एक्सप्लोरर

Disease Control in Paddy: धान के खेतों में फिर बढ़ सकता है पुराना खतरा, खेतों में खड़े-खड़े ही खराब हो जाती है फसल

Crop Management: धान के पौधों में हरा पदार्थ ही बालियां बनाने में मदद करता है, लेकिन पत्ता लपेट सुंडी के कारण पौधे भोजन नहीं बना पाते और कमजोर पड़ जाते हैं, जिससे फसल किसी काम की नहीं रहती.

Disease Control Remedies in Paddy Crop: भारत में खरीफ फसल चक्र (Kharif Crop Cycyle) के दौरान कई किसानों ने धान की फसल लगाई हुई है, जिसमें फसल प्रबंधन (Paddy Crop Management) कार्य किये जा रहे हैं. इसी बीच जलवायु परिवर्तन के कारण किसानों की चिंतायें भी थमने का नाम नहीं ले रही, क्योंकि वैज्ञानिक खेती (Scientific Farming) करने के बावजूद फसल में कीड़े और बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है.

खासकर बात करें अगस्त से लेकर अक्टूबर तक के समय की तो इस दौरान धान की फसल पत्ता लपेट सुंडी (leaf Wrap Larva Disease in Paddy)के प्रति समय पर निगरानी और रोकथाम के कार्य करना बेहद जरूरी है. 

क्या है पत्ता लपेट सुंडी रोग  (What is leaf Wrap Larva Disease)         
धान की फसल में फसल में पत्ता लपेट सुंडी के प्रकोप के पौधे सूखने लगते हैं, जिससे धान की फसल की क्वालिटी खराब होने लगती है. दरअसल पत्ता लपेट सुंडियां पत्तों को लपेटकर अंदर ही अंदर खाने लगती है, जिससे पौधे के ऊपर सफेद धारियां दिखने लगती है. 

  • इस समस्या का असर जल्दी दिखाई नहीं देता और धीरे-धीरे ये अपनी आस-पास के ज्यादातर पौधों में भी फैल जाता है. ये सुंडियां पौधों से हरे पदार्थ को चूस लेती  हैं, जिससे पत्ते सफेद पड़ने लगते हैं.
  • धान के पौधों में हरा पदार्थ ही बालियां बनाने में मदद करता है, लेकिन पत्ता लपेट सुंडी के कारण पौधे भोजन नहीं बना पाते और कमजोर पड़ जाते हैं, जिससे फसल किसी काम की नहीं रहती. 
  • अकसर धान की फसल में यूरिया का अधिक इस्तेमाल करने पर धान के पौधों में कच्चापन बढ़ जाता है, इस कारण भी फसल में पत्ता लपेट सुंडी की संभावना बढ़ जाती है.


Disease Control in Paddy: धान के खेतों में फिर बढ़ सकता है पुराना खतरा, खेतों में खड़े-खड़े ही खराब हो जाती है फसल

इस तरह करें रोकथाम (Prevention for leaf Wrap Larva Disease)
पत्ता लपेट सुंडी के कारण बढ़ने वाली समस्या की समय पर रोकथाम करना बेहद जरूरी है. इसके लिये धान की फसल में अगस्त से लेकर अक्टूबर तक निरंतर निगरानी और रोकथाम के उपाय करते रहें.

  • धान की फसल में यूरिया का इस्तेमाल संतुलित मात्रा में ही करें, क्योंकि ज्यादा उर्वरकों के प्रयोग से भी मिट्टी और फसल पर उलटा असर होने लगता है और कीट-रोग की संभावना बढ़ जाती है.
  • पत्ता लपेट सुंड़ी का प्रकोप दिखने पर फसल में 7.5 किलोग्राम प्रति एकड़ की दर से पदान, रीजैंट या पठेरा कीटनाशक का छिड़काव भी कर सकते हैं. 
  • किसान चाहें तो प्रति एकड़ फसल पर 10 किलोग्राम मिथाइल पैराथिन की 2% मात्रा का छिड़काव भी कर सकते हैं.
  • कृषि विशेषज्ञ पत्ता लपेट सुंडी की रोकथाम के लिये प्रति एकड़ फसल पर 200 मिली मोनोक्रोटोफास 36 एसएल को 200 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करने की सलाह देते हैं. 


