एक्सप्लोरर

Groundnut Farming: कहीं किसानों की मुसीबत न बढ़ा दे मूंगफली, समय रहते फसल में कर लें ये जरूरी काम

Groundnut Cultivation: मूंगफली की बुवाई के बाद पहली बार फसल प्रबंधन करने में सावधानियां बरतने की जरूरत होती है, क्योंकि ऐसी स्थिति में फसल काफी नाजुक होती है.

Crop Management in Groundnut: खरीफ फसल चक्र की शुरुआत में ही बारिश पड़ने पर कई किसानों ने मूगफली (Groundnut Crop) की बुवाई का काम कर लिया था. ऐसे में कई फसलें 15-25 दिन की हो चुकी है, जिसमें फसल प्रबंधन (Groundnut Crop Management) और निगरानी करते रहना चाहिये. खासकर बारिश के बाद खेत में हानिकारक खरपतवार (Weed Management) उग जाते हैं, जो मिट्टी से सारा पोषण सोखकर फसल की बढ़वार को प्रभावित करते हैं. इसके साथ-साथ खेत में जल निकासी और उर्वरक प्रबंधन (Fertilizer Management) का काम भी समय रहते निपटा लेना चाहिये.

खाद और उर्वरक प्रबंधन (Nutrition Management in Groundnut Crop)
मूंगफली की फसल को बढ़ने के लिये सही पोषण की जरूरत होती है. विशेषज्ञों की मानें तो मृदा स्वास्थ्य कार्ड  के आधार पर ही फसल में पोषण और उर्वरक प्रबंधन का काम करना चाहिये. आमतौर पर मूंगफली की फसल में नत्रजन, फॉफोरस, पोटाशियम, कैल्शियम, मैग्नीसियम, सल्फर, आयरन, मैग्नीज, ज़िंक, कॉपर, और बोरोन की जरूरत पड़ती है. इन उर्वरकों को जरूरत के हिसाब से खेत में डाल सकते हैं. किसान चाहें तो एनपीके उर्वरकों का भी बुरकाई कर सकते हैं. ध्यान रखें कि उर्वरकों के स्थान पर खेत में जरूरत के हिसाब से गोबर और कंपोस्ट खाद को जरूर डालें.

Groundnut Farming: कहीं किसानों की मुसीबत न बढ़ा दे मूंगफली, समय रहते फसल में कर लें ये जरूरी काम

खरपतवार प्रबंधन (Weed Management in Groundnut Crop)
विभिन्न फसलों की खेती के दौरान खरपतवार का प्रकोप किसानों के लिये परेशानी का सबब बन जाती है. बता दें कि खरपतवार घासनुमा पौधे होते हैं, जो फसल की बढ़वार में रोड़ा बनते हैं. इनकी रोकथाम के लिये निराई-गुडाई करने की सलाह दी जाती है, जिससे इन हानिकारक पौधों को उखाड़कर नष्ट किया जा सके. 

  • विशेषज्ञों की मानें तो खरपतवारों से निजात पाने के लिये बुवाई से पहले खेत में गहरी जुताईयां लगाकर नीम की खली मिला देनी चाहिये.
  • मिट्टी को भुरभुरा बनाकर भी खरपतवारों को उगने से रोक सकते हैं. इसके लिये हर 1 महीने में 2-3 बार निराई-गुड़ाई करते रहें
  • फसल में निराई-गुड़ाई करने के कई फायदे होते हैं, इससे फसल की जड़ों को भी ऑक्सीजन मिल जाता है और मिट्टी के पोषक तत्व भी फसल को मिल पाते हैं.
  • खरपतवारों के रासायनिक नियंत्रण के लिये पैण्डीमिथैलिन की एक किलोग्राम मात्रा को 1000 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर के हिसाब से फसल पर छिड़काव करें. 

Groundnut Farming: कहीं किसानों की मुसीबत न बढ़ा दे मूंगफली, समय रहते फसल में कर लें ये जरूरी काम

इन बातों का रखें खास ध्यान (Precautions during Crop Management in Groundnut) 
मूंगफली की बुवाई (Goundnut Farming) के बाद पहली बार फसल प्रबंधन करने में सावधानियां बरतने की जरूरत होती है, क्योंकि ऐसी स्थिति में फसल काफी नाजुक होती है.

  • वैसे तो मूंगफली की ज्यादातर सिंचाई बारिश पर निर्भर करती है, लेकिन कम बारिश होने पर भी फसल में नमी बनाये रखना जरूरी है.
  • मूंगफली की बुवाई देरी से की है, तो झुमका किस्म के पौधों पर मिट्टी चढ़ाने का काम जरूर कर लें.
  • मूंगफली की फसल से जमीन के ऊपर सुईयां निकलने पर निराई-गुड़ाई का काम नहीं करना चाहिये.
  • अकसर बारिश के कारण मूंगफली की फसल  में ज्यादा पानी भर जाता है, जो फसल और मिट्टी दोनों के लिये नुकसानदायक है.
  • ऐसी स्थिति में समय रहते खेत में जल निकासी का प्रबंध कर लें.
  • मूंगफली की फसल (Groundnut Cultivation) से अच्छी और स्वस्थ बढ़वार लेने के लिये जीवामृत (Jeevamrit) का छिड़काव खेत में करना लाभकारी रहता है.

Groundnut Farming: कहीं किसानों की मुसीबत न बढ़ा दे मूंगफली, समय रहते फसल में कर लें ये जरूरी काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Sugarcane Farming: बरसात में कहीं बह न जाये गन्ने की मिठास, इस तरीके से करें पछेती फसल की देखभाल

Crop Management: बाजरे की खेती कर रहे हैं तो सावधान हो जायें, बारिश के बाद फसल में जरूर कर लें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaggery from 1 quintal sugarcane: 1 क्विंटल गन्ने से कितना बनेगा गुड़? खर्च से लेकर मुनाफे तक का पूरा गणित समझ लें किसान भाई
1 क्विंटल गन्ने से कितना बनेगा गुड़? खर्च से लेकर मुनाफे तक का पूरा गणित समझ लें किसान भाई
मानसून में बकरियों के चारे को लेकर न करें ये बड़ी गलती, डॉक्टर ने दी बेहद जरूरी सलाह
मानसून में बकरियों के चारे को लेकर न करें ये बड़ी गलती, डॉक्टर ने दी बेहद जरूरी सलाह
धान की फसल में बंपर कल्ले चाहिए, तो रोपाई के 30 दिन बाद जरूर करें यह काम
धान की फसल में बंपर कल्ले चाहिए, तो रोपाई के 30 दिन बाद जरूर करें यह काम
जुलाई में गोभी की बुवाई से बढ़ सकती है कमाई, किसानों के लिए सही मौका
जुलाई में गोभी की बुवाई से बढ़ सकती है कमाई, किसानों के लिए सही मौका

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget