एक्सप्लोरर

Monsoon 2022: बुंदेलखंड में नहीं थम रहा बारिश का सिलसिला, खरीफ फसलों की बुवाई रोकने पर मजबूर किसान

Bundelkhand Agriculture: अगर किसान अरहर की फसल के अलावा मूंग, उड़द, तिल, मूंगफली, ज्वार और बाजरा जैसी फसलों को उगाते हैं तो इन्हें पकने में करीब 3 महीने का समय लग जायेगा, जिससे रबी की खेती भी बाधित हो सकती है.

Kharif Crop Cultivation in Bundelkhand: भारत के कई राज्यों में बारिश का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा. जहां जुलाई की शुरुआत में बारिश न होने के कारण पूरा बुंदेलखंड (Bundelkhand) परेशान था. अब वही इलाका लगातार हो रही बारिश से तंग आ चुका है. दरअसल बुंदेलखंड में लगातार हो रही बारिश (Rain in Bundelkhand) के कारण किसान खरीफ फसलों की बुवाई का काम नहीं कर पा रहे हैं. जहां जून-जुलाई के बीच खेत सूखे पड़े थे, तो अब वही खेत कीचड़ से लबालब हो चुके हैं. ऐसी स्थिति में खेत को बुवाई लायक संरचना में ढलने के लिये 5 से 6 का समय लगता है, लेकिन जल्द ही बारिश न थमी तो किसानों को भारी नुकसान हो सकता है.

नमी में बुवाई करने पर फसलों को खतरा, किसानों को नुकसान
खरीफ सीजन (Kharif season 2022) की कई फसलें ऐसी भी हैं, जिनकी खेती के लिये अधिक पानी की जरूरत होती है और कुछ फसलें अधिक पानी सहन कर लेती हैं, लेकिन दलहन-तिलहन जैसी फसलों के लिये खेत में सिर्फ हल्की नमी काफी रहती है. 

  • फिलहाल स्थिति ये है कि खेतों में पानी भरता जा रहा है और नमी बढ़ती जा रही है. बारिश रुकने और खेतों को सामान्य हालत में लाने में भी काफी समय लग जायेगा.
  • अगर ज्यादा नमी के बीच किसान बुवाई भी कर लेते हैं तो पानी की अधिकता के कारण बीजों के सड़ने का खतरा बना रहता है. 
  • ज्यादा नमी वाले खेत में दलहन-तिहलन की बुवाई करने पर बीजों में अंकुरण की समस्या भी पैदा हो जाती है, जिससे फसलों का उत्पादन बाधित होता है.


Monsoon 2022: बुंदेलखंड में नहीं थम रहा बारिश का सिलसिला, खरीफ फसलों की बुवाई रोकने पर मजबूर किसान

खरीफ सीजन में कम उत्पादन का अनुमान (Expected Low Production in Kharif Season)
खरीफ सीजन की एजवायजरी (Kharif Season Advisory)  में फसलों की बुवाई के लिये 21 जून से लेकर 15 जुलाई तक का समय ही सबसे बेहतर बताया गया था, लेकिन इस बीच कई इलाकों में बारिश ही नहीं हुई. इसी कारण किसानों ने मूंग, अरहर, तिल, बाजरा और ज्वार जैसी अहम फसल की बुवाई टाल दी.

माहौल ये है कि अब खरीफ फसलों की बुवाई 1 महीना देरी से चल रही है. ऐसे में पछेती फसल बोनो पर भी किसानों को खास फायदा नहीं होगा, जिसके बाद रबी की बुवाई में भी देरी हो सकती है. बुंदेलखंड क्षेत्र में इस साल करीब 102447 हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बुवाई का अनुमान था, जिसमें दलहनी और तिलहनी फसलों का प्रमुख रुप से उत्पादन लेना अहम लक्ष्य था.

पछेती खेती से रबी की फसलों में देरी (Late cultivation of Kharif delays Rabi Crops)
बुंदेलखंड के किसान खरीफ सीजन में फसलों की बिजाई का काम जुलाई के प्रथम-दूसरे पखवाड़े में पूरा कर लेते थे, लेकिन इस साल जलवायु परिवर्तन (Climate Change in Agriculture)  के कारण बारिश का रुख साफ नहीं रहा, जिस कारण बुवाई में देरी हुई.

  • अब अगर किसान अरहर की फसल के अलावा मूंग, उड़द, तिल, मूंगफली, ज्वार और बाजरा जैसी फसलों को उगाते हैं तो इन्हें पकने में करीब 3 महीने का समय लग जायेगा. यानी अगस्त में बोई गई खरीफ की पछेती फसल अक्टूबर-नंवबर तक तैयार हो पायेगी. 
  • वहीं दूसरी तरफ रबी की फसलों (Rabi Season 2022) की बुवाई का काम अक्टूबर के मध्य से लेकर नवंबर के दूसरे पखवाड़े तक चलता है. ऐसे में खरीफ फसलों से घिरे खेतों में रबी की बुवाई का काम भी देरी से होगा. इस कदम से सालभर का पूरा फसल चक्र (Agriculture 2022) तो प्रभावित होगा ही, साथ ही फसलों की क्वालिटी पर भी बुरा असर पडेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Paddy Cultivation: आपदा को अवसर में बदलना कोई महाराष्ट्र से सीखे, भारी नुकसान के बावजूद अंतिम तरण में पहुंची धान की रोपाई

Crop Management: इस सप्ताह सावधान रहें किसान, नुकसान से बचने के लिये एडवायजरी जानकर ही करें खेती के काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
Maryam Nawaz Son Marriage: कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल

वीडियोज

Sansani: पिंटू के प्यार में... दिव्या का 'डेंजर गेम' ! | Crime News
Blue Box Murder: प्रेमिका को मारकर नीले बक्से में भरा, फिर सबूत मिटाने के लिए लगा दी आग! | UP
BJP President: नामांकन प्रक्रिया शुरू...सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे Nitin Nabin? PM Modi
Manikarnika Ghat: साजिश या गंदी राजनीति..मूर्ति खंडित के पीछे क्या असली वजह? | Kashi | CM Yogi
Bollywood News: संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में भव्य संगीत का तड़का, रणबीर-आलिया-विक्की पर शूट होंगे दो मेगा गाने (18.01.2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
Maryam Nawaz Son Marriage: कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
Dhurandhar BO Day 45: नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड, जानें- कुल कलेक्शन
नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड
Honey Science: क्या सच में कभी नहीं खराब होता शहद? जान लीजिए इसके पीछे का साइंस
क्या सच में कभी नहीं खराब होता शहद? जान लीजिए इसके पीछे का साइंस
रोज की चाय को दें नया टच और क्रीमी टेक्सचर, इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं स्मूद लाटे टी
रोज की चाय को दें नया टच और क्रीमी टेक्सचर, इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं स्मूद लाटे टी
32 हजार का कोट पैंट पहनकर गंदे नाले में पुनीत सुपरस्टार ने लगाई डुबकी, यूजर्स रह गए हैरान
32 हजार का कोट पैंट पहनकर गंदे नाले में पुनीत सुपरस्टार ने लगाई डुबकी, यूजर्स रह गए हैरान
Embed widget