Disease Control in Paddy: धान के खेतों में फिर बढ़ सकता है पुराना खतरा, खेतों में खड़े-खड़े ही खराब हो जाती है फसल

इन बातों का रखें खास ख्याल (Precaution during Disease Management)
धान की फसल (Paddy Crop) में कीटनाशकों का छिड़काव मौसम साफ रहने पर ही करें, क्योंकि बारिश पड़ने पर दवायें पानी के साथ बह जाती हैं और फसलों का संरक्षण (Crop Protection)  नहीं हो पाता.

  • धान की फसल में बिना किसी नुकसान के कीट नियंत्रण करने के लिये कृषि विशेषज्ञों से सलाह-मशवरा जरूर करें और विशेषज्ञ बताये अनुसार ही कीटनाशकों का छिड़काव करें.
  • फसल में निराई-गुड़ाई का काम करते रहे, जिससे खरपतवारों को नष्ट (Weed Management) किया जा सके. बता दें कि खरपतवारों की बढ़ती संख्या के कारण कीट-रोग फसल की तरफ आकर्षित होते हैं.
  • धान की फसल में सुबह और शाम के समय निगरानी करते रहें और फसल अतिरिक्त घास उगने पर उखाड़कर फेंक दें.
  • खेत की मेड़ों को साफ रखें और फसल में नमी आधारित कीटनाशक (Neem Based Pesticides) का छिड़काव करें. 


Disease Control in Paddy: धान के खेतों में फिर बढ़ सकता है पुराना खतरा, खेतों में खड़े-खड़े ही खराब हो जाती है फसल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Herbal Farming: जहरीले दंश को चुटकियों में खत्म कर देगा सर्पगंधा, इसकी जैविक खेती से होगा लाखों का मुनाफा

Organic Fertilizer: अब किसानों की खेती में मदद करेगी गाय! बढ़ेगा फसलों का उत्पादन, डबल होगी कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Eucalyptus Tree: क्या यूकेलिप्टस सच में है किसानों का दुश्मन? जानिए इसकी खेती का कड़वा सच..
क्या यूकेलिप्टस सच में है किसानों का दुश्मन? जानिए इसकी खेती का कड़वा सच..
बारिश के सीजन में खाली पड़ी जमीन पर करें इस फसल की खेती, कुछ ही दिन में होगी तगड़ी कमाई
बारिश के सीजन में खाली पड़ी जमीन पर करें इस फसल की खेती, कुछ ही दिन में होगी तगड़ी कमाई
खेतों में केमिकल डालना बंद करें, घर पर बनाएं ऑर्गेनिक खाद, कम खर्च में फसल देगी छप्परफाड़ मुनाफा
खेतों में केमिकल डालना बंद करें, घर पर बनाएं ऑर्गेनिक खाद, कम खर्च में फसल देगी छप्परफाड़ मुनाफा
हर बार नीलगाय कर देती है फसल को बर्बाद, ये देसी तरीका अपनाएं किसान
हर बार नीलगाय कर देती है फसल को बर्बाद, ये देसी तरीका अपनाएं किसान

वीडियोज

DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: इलाके में इंसाफ की मांग हुई तेज| Khora Murder | Breaking News | Latest News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
'फोर्स बुलाकर आवास खाली...' राबड़ी देवी के बयान से गरमाई सियासत, SDPO पहुंचीं 10 सर्कुलर रोड
'फोर्स बुलाकर आवास खाली...' राबड़ी देवी के बयान से गरमाई सियासत, SDPO पहुंचीं 10 सर्कुलर रोड
IPL 2026 Final: फाइनल से पहले 'तूफान' ने बिगाड़ा गुजरात का खेल, बुरी तरह फंसी टीम
फाइनल से पहले 'तूफान' ने बिगाड़ा गुजरात का खेल, बुरी तरह फंसी टीम
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Karnataka Politics: कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
Bikaner: दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
Embed widget