एक्सप्लोरर

Contract Farming: बासमती धान और जौ की कांट्रेक्ट खेती करेंगे हरियाणा के किसान, मिलेंगे फसलों के बेहतर दाम

Contract farming in Haryana:हरियाणा सरकार के इस कदम से बेहतर क्वालिटी का बासमती चावल उगाने पर फोकस किया जा सकेगा, जिससे किसानों को बाजार में उपज के बेहतर दाम मिल सकें.

Contract Farming of Barley and Basmati Rice Cultivation: किसानों की आय बढ़ाने के लिये खेती-किसानी में नये-नये तरीके आजमाये जा रहे हैं. इन्हीं में शामिल है कांट्रेक्ट फार्मिंग (Contract farming) . भारत के कई राज्यों में कृषि उत्पादों की कांट्रेक्ट फार्मिंग की जा रही है, जिससे किसान बिना किसी टेंशन के मोटा पैसा कमा रहे हैं. इसी कड़ी में अब जौ और बासमती धान की कांट्रेक्ट फार्मिंग (Contract Farming of Basmati Rice and Barley) के लिये हरियाणा भी शामिल होने जा रहा है. इस संबंध में कृषि अधिकारियों को किसानों के बीच जौ और बासमती चावल की कांट्रेक्ट खेती के प्रति जागरुकता फैलाने के निर्देश दिये गये हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल (Haryana Chief Secretary Sanjeev Kaushal)  ने राज्य के कृषि अधिकारियों और हैफेड (HAFED) के अधिकारियों को जौ और बासमती चावल की खेती और निर्यात (Basmati Rice Cultivation) बढ़ाने के लिये कांट्रेक्ट फार्मिंग के प्रति किसानों को जागरुक करने के निर्देश दिये हैं, ताकि राज्य के किसानों को ज्यादा से ज्यादा कांट्रेक्ट फार्मिंग करने के मायने समझाकर प्रेरित किया जा सके. जानकारी के लिये बता दें कि  हैफेड संस्था पहले से ही अरब देशों में बासमती चावल के निर्यात (Basmati Rice Export) में किसानों की मदद कर रही है. 

बासमती धान की खेती का मुख्य केंद्र है हरियाणा (Basmati Rice Cultivation in Haryana)
पंजाब और हरियाणा को बासमती धान की सबसे बड़े उत्पादक राज्यों के तौर पर जानते हैं. वैसे तो  हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिम उत्तरप्रदेश और जम्मू-कश्मीर आदि राज्यों में बासमती धान उगाया जाता है, लेकिन पंजाब और हरियाणा में इसकी सबसे ज्यादा खेती होती है.  बता दें कि बासमती धान के विदेशी निर्यात में भी हरियाणा अहम भूमिका निभाता है. 

  • खासकर रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के बीच भारत ने हरियाणा और पंजाब में उगे बासमती चावल का सबसे ज्यादा निर्यात किया गया.  
  • आमतौर पर भारत से साल भर कुल 40 लाख टन चावल निर्यात होता है, जिसमें से 40 प्रतिशत चावल अकेले हरियाणा की उपज होता है.
  • यहां से हर साल 15 से 18 हजार करोड़ रुपये का चावल निर्यात किया जाता है, जिसे करनाल, तरावड़ी, पानीपत, कैथल, अंबाला, सिरसा, कुरुक्षेत्र रानिया में उगाया जाता है.
  • हरियाणा सरकार (Haryana Government)  के इस कदम से बेहतर क्वालिटी का बासमती चावल (Basmati Rice) उगाने पर फोकस किया जा सकेगा, जिससे उपज को बाजार में बेहतर दाम मिल सकें.
  • यही कारण है कि बासमती धान की कांट्रेक्ट फार्मिंग (Contract Farming of Basmati Rice)को बढ़ावा देकर किसानों की दशा और दिशा दोनों में सुधार हो सकता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Paddy Cultivation: आपदा को अवसर में बदलना कोई महाराष्ट्र से सीखे, भारी नुकसान के बावजूद अंतिम तरण में पहुंची धान की रोपाई

Agriculture Start Up: घर बैठे मालामाल बना देगा केंचुआ, यहां जानें वर्मी कंपोस्ट यूनिट लगाने का पूरा लेखा-जोखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Farming Mistakes: बारिश रुकते ही न करें ये गलती, खराब हो सकती है नई फसल
बारिश रुकते ही न करें ये गलती, खराब हो सकती है नई फसल
गमले में उगाएं सेम की फली, घर बैठे पाएं ताजी सब्जी
गमले में उगाएं सेम की फली, घर बैठे पाएं ताजी सब्जी
Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती पर 2.70 लाख की सब्सिडी, ऐसे उठाएं लाभ
ड्रैगन फ्रूट की खेती पर 2.70 लाख की सब्सिडी, ऐसे उठाएं लाभ
Brinjal Plant Care Tips: बैंगन के पौधे में आने लगेंगे ज्यादा फल, अपनाएं ये तरीका
बैंगन के पौधे में आने लगेंगे ज्यादा फल, अपनाएं ये तरीका

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget