसे किया जा सकता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने फार्म हाउस में शुरू करें अनार की खेती, होगी लाखों में कमाई
अपने फार्म हाउस में शुरू करें अनार की खेती, होगी लाखों में कमाई
पेड़-पौधों की रुकी हुई ग्रोथ के लिए वरदान है चावल का पानी, पर यूज करने से पहले जान लें ये जरूरी बात
पेड़-पौधों की रुकी हुई ग्रोथ के लिए वरदान है चावल का पानी, पर यूज करने से पहले जान लें ये जरूरी बात
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
टमाटर की ये 5 किस्में कराएगी बंपर कमाई, हर सीजन में मिलेगी रिकॉर्ड तोड़ पैदावार
टमाटर की ये 5 किस्में कराएगी बंपर कमाई, हर सीजन में मिलेगी रिकॉर्ड तोड़ पैदावार

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget