एक्सप्लोरर

Save Soil Movement: मिट्टी की जांच करवाने पर बचेगा 10% खर्च, यहां से बनवायें मृदा स्वास्थ्य कार्ड

Soil Health Card Scheme: एक रिसर्च से ये भी सामने आया है कि इस कार्ड की सलाह पर खेती करने बाद किसानों को खर्च में 8%-10% की बचत हुई है.

Soil Health Does Matter: पिछले कई सालों में खतरनाक रसायनों ने मिट्टी की उपजाऊ शक्ति काफी प्रभावित किया है. इससे फसलों की उत्पादकता कम हुई है और जमीन में जल स्तर भी गिर गया है. जिसके कारण फसल उत्पादन की लागत और किसानों पर खर्च का बोझ बढ़ गया है. इस समस्या के समाधान के रूप में सरकार ने साल 2015 में मृदा स्वास्थ्य योजना की शुरुआत की. आज कई किसान जागरुकता के रास्ते पर चलकर इस योजना से फायदा ले रहे हैं. मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना पर एक रिसर्च से ये भी सामने आया है कि इस कार्ड की सलाह पर खेती करने बाद किसानों को खर्च में 8%-10% की बचत हुई है.

क्या है मृदा स्वास्थ्य कार्ड
मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत किसान मिट्टी की जांच करवाके इस कार्ड को प्राप्त कर सकते हैं. इसकी मदद से किसान पता लगा सकते हैं कि मिट्टी में किन पोषक तत्वों की कितनी मात्रा में जरूरत है, पानी कितनी मात्रा में इस्तेमाल करना है और किस फसल की खेती करने से लाभ होगा. कार्ड बनने के बाद किसानों को मिट्टी की सेहत, उत्पादक क्षमता, मिट्टी में नमी का स्तर, क्वालिटी और मिट्टी की कमजोरियों को सुधारने के तरीकों के बारे में बताया जाता है. मिट्टी की जांच के लिये देशभर में मृदा जांच प्रयोगशालायें भी स्थापित की गई है. 

मृदा जांच प्रयोगशाला का काम
किसानों द्वारा खेतों से मिट्टी के नमूने लाकर मृदा जांच प्रयोगशालाओं में जमा किये जाते हैं. इन प्रयोगशालाओं में वैज्ञानिकों द्वारा जांच के बाद मिट्टी के गुण-दोष की सूची तैयार की जाती है. इस सूची में मिट्टी से जुड़ी जानकारी और सही सलाह मौजूद होती है. मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार खेती करने से फसल की उत्पादन क्षमता और किसानों की आय तो बढ़ेगी ही. साथ ही, खाद के उपयोग और मिट्टी का संतुलन बनाने में भी मदद मिलेगी. 

कैसे पायें मृदा स्वास्थ्य कार्ड
मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनवाने के लिये दो तरीके हैं ऑनलाइन और ऑफलाइन. ऑफलाइन प्रक्रिया के तहत नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र में जाकर संपर्क करें और मिट्टी का सैंपल इकट्ठा करने की जानकारी हासिल करें. किसान कृषि विशेषज्ञों के बताये अनुसार मिट्टी का सैंपल अपने नजदीकी मृदा जांच प्रयोगशाला में जमा कर सकते हैं. 

आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया

  • योजना की ऑफिशियल वेबसाइट soilhealth.dac.gov.in पर जाएं
  • होम पेज पर मांगी गई जानकारी भरकर Login के ऑप्शन पर क्लिक करें
  • पेज खुलने पर State यानी अपना राज्य चुनें और Continue के बटन पर क्लिक करें
  • अगर पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो नीचे Register New User पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें
  • इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में User Organisation Details, Language, User Details, User Login Account Details की जानकारी भरें
  • फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरकर आखिर में सबमिट के बटन पर क्लिक करें
  • इसके बाद लॉगिन करके मिट्टी की जांच के लिए आवेदन करें
  • हेल्‍पलाइन नंबर 011-24305591 और 011-24305948 पर भी कर सकते हैं कॉल
  • helpdesk-soil@gov.in पर ई-मेल भी कर सकते हैं

 

इसे भी पढ़ें:-

Zero Budget Farming Technique: बिना कैमिकल खेती से मालामाल होंगे किसान, जानें क्या है 'प्राकृतिक खेती' का नुस्खा

Drip Irrigation Technique:कम सिंचाई में पायें दोगुनी कमाई, जानें टपक सिंचाई तकनीक के फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Earthworms: खेत में कम हो गई केंचुए की संख्या, समझ लें मिट्टी में हो गई इस चीज की कमी
खेत में कम हो गई केंचुए की संख्या, समझ लें मिट्टी में हो गई इस चीज की कमी
Khasra vs Khatauni: खसरा और खतौनी में क्या होता है अंतर? 99% लोग रहते हैं कंफ्यूज
खसरा और खतौनी में क्या होता है अंतर? 99% लोग रहते हैं कंफ्यूज
ऑर्गेनिक हर्बल टी कराएगी किसानों का तगड़ा फायदा, जानें शुरू करने का सही तरीका
ऑर्गेनिक हर्बल टी कराएगी किसानों का तगड़ा फायदा, जानें शुरू करने का सही तरीका

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget