एक्सप्लोरर

Kharif Crop Cultivation: तिल की खेती से ताबड़तोड़ कमाई, जानें बुवाई से लेकर कटाई का सही तरीका

Good earning from sesame Farming: तिल की खेती के लिये अधिक उपजाऊ जमीन की जरूरत नहीं होती, रेतीली-दोमट मिट्टी पर कम पानी में भी इसकी बुवाई कर सकते हैं.

Sesame Cultivation in Kharif Season: भारत के उत्तर मैदानी इलाकों में खरीफ फसलों की बुवाई का काम जोरों-शोरों पर चल रहा है. इस बीच खेतों की तैयारी से लेकर बुवाई तक सभी काम समय से हो जायें तो अच्छी पैदावार के जरिये किसानों को बेहतर आमदनी हो जाती है. खरीफ फसलों में धान, मक्का, बाजरा, ज्वार और मूंग महत्वपूर्ण फसलें है, लेकिन, तिल की खेती के लिये भी किसानों का रुझान बढ़ रहा है. 

यहां करें तिल की खेती
तिल की खेती भी महत्वपू्र्ण खरीफ फसलों में से एक है, जिसके लिये उपजाऊ जमीन की जरूरत नहीं होती, रेतीली-दोमट मिट्टी में इसकी बुवाई कर सकते हैं. भारत में तिल की खेती महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडू, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व तेलांगाना में सहफसल के रूप में की जाती है। वहीं, उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में तिल की खेती मुख्य फसल के रूप में की जाती है. 

सही समय में बुवाई
भारत में तिल में तीन बार बोया जाता है. लेकिन खरीफ सीजन के दौरान इसकी खेती करने से किसानों को काफी फायदा होता है. आमतौर पर जुलाई के महिने में तिल की खेती की जाती है. इसकी फसल के लिये अच्छी किस्म के बीजों का इस्तेमाल करें और बुवाई से पहले बीजोपचार जरूर कर लेना चाहिये. खेत में तिल की बुवाई कतारों में करें और कतारों से कतारों और पौध से पौध के बीच 30*10 का फासला रखें. इससे फसल में निराई-गुड़ाई के लिये आसानी रहेगी.

खेत की तैयारी
तिल की बुवाई करने से पहले खेत में खरपतवार उखाड़कर बाहर निकाल लें. इसके बाद खेत में  2-3 बार जुताई का काम कर लें. इससे मिट्टी कीटाणुमुक्त हो जायेगी और मिट्टी के सौरीकरण में मदद मिलेगी. जुताई के बाद खेत में पाटा चला दें. आखिर जुताई के समय मिट्टी में 80-100 क्विंटल गोबर की सड़ी हुई खाद को मिला दें. इसी के साथ 30 किग्रा. नत्रजन, 15 किग्रा. फास्फोरस तथा 25 किग्रा. गंधक को प्रति हेक्टेयर की दर से प्रयोग कर सकते हैं. नत्रजन की आधी मात्रा को बुवाई और आधी मात्रा को निराई-गुड़ाई के समय डालें.  

तिल की खेती में सिंचाई कार्य
इस मौसम में तिल की फसल को अधिक सिंचाई की जरूरत नहीं होती. जुलाई में बुवाई के चलते इसकी सिंचाई के लिये बारिश के पानी से ही पूर्ति हो जाती है. फिर भी कम बारिश की स्थिति में खेतों में आवश्यकतानुसार सिंचाई लगे देनी चाहिये. जब फसल आधी पककर तैयार हो जाये तो आखिरी सिंचाई का काम निपटा दें.

कीट-रोग और खरपतवार प्रबंधन
तिल की खेती में कभी-कभी अनावश्यक पौधे उग जाते हैं, जो फसल की बढ़वार को प्रभावित करते हैं. इसलिये फसल बुवाई के 15-20 दिन बाद पहली और 30-35 दिनों बाद दूसरी निराई-गुड़ाई का काम करें. इस दौरान बेकार खड़े पौधों को उखाड़कर फेंक दें. वहीं कीड़ों और रोगों से फसल को बचाने के लिये नीम से बने जैविक कीटनाशक का इस्तेमाल करें. 

तिल की कटाई
ध्यान रखें कि जब तिल के पौधों की पत्तियां पीली होकर गिरने लगें, तब ही कटाई का काम शुरू करें. तिल की फसल कटाई जड़ों से ऊपर-ऊपर करनी चाहिये. फसल कटाई के बाद पौधों के बंडल बना लें और एक ढेर बनाकर खेत में ही रख दें. इस तरह से ढेर में ही पौधे सूखने जायेंगे. पौधों के सूखने के बाद इन्हें आपस में पीटकर तिल के दानें निकाल लें और बाजार में बेच दें.

 

इसे भी पढ़ें:- 

Save Soil Movement: मिट्टी की जांच करवाने पर बचेगा 10% खर्च, यहां से बनवायें मृदा स्वास्थ्य कार्ड

Multi Grain Farming: अक्टूबर तक मालामाल हो जायेंगे किसान, खेतों में बोयें ये 5 अनाजी फसलें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून की देरी से इन फसलों में किसानों को हुआ घाटा, चाय पर भी पड़ा बुरा असर
मानसून की देरी से इन फसलों में किसानों को हुआ घाटा, चाय पर भी पड़ा बुरा असर
Cocoa Farming: अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं चॉकलेट? स्वाद और सेहत के साथ मिलेगा मोटा मुनाफा
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं चॉकलेट? स्वाद और सेहत के साथ मिलेगा मोटा मुनाफा
मॉनसून में टमाटर की फसल देगी रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, बस जान लें देखरेख का यह सीक्रेट फॉर्मूला
मॉनसून में टमाटर की फसल देगी रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, बस जान लें देखरेख का यह सीक्रेट फॉर्मूला
इस राज्य के किसानों के लिए बड़ा मौका, दाल मिल खोलने पर सरकार देगी 25 लाख की सब्सिडी
इस राज्य के किसानों के लिए बड़ा मौका, दाल मिल खोलने पर सरकार देगी 25 लाख की सब्सिडी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget