एक्सप्लोरर

नए धान की खेती किसानों को कर देगी मालामाल, जानिए इसकी बुआई कैसे करते हैं

भारत कृषि प्रधान देश है, यहां की ज्यादातर आबादी कृषि पर निर्भर है. देश में धान की बुआई के लिए सबसे सही समय 15 जून से लेकर जुलाई के पहले सप्ताह तक मानी जाती है.

भारत कृषि प्रधान देश है, यहां की ज्यादातर आबादी कृषि पर निर्भर है. मानसून के आने के बाद किसान खेती करने में जुट जाते हैं. भारत में मुख्य रूप से रबी और खरीफ की खेती की जाती है. खरीफ सीजन की मुख्य फसल धान को माना जाता है. धान से किसानों को अच्छा खासा मुनाफा भी होता है.

नए धान की बुआई  

भारत में धान की बुआई के लिए सबसे सही समय 15 जून से लेकर जुलाई के पहले सप्ताह तक मानी जाती है.  लेकिन कई जगहों पर देर से बारिश होने पर देर से फसल की बुआई की जाती है. देश के लगभग हर राज्य में धान की बुआई होती है. देश के कई राज्य ऐसे भी हैं, जहां कम बारिश के कारण अभी तक धान की बुआई नहीं हो पाई है.

जबकि कुछ राज्य ऐसे हैं जहां पानी की कमी के वजह से किसान भाई धान की बुआई देरी से शुरू करते हैं, क्योंकि धान की खेती के लिए ज्यादा पानी की जरूरत होती है. जहां कम बारिश होती वहां के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने धान की एक ऐसी किस्म तैयार की है.

नये धान के बीज से कम बारिश और सूखा वाले क्षेत्रों में भी अच्छी उपज हो सकती है. नये धान की किस्में किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि कम पानी में बुआई वाली धान की खासियत क्या है. 

सूखे क्षेत्र में हो सकती है ये फसल 

इस धान की खेती उन क्षेत्रों में होती है जहां पर बारिश कम होती है. जहां पर सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं होते हैं, वहां भी इस प्रकार की धान की खेती अच्छी होती है. ये धान सीधे तौर पर खेतों में बोया जाता है. इसमें कम सिंचाई की जरूरत होती है. ये धान करीब 90 दिनों के आसपास ही पककर तैयार हो जाता है.

इस धान से 17 से 23 क्विंटल प्रति हेक्टेयर में उपज होती है. इस धान की खेती खासकर झारखंड में की जाती है. इस धान की किस्में ब्लास्ट, ब्राउन स्पॉट, गैलमिज, स्टेम बोरर, लीफ फोल्डर और व्हाइट बैक्ड प्लांट हॉपर कीट आदि है.

क्या है इसकी बुआई की प्रक्रिया

इस धान को लगाने के लिए खेतों में हरी खाद डालें. उसके बाद सीधी पंक्ति में धान की बोआई की जा सकती है. इसमें पौधे की बुवाई की दूरी 20-30×15 सेंमी की होनी चाहिए. इसमें उचित खाद का भी उपयोग कर सकते हैं और फसल की अच्छी मात्रा का उत्पादन कर सकते हैं. ऐसे में कम बारिश वाले क्षेत्र में ऐसी खेती करना सही रहता है.

ये भी पढ़ें: इस राज्य में मिलेगी पान की खेती करने पर सब्सिडी, जानें कितने रुपये देगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पराली जलाए बिना कैसे तैयार करें खेत, किसानों के पास क्या-क्या विकल्प
पराली जलाए बिना कैसे तैयार करें खेत, किसानों के पास क्या-क्या विकल्प
देश के कई हिस्सों में सूखे जैसे हालात, ऐसे में क्या उगाएं किसान?
देश के कई हिस्सों में सूखे जैसे हालात, ऐसे में क्या उगाएं किसान?
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget