एक्सप्लोरर

Crop Grafting: खेती हो तो ऐसी! इस किसान ने आलू के पौधे पर उगा दिए टमाटर, बैगन... एक कमरे जितनी जगह में कर ली बंपर पैदावार

ग्राफ्टिंग विधि से हिमाचल प्रदेश के किसान ने आलू के पौधे पर टमाटर और बैगन उगा दिए हैं. बहुत कम जगह में किसान इससे बंपर पैदावार ले रहा है. अन्य किसान भी प्रशिक्षण ले रहे हैं.

Crop Grafting Benefit: किसान अधिक पैदावार के लिए नई नई तकनीक प्रयोग कर रहे हैं. किसानों की कोशिश रहती है कि कम जगह में कम लागत से अधिक पैदावार मिल सके. ग्राफ्टिंग ऐसी ही तकनीक है. इससे एक पौधे पर कई तरह की फसलों को उगाया जा सकता है. इसका लाभ यह है कि फसल उगाने के लिए अधिक स्पेस नहीं चाहिए होता है और अलग अलग पौधे के लिए कीटनाशक या सिंचाई के लिए पानी की अधिक जरूरत नहीं पड़ती है. ऐसी ही तकनीक के जरिए हिमाचल के किसान ने कमाल कर दिया है. कमरे भर जगह में उन्होंने बंपर पैदावार पा ली. दूसरे लोग भी किसान से प्रेरणा ले रहे हैं. 

आलू के पौधे पर उगाएं टमाटर और बैंगन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ग्राफ्टिंग के जरिए यह कमाल हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी किसान परविंद्र सिंह ने किया है. उन्होंने ग्राफ्टिंग के जरिए आलू के पौधे पर टमाटर और बैगन की फसल उगाई है. उनका कहना है कि कम जगह पर अधिक सब्जी उत्पादन के लिए यह तकनीक कारागर है. लोग घरों में गमले में भी ऐसी फसल उगाकर अच्छी पैदावार पा सकते हैं. डेढ़ माह में आलू के पौधे पर टमाटर और बैगन आना भी शुरू हो गए हैं. 

अन्य किसानों को दे रहे प्रशिक्षण
किसान परविंद्र सिंह ने बताया कि डेढ़ महीने पहले आलू उगाया गया. जब आलू की उपज सही हुई तो उसमें ग्राफ्टिंग के जरिए टमाटर की पैदावार की गई. इसी तरह बैगन उगा दिया गया. एक ही पौधे पर तीन तीन फसलों की बढ़िया उपज देखकर परविंद्र खुश हुए. अब उन्होंने अन्य लोगों को भी इसका प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है. अन्य लोग भी इसके लिए उनसे संपर्क कर रहे हैं. उनका कहना है कि जल्द ही एक नर्सरी तैयार की जाएगी. इससे एक जगह ही पर इस तरह की फसलों का उत्पादन हो सकेगा. 

क्या होती है ग्राफ्टिंग तकनीक
एक पौधे पर कई तरह के पौधे उगाना ग्राफ्टिंग तकनीक कहा जाता है. इसमें एक पौधे के ऊतक को दूसरे पौधे के ऊतकों में प्रवेश कराया जाता है. यदि और अधिक पौधे एक ही पौधे पर लगाने हों, तो यही प्रोसेस अपनाया जाता है. इस तकनीक से एक पौधे पर कई तरह के पौधे उगा दिए जाते हैं. इस तकनीक में अलैंगिक प्रजनन से पौधे तैयार किए जाते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: आ गई वो शानदार तकनीक, जो दूध-डेयरी के बिजनेस में लगा देगी चार चांद, स्पीड से बढ़ेगा मुनाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना मंडी गए बिकेगी लेमनग्रास की फसल, जानिए इस मुनाफे वाली खेती का पूरा सच
बिना मंडी गए बिकेगी लेमनग्रास की फसल, जानिए इस मुनाफे वाली खेती का पूरा सच
बरसात के मौसम में हरी मिर्च देगी रिकॉर्डतोड़ पैदावार, जान लें खेती का यह धांसू तरीका
बरसात के मौसम में हरी मिर्च देगी रिकॉर्डतोड़ पैदावार, जान लें खेती का यह धांसू तरीका
सिंधु घाटी सभ्यता के लोग कैसे करते थे खेती? खुदाई में मिले थे हैरान कर देने वाले ये सबूत
सिंधु घाटी सभ्यता के लोग कैसे करते थे खेती? खुदाई में मिले थे हैरान कर देने वाले ये सबूत
दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला पौधा, जो एक ही दिन में हो जाता है 3 फीट तक लंबा
दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला पौधा, जो एक ही दिन में हो जाता है 3 फीट तक लंबा

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget