एक्सप्लोरर

धान की बंपर फसल पाना चाहते हैं तो ऐसे करें रोपाई

Bumper Paddy Production: धान की अच्छी उपज के लिए जुताई के समय प्रति हेक्टेयर एक से डेढ़ क्विंटल गोबर की खाद खेत में मिलाते हैं.

इन दिनों देश के कई इलाकों में धान की रोपाई के कारण खेत पानी से डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं. किसान अगर रोपाई के समय कुछ खास बातों का ख्याल रखें तो उन्हें धान की ज्यादा और बेहतर क्वालिटी वाली उपज मिल सकती है.

अमूमन धान की रोपाई जून के दूसरे-तीसरे सप्ताह से जुलाई के तीसरे-चौथे सप्ताह के बीच की जाती है. रोपाई के लिए पंक्तियों के बीच की दूरी 20 सेंटीमीटर और पौध की दूरी 10 सेंटीमीटर होनी चाहिए. एक स्थान पर दो से तीन पौधे लगाने चाहिए. धान की फसल के लिए तापमान 20 डिग्री से 37 डिग्री के बीच होना चाहिए. इसके लिए दोमट मिट्टी बेहतर मानी जाती है. धान की फसल के लिए पहली जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से तथा 2 से तीन जुताई कल्टीवेटर से करके खेत तैयार करना चाहिए. साथ ही खेत की मजबूत मेड़बंदी करनी चाहिए जिससे बारिश का पानी ज्यादा देर तक संचित रह सके.

शोधन कराकर डालें बीज

धान की बुवाई के लिए 40 से 50 किलोग्राम बीज प्रति हेक्टेयर के हिसाब से बोना चाहिए. वहीं एक हेक्टेयर रोपाई के लिए 30 से 40 किलोग्राम बीज काफी होता है. हालांकि इससे पहले बीज का शोधन करना जरूरी होता है.

खाद और उवर्रकों का प्रयोग

धान की अच्छी उपज के लिए जुताई के समय प्रति हेक्टेयर एक से डेढ़ क्विंटल गोबर की खाद खेत में मिलाते हैं. उर्वरक के तौर पर नाइट्रोजन, पोटाश और फास्फोरस का प्रयोग करते हैं.

बेहतर सिंचाई प्रबंधन

धान की फसल को सबसे अधिक पानी की जरूरत होती है. रोपाई के बाद 8 से 10 दिनों तक खेत में पानी का बना रहना जरूरी है. कड़ी धूप होने पर खेत से पानी निकाल देना चाहिए ताकि पौध में गलन न हो. सिंचाई दोपहर बाद करनी चाहिए जिससे रातभर में खेत पानी सोख सके.

कीट नियंत्रण

धान की फसल में कीट नियंत्रण के लिए जुताई, मेंड़ों की छंटाई और घास आदि की सफाई करनी चाहिए. फसल को खरपतवारों से बचाकर रखना चाहिए. 10 दिन के अंतराल पर पौध पर कीटनाशक और फंफूदीनाशक का छिड़काव करना चाहिए.

यह भी पढ़ें- कुछ ही दिनों में लखपति बना देती है ये फसल, बाजार में इसे कहते हैं इम्यूनिटी बूस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फसल में रोग लगने से पहले दिखते हैं ये संकेत, किसान न करें नजरअंदाज
फसल में रोग लगने से पहले दिखते हैं ये संकेत, किसान न करें नजरअंदाज
दूध में पानी मिलाते पकड़े जाने पर कितनी होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
दूध में पानी मिलाते पकड़े जाने पर कितनी होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
जुगाली करना छोड़ दे गाय या भैंस तो हो जाएं सावधान, भारी पड़ सकती है लापरवाही
जुगाली करना छोड़ दे गाय या भैंस तो हो जाएं सावधान, भारी पड़ सकती है लापरवाही
पराली जलाएं नहीं, इन 3 तरीकों से खेत में ही बनाएं खाद
पराली जलाएं नहीं, इन 3 तरीकों से खेत में ही बनाएं खाद

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget