एक्सप्लोरर

E-Gopala App: पशुपालन-डेयरी से चाहिए मुनाफा तो यह एप करें डाउनलोड, यहां मिलेंगे दूध बढ़ाने के वैज्ञानिक तरीके

Animal Husbandry: पशुपालन, दूध बढ़ाने के तरीके और सही पशु आहार की जानकारी हो तो किसान कम खर्च में ही सही मुनाफा ले सकते हैं. अब ये सभी जानकारियां ई-गोपाला एप्लीकेशन पर मौजूद हैं.

Dairy Farming:  आज कृषि के साथ-साथ पशुपालन भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा बन गया है. अब किसान भी खेती के साथ-साथ पशुपालन करके अच्छी-खासी आमदनी ले रहे हैं. पशुपालन सेक्टर में बढ़ते मुनाफे को देख इसे पशुधन नाम दिया गया है. हर सेक्टर की तरह ही पशुधन व्यवसाय से भी मुनाफा लेना आसान है. बस पशुओं की देखभाल, रख-रखाव, पशु आहार और दूध बढ़ाने के तरीकों की सही जानकारी होनी चाहिए. कई बार जानकारी के अभाव में नुकसान भी देखने को मिलता है. तब ही तो पशुपालन मंत्रालय ने पशुपालकों के हित में ई-गोपाला एप्लीकेशन लॉन्च किया है. यह एक पशुपालकों तक सही जानकारी पहुंचाने का डिजिटल माध्यम है. इस एप की मदद से ना सिर्फ पशुओं की उत्पादकता, बल्कि दूध उत्पादन भी बढ़ाया जा सकता है.

क्या-क्या जानकारी मिलेगी
ई-गोपाला एप्लीकेशन के जरिए पशुपालकों को तकनीकी जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है, जिसमें उच्च कोटि के वीर्य, भ्रूण और पशु की उपलब्धता आदि की डीटेल शामिल है. इन सभी जानकारियों को ध्यान में रखेंगे तो अच्छी नस्ल के पशु खरीदने में मदद मिलेगी, क्योंकि उन्नत नस्ल का पशु ही बेड़े का मुनाफा बढ़ाता है.

इससे पशुपालन सेक्टर का विस्तार करना भी आसान हो जाएगा. इस एप के जरिए पशुओं के लिए सही चारा और आहार तैयार करने की भी जानकारी मौजूद है. इतना ही नहीं, आयुर्वेद और औषधीय पौधों से पशुओं को उपचार की जानकारी भी ई-गोपाला एप पर मिल जाएगी.

किसान-पशुपालकों को क्या लाभ होगा
ई-गोपाला पर मौजूद तकनीकी जानकारी का लाभ लेकर किसान और पशुपालक आत्मनिर्भर बन सकते हैं. इस एप्लीकेशन पर पशुओं के टीकाकरण की तारीख की अपडेट भी जाती है. ये किसानों को पशुओं की खरीद में होने वाले धोखाधड़ी के खिलाफ भी जागरूक करता है. ई-गोपाला एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.

डेयरी किसान समृद्धि, पशु उत्पादकता, पशु स्वास्थ्य और पशु आहार से जुड़ी तमाम जानकारियां ई-गोपाला मोबाइल एप्लीकेशन पर उपलब्ध है. आसान शब्दों में समझें तो ये मोबाइल एप्लीकेशन पशुपालकों को सही जानकारी मुहैया करवाके दूध उत्पादन और किसानों की आय दोगुना करने में मददगार है.

यदि आपके पास ई-गोपाला एप है तो पशुओं स्वास्थ्य से जुड़ी चिकित्सकीय सलाह के लिए पशुचिकित्सा केंद्रों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह एप पशुपालकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी मुहैया करवाता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- पहली बार देसी नस्ल की 4 गायों की हुई जीनोम सिक्वेंसिंग, पशुपालन सेक्टर को होंगे ये सभी फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोल लौकी उगाने के लिए किस तकनीक की पड़ती है जरूरत? जान लें किसान भाई
गोल लौकी उगाने के लिए किस तकनीक की पड़ती है जरूरत? जान लें किसान भाई
Sheep Wool Farming: भेड़ से ऊन निकालकर कितना पैसा कमा सकते हैं किसान, जानें महीने की कमाई?
भेड़ से ऊन निकालकर कितना पैसा कमा सकते हैं किसान, जानें महीने की कमाई?
कर्ज माफी के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत? किसानों के काम की खबर
कर्ज माफी के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत? किसानों के काम की खबर
Tulsi Plant Care Tips:किन वजहों से जल्दी सूख जाता है घर में लगा तुलसी का पौधा?
किन वजहों से जल्दी सूख जाता है घर में लगा तुलसी का पौधा?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget