एक्सप्लोरर

Frost Effect: राजस्थान के बाद अब इस राज्य में भी फसल पर जम गई बर्फ की चादर, किसान भाई ऐसे करें बचाव

देश के कई हिस्सों में पाला फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है. पहले राजस्थान में फसल पर बर्फ जमने की खबरें थीं. अब मध्य प्रदेश में भी ऐसे हालात सामने आए हैं. किसानों को नुकसान हो रहा है.

Frost Effect On Crop: कड़ाके की ठंड ने हाल बेहाल कर रखा है. कई राज्यों में तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है. आलम यह हो गया है कि किसानों को अपनी फसलों का बचाव करना कठिन हो गया है. जंगली पशुओं को डंडे से भगाया जा सकता है. लेकिन आसमान से पड़ रहे पाले पर नियंत्रण करने में किसानों के हाथ-पांव फूल रहे हैं. राजस्थान में फसलों पर बर्फ जमी हुई है. बर्फ के कारण किसानों की फसलों को बहुत अधिक नुकसान हुआ है. वहीं अब एक और राज्य में ऐसी ही समस्या सामने आ रही हैं. 

मध्य प्रदेश में फसलों पर जमी बर्फ
राजस्थान के बाद मध्य प्रदेश में फसलों पर बर्फ की चादर बिछ गई है. गेहूं, धनिया, मटर की फसलों को पाले से खराब होने की संभावना बढ़ गई है. सांगरपुर क्षेत्र में तापमान में 3 डिग्री से नीचे पहुंच गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि मटर और धनिए की फसल पर बर्फ की परत देखी जा रही है. पाला होने के कारण फसलों को बहुत अधिक नुकसान होगा. कुछ इलाकों में फसलों को नुकसान भी हुआ है. 

इसलिए बर्बाद हो रही फसल
विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक ठंड पड़ना फसलों के लिए बेहद घातक है. अधिक ठंड और पाले के कारण पौधों की कोशिका भित्ती में मौजूद जल जम जाता है. जल जमने के बाद कोशिका भित्ती फटने से पौधे की मौत हो जाती है. पौधों की पत्तियां, कोंपलें, फूल, फल सब कुछ बर्बाद हो जाते हैं. 

बचाव के लिए क्या करें?
विशेषज्ञों का कहना है कि पाले से बचाव के लिए गंधक के तेजाब को एक हजार लीटर पानी में एक लीटर मिलाकर घोल तैयार कर लें. घोल बनने के बाद इसका छिड़काव फसलों पर कर दें. इससे फसलों को नुकसान होने से बचाया जा सकता है. इसके अलावा सिंचाई करके, फसलों को ढ़ककर, फसल के आसपास धुआं करके भी बचाया जा सकता है. 

राजस्थान में बर्बाद हुई सरसों, इसबगोल की फसल
राजस्थान में भी तापमान बड़ी तेजी से गिर रहा है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जोधपुर में फसलों पर बर्फ की परत जमी हुई है. फसलें दम तोड़ रही हैं. अरंडी की फसल 40 प्रतिशत तक बर्बाद हो चुकी है, जबकि इसबगोल की फसल को भी करीब 10 प्रतिशत नुकसान हुआ है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- पाले से बर्बाद हुई फसल के लिए किसानों को मिलेगा मुआवजा, यहां पढ़ लें रबी फसल का क्लेम पाने की पूरी प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
1 क्विंटल गन्ने से कितनी चीनी बनती है, क्या है इसका प्रोसेस?
1 क्विंटल गन्ने से कितनी चीनी बनती है, क्या है इसका प्रोसेस?
गमले में भिंडी उगानी है तो इन बातों का रखें ध्यान
गमले में भिंडी उगानी है तो इन बातों का रखें ध्यान
Paddy farming spray: चावल के चमकीले दानों के लिए धान में करें ये स्प्रे, फिर देखें जादू
चावल के चमकीले दानों के लिए धान में करें ये स्प्रे, फिर देखें जादू

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget