एक्सप्लोरर

Herbal Farming: नोट छापने का साधन है खस का पौधा, खेती के साथ प्रोसेसिंग करके कमा सकते हैं मोटा पैसा

Vetiver Cultivation: अरोमा मिशन के तहत किसानों को खस की खेती के साथ-साथ इसकी प्रोसेसिंग करने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है.

Vetiver Farming & Processing: भारत में किसान पारंपरिक फसलों के साथ-साथ औषधीय फसलों की खेती पर जोर दे रहें हैं. औषधीय फसलें उगाने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि ये कम मेहनत और कम संसाधनों में भी किसानों को अच्छी आमदनी कमाने में खास मदद करती हैं. इस काम में भारत सरकार भी अरोमा मिशन जैसी योजनाओं के साथ किसानों की ट्रेनिंग और सब्सिडी का इंतजाम करती है. इस योजना के तहत आने वाली फसलों में शामिल है खस.

क्या है खस
खस एक औषधीय पौधा है, जिसकी जड़, पत्ती और फूल तक आयुर्वेदिक दवायें, इत्र, शरबत, ब्यूटी प्रॉडक्ट्स और कन्फेशनरी प्रॉडक्ट्स बनाने के काम में आते हैं. ये सेहत के साथ-साथ किसानों की जेबें भरने में भी मदद करता है. यही कारण है कि अरोमा मिशन के तहत किसानों को खस की खेती के साथ-साथ इसकी प्रोसेसिंग करने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है.

कहां करें खस की खेती
वैसे तो खस की खेती करके किसी भी जलवायु और मिट्टी में बढ़िया उत्पादन ले सकते हैं, लेकिन वीरान पड़े बंजर और कम पानी वाले इलाकों में इसकी खेती करने से संसाधनों की बचत होती है. 

  • बात करें राजस्थान और बुंदेलखंड के सूखे इलाकों की तो यहां संसाधनों की कमी के कारण खेती करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में इन इलाकों खस की खेती करना फायदे का सौदा साबित हो सकता है. 
  • खस में मौजूद औषधीय गुणों के कारण इसकी फसल में कीड़े और बीमारियां लगने की संभावना नहीं रहती और आवारा जानवर भी इस फसल को नहीं खाते, इसलिये किसानों को भी बिना नुकासन के भी खस की खेती से अच्छी क्वालिटी का उत्पादन लेने में मदद मिलेगी.

खस की खेती के लिये सही समय
हर प्रकार की जलवायु और मिट्टी में किसान खस को उगा सकते हैं, लेकिन ठंड के मौसम में इसके पौधों को पनपने में मुश्किल होती है, इसलिये सर्दी छोड़कर हर मौसम में खस की खेती कर सकते हैं.

  • इसकी फसल को अधिक सिंचाई और पोषण की जरूरत भी नहीं पड़ती, सिर्फ गोबर की खाद या कंपोस्ट डालकर खस की बंपर उपज ले सकते हैं.
  • खस की खेती करने पर इसकी पहली फसल 18 से 20 महीने में कटाई के लिये तैयार हो जाती है, जिसमें इसकी पत्तियों को चारे, ईंधन और फूस के घर बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • खस के पौधे की जड़ें सबसे अहम हिस्सा होती हैं, जिनसे तेल निकाला जाता है. यही कारण है कि जड़ों को पनपने के लिये हल्की मात्रा में सिंचाई और मिट्टी में नमी बनाकर रखनी चाहिये.

खस की खेती से आमदनी
किसान अपनी जरूरत के हिसाब से खस की खेती कर सकते हैं, लेकिन खस की व्यावसायिक या कांट्रेक्ट खेती करने पर अच्छा लाभ कमा सकते हैं, क्योंकि इस स्थिति में किसानों को  बीज, खाद और ट्रेनिंग प्रदान की जाती है और एक निश्चित आमदमी पर किसानों को सिर्फ खस उगाकर देनी होती है.

  • निजी तौर पर  खस की खेती के लिये एक एकड़ जमीन पर करीब 60 से 65 हजार का शुरुआती खर्च लगता है, जिससे 10 लीटर तक तेल की प्रोसेसिंग कर सकते हैं. 
  • जानकारी के लिये बता दें कि बाजार और ऑनलाइन साइट्स पर खस का एक लीटर तेल ही 20,000 रुपये के भाव पर बिक जाता है.
  • इस प्रकार एक एकड़ खेत से करीब 2 लाख की आमदनी हो सकती है और अधिक आमदनी खेत का आकार  फसल की उपयोगिता पर निर्भर करता है.


Herbal Farming: नोट छापने का साधन है खस का पौधा, खेती के साथ प्रोसेसिंग करके कमा सकते हैं मोटा पैसा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Future of Farming: रेगिस्तान का 'हरा सोना' बदलेगा किसानों की जिंदगी, जानें कंटीला कैक्टस उगाकर कैसे कमायें करोड़ों का मुनाफा

Contract Farming: बासमती धान और जौ की कांट्रेक्ट खेती करेंगे हरियाणा के किसान, मिलेंगे फसलों के बेहतर दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जुलाई में गोभी की बुवाई से बढ़ सकती है कमाई, किसानों के लिए सही मौका
जुलाई में गोभी की बुवाई से बढ़ सकती है कमाई, किसानों के लिए सही मौका
ड्रिप इरिगेशन और स्प्रिंकलर सेट पर मिल रही 55% सब्सिडी, कैसे आवेदन कर सकते हैं किसान
ड्रिप इरिगेशन और स्प्रिंकलर सेट पर मिल रही 55% सब्सिडी, कैसे आवेदन कर सकते हैं किसान
डेयरी शुरू करने के लिए बंपर सब्सिडी दे रही सरकार, 40 लाख की यूनिट पर मिलेंगे 10 लाख
डेयरी शुरू करने के लिए बंपर सब्सिडी दे रही सरकार, 40 लाख की यूनिट पर मिलेंगे 10 लाख
Intercropping Farming: क्या होती है इंटरक्रॉपिंग, इससे कैसे अपनी कमाई दोगुनी कर सकते हैं किसान?
क्या होती है इंटरक्रॉपिंग, इससे कैसे अपनी कमाई दोगुनी कर सकते हैं किसान?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget