एक्सप्लोरर

Food Grains Export: किसानों की हो रही बल्ले बल्ले, चावल समेत अन्य अनाजों का एक्सपोर्ट 50 फीसदी तक बढ़ा, कमाई भी बढ़ी

भारत में पिछले साल की अपेक्षा इस साल पफसलों का उत्पादन अधिक हुआ है. इस कारण कृषि व खाद्य पदार्थों का एक्सपोर्ट तेजी से बढ़ी है. अकेले अनाज के एक्सपोर्ट में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई है

Food Grains Export From India: देश में अनाजों का उत्पादन भरपूर हो रहा है. गेहूं, धान, मोटा अनाज, दलहन, तिलहन समेत सभी फसलें देश में खूब बोई जा रही हैं. इसका असर भारत के एक्सपोर्ट पर भी दिखने लगा है. उत्पादन अधिक होने से भारत विदेशों में भी अनाज खूब भेज रहा है. इससे किसानों की इनकम में इजापफा हो रहा है. भारत से जो भी कृषि व खाद्य वस्तुएं विदेश भेजी जा रही हैं. उनका ब्यौरा भी केंद्र सरकार के स्तर से जुटाया जा रहा है. 

इतना बढ़ा निर्यात
भारतीय अनाज की खरीदारी को लेकर विदेशी उत्सुक रहते हैं. कई देशों में भारत का गेहूं, चावल, मोटा अनाज पसंद किया जाता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल नवंबर में इसी अवधि के मुकाबले इस साल कृषि पदार्थाें में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. चाय 27.03 प्रतिशत, चावल 19.16 प्रतिशत, ऑयल मिल्स 17.55 प्रतिशत, तिलहन 38.83 प्रतिशत, फल व सब्जी 25.01 प्रतिशत, प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थाें के एक्सपोर्ट करने में 22.75 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है.  

अनाजों के निर्यात में 54 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी दर्ज
कृषि व खाद्य पदार्थों के सभी सेगमेंट में निर्यात में ग्रोथ देखने को मिली है. चावल को छोड़ दें तो अन्य तरह के अनाज के निर्यात में अकेले नवंबर में 53.78 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं, वस्तुओं के ऑवरऑल निर्यात में केवल 0.62 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.  

यहां गिरावट भी देखने को मिली
वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस साल कुछ सेक्टर के एक्सपोर्ट करने में गिरावट भी दर्ज की गई है. काजू व मसाले इन्हीं में से एक है. चाय, चावल, विभिन्न अनाज, तंबाकू, ऑयल मिल्स, तिलहन, फल व सब्जी, विभिन्न प्रकार के तैयार अनाज व प्रोसेस्ड आइटम के निर्यात में पिछले साल की अपेक्षा इस साल बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. पिछले साल नवंबर के मुकाबले दहाई अंक में बढ़ोतरी रही। काजू व मसाले के निर्यात में गिरावट दर्ज की गई।

इंडस फूड मेले में आएंगे 80 देशों के खरीदार
कृषि पदार्थों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए हैदराबाद में इंडस मेले का आयोजन किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेले के आयोजकों का कहना है कि इंडस फूड मेले में इस साल 80 से अधिक देशों के खरीदार आ रहे हैं. यह 7-8 जनवरी को हैदराबाद में आयोजित होगा.  आगामी 7-8 जनवरी को हैदराबाद में आयोजित इंडस फूड मेले में कृषि निर्यातकों को एक अरब डॉलर के ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- मसालों की खेती के लिए कौन-कौन सी योजनाएं हैं, जहां पैसों के साथ मिलती है ट्रेनिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केवल 2 मुर्रा भैंसों से करें डेयरी की शुरुआत, लखपति बना देगा यह दांव
केवल 2 मुर्रा भैंसों से करें डेयरी की शुरुआत, लखपति बना देगा यह दांव
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
MSP पर बेचनी है कपास-सोयाबीन, इस तारीख से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन
MSP पर बेचनी है कपास-सोयाबीन, इस तारीख से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो

Embed widget