एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को बताया कृष्ण, बोलीं- 'जिस तरह से…'

Leshi Singh News: 'समृद्धि यात्रा' के तहत आज नीतीश कुमार पूर्णिया पहुंचे थे. यहां कार्यक्रम को जब लेशी सिंह संबोधित कर रही थीं तो वे भावुक हो गईं. पढ़िए उन्होंने क्या कुछ कहा है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने वाले हैं. उनके इस फैसले के बाद से ही कार्यकर्ताओं और पार्टी से जुड़े नेताओं के बीच नाराजगी है. हालांकि नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि वे बिहार में रहेंगे और यहां के कामकाज को देखते रहेंगे. इस बीच पूर्णिया में जब मंच से गुरुवार (12 मार्च, 2026) को मंत्री लेशी सिंह 'समृद्धि यात्रा' को संबोधित कर रही थीं तो वे रोने लगीं. नीतीश कुमार के लिए भावुक हो गईं. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कृष्ण बताया.

लेशी सिंह ने कहा, "जिस तरह से मेरे परिवार पर, मेरे ऊपर आपत्ति-विपत्ति आई, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कृष्ण के रूप में ढाल बनकर आए हैं. मैं ज्यादा कुछ न कहते हुए, उनका आभार व्यक्ति करती हूं." इतना कहते हुए मंच से वो रोते हुए बैठने के लिए चली गईं.

यह भी पढ़ें- 'बिहार पर हमला करने से…', तेजस्वी यादव को मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया गजब जवाब, BJP ने भी रगड़ा

समृद्धि यात्रा का आज तीसरा दिन

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने से पहले समृद्धि यात्रा के बिहार का दौरा कर रहे हैं. आज (गुरुवार) पूर्णिया और कटिहार का कार्यक्रम है. पहले पूर्णिया में उन्होंने जनसभा की और इसके बाद कटिहार के लिए निकल गए. पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडिटम स्थित सभास्थल परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम था. इसके बाद कटिहार के प्राणपुर प्रखंड में सीएम का कार्यक्रम रखा गया था. समृद्धि यात्रा 10 मार्च से शुरू हुई है.

क्या बोले सीएम नीतीश कुमार?

पूर्णिया में नीतीश कुमार ने कहा कि सबसे पहले जब एनडीए की सरकार बनी 24 नवंबर 2005 को, तब से बिहार में कानून का राज है. जब से हम लोगों को मौका मिला है हम लोग काम करने में लगे हैं. इसके पहले क्या स्थिति थी? लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे. शाम में भी कह दिया गया था कि घर के अंदर रहो. 

नीतीश कुमार ने कहा कि पहले समाज में कितना विवाद होता था. कितना हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता था. पढ़ाई की स्थिति क्या थी? इलाज का इंतजाम नहीं था. सड़कें खराब थीं. बिजली का बुरा हाल था. इसी तरह नीतीश कुमार ने एक तरफ जहां आरजेडी पर हमला किया तो वहीं एनडीए सरकार में किए गए कामों को गिनाया.

यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव ने बिहार को क्यों बताया 'अनोखा' प्रदेश? कहा- 'कथित सुशासनी लोग…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget