एक्सप्लोरर

Fish Farming Alert: अब बिना गांरटी पायें 1.5 लाख का लोन, मछली पालने के लिये ऐसे करें आवेदन

Future of Fish Farming: इस योजना के तहत किसान खेती के साथ -साथ मछलीपालन करके आमदनी को दोगुनी कर सकते हैं और आत्मनिर्भर बन सकते हैं.

PM Matasya Sampada Yojna: भारत में खेती के साथ-साथ अतिरिक्त आमदनी लेने के लिये मछलीपालन का प्रचलन बढ़ता जा रहा है. सरकार भी देश में मछलीपालन को बढ़ावा देने और इससे रोजगार का सृजन करने के लिये किसानों और मछली पालकों की मदद भी कर रही है. हम बात कर रहे हैं प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के बारे में. इस योजना की शुरुआत सिंतबर 2020 में की गई. बाद में इस योजना को आत्मनिर्भर अभियान से जोड़ दिया गया. देश में मछली पालकों के हितों की रक्षा करना, उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, ट्रेनिंग देकर स्टार्ट अप्स को बढ़ावा देना, मछलीपालन के लिये नई तकनीकों का प्रयोग और इस क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर ही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है.

आर्थिक अनुदान
इस योजना के तहत किसानों को खेती के साथ -साथ मछलीपालने के लिये भी प्रोत्साहित करना है, जिससे किसानों की आय दोगुनी हो सके और वे आत्मनिर्भर बन सकें. इस योजना के तहत तालाब और हेचरी लगाकर किसान मछली पालन से दोगुना मुनाफा कमा रहे हैं. सरकार भी बड़-चढ़कर मछलीपालकों को आर्थिक मदद दे रही है.

  • इस योजना के तहत मछली पालक आवेदन करके अपना मछली पालक क्रेडिट कार्ड हासिल कर सकते हैं
  • मछली पालक क्रेडिट कार्ड पर अधिकतम 3 लाख रुपये का लोन दिया जा रहा है
  • मछली पालकों और किसानों को बिना गारंटी करीब 1.5 लाख तक का लोन देने का प्रवाधान भी  है.
  • इस योजना के तहत मछली पालक और किसानों को लोन पर सब्सिडी देने का भी निर्णय लिया गया है.
  • सरकार की तरफ से अनुसूचित जाति और जनजाति के साथ-साथ महिलाओं को 60% की सब्सिड़ी दी जायेगी
  • सामान्य वर्ग के मछलीपालकों को 40% तक की छूट दी जा रही है.
  • इस योजना के तहत लाभार्थी को मुफ्त प्रशिक्षण देने का भी प्रावधान है, जिससे मछलीपालन के तहत किसान अच्छी आमदनी अर्जित कर सकें. 

ऐसे करें आवेदन
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से लाभ लेने के लिये किसान और मछलीपालक इस योजना की आधिकारिक बेवसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन करने के लिये इन सिंपल स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmmsy.dof.gov.in/ पर जायें.
  • वेबसाइट पर होम पेज खुलने पर Application For Year 2022 के विकल्प पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर जायेगा.
  • इस फॉर्म में सभी जानकारियां ठीक प्रकार से दर्ज करें और फॉर्म को री-चेक करें
  • अगर सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भर दी है, तो सब्मिट बटन पर क्लिक करें
  • इस प्रकार प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिये आवेदन करके आप भी योजना के लाभार्थी बन सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:-

Integrated Farming in India: खेती के साथ-साथ मछली पालने पर मालामाल होंगे किसान, तालाब खोदने के लिये सरकार देगी पैसा

https://www.abplive.com/agriculture/government-help-for-rainwater-harvesting-through-catch-the-rain-2136655

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget