एक्सप्लोरर

Crop Management: इस सप्ताह सावधान रहें किसान, नुकसान से बचने के लिये एडवायजरी जानकर ही करें खेती के काम

Crop Management in Monsoon: इस समय खरीफ फसलों में खरपतवारों, कीड़े और बीमारियों की संभावनायें ज्यादा होती है. ऐसी स्थिति में निगरानी बढ़ा दें और फसल में निराई-गुड़ाई कार्य भी कर लें.

Rain Based Agriculture Advisory: मानसून (Monsoon 2022) का मौसम खरीफ फसलों (Kharif Season) की खेती के लिये अहम माना जाता है, इसलिये खेती में जोखिमों को कम करने के लिये समय-समय कृषि विशेषज्ञों की ओर से परामर्श (Rain Based Agricultutre Advisory)  जारी किये जाते हैं. इस सप्ताह जारी परामर्श के अनुसार खरीफ फसलों में प्रबंधन कार्यों (Crop Management in Kharif Crop) को करते समय खास सावधानी बरतने की जरूरत हैं. 

  • इस समय खरीफ फसलों में खरपतवारों, कीड़े और बीमारियों की संभावनायें ज्यादा होती है. ऐसी स्थिति में निगरानी बढ़ा दें और फसल में निराई-गुड़ाई कार्य भी कर लें.
  • खासकर सब्जी फसलों में निराई-गुड़ाई करने के बाद नाइट्रोजन या यूरिया का छिड़काव अवश्य करें, जिससे फसलों को भरपूर पोषण मिल सके.  
  • दलहनी फसलों, सब्जी की नर्सरी और दूसरी प्रमुख फसलों के खेतों में जल निकासी का काम करें, जिससे फसलों में जल भराव की समस्या को रोका जा सके.
  • कीट नियंत्रण और पोषण प्रबंधन का काम बारिश रुकने के बाद ही करें, जिससे पौधों की सुरक्षा के लिये जरूरी पोषण और दवा पानी के साथ न बह सके.
  • खासकर धान की रोपाई करते समय सावधानियां बरतें और खेत में पौध की रोपाई से पहले ही पत्तियों को ऊपर से 2-3 इंच काट दें.


Crop Management: इस सप्ताह सावधान रहें किसान, नुकसान से बचने के लिये एडवायजरी जानकर ही करें खेती के काम

धान की खेती के लिये कृषि वैज्ञानिकों सलाह (Expert's Advice for Paddy Cultivation) 
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा (ICAR-IARI, Pusa)  के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा जारी मौसम आधारित कृषि सलाह(Weather Based Agro Advisory)  के मुताबिक धान की रोपाई (Paddy Plantation) के समय खेत में 2.5 सेमी. पानी भरा होना चाहिये.

  • धान की रोपाई कतारों में करें. इस दौरान लाइन से लाइन के बीच 20 सेमी. की दूरी और पौध से पौध के बीच 10 सेमी. का फासला रखें.
  • खेत में पौधों की रोपाई से पहले पोषण प्रबंधन जरूर कर लें, जिसके तहत 100 किग्रा. नाइट्रोजन, 60 किग्रा. फास्फोरस, 40 किग्रा. पोटाश और 25 किग्रा. जिंक सल्फेट प्रति हेक्टेयर की दर खेत में डालें.
  • किसान चाहें तो अजोला या नील हरित शैवाल का एक पेकेट प्रति एकड़  खेत में डाल सकते हैं, जिससे मिट्टी और फसल में नाइट्रोजन का संचार बढ़ सके. 

मक्का की बुवाई और प्रबंधन (Maize Cultivation & Management) 
मानसून की तेज बारिश के बीच मेड़ों पर मक्का की बुवाई करना फायदेमंद रहेगा. फसल में कृषि कार्य बेहतर ढंग से किये जा सकें, इसलिये मक्का की बुवाई कतारों में करें.

  • खेत में मक्का की बुवाई प्रति हेक्टेयर 20 किग्रा. बीजदार काफी रहती है. बुवाई के लिये लाइनों के बीच 60 से 75 सेमी और पौधों के बीच 18 से 25 सेमी. का फासला जरूर रखें.
  • फसल में खरपतवारों के अग्रिम समाधान के लिये खेत में एट्राजिन दवा की 1 से 1.5 किग्रा मात्रा को 800 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर फसल पर छिड़काव करें.


Crop Management: इस सप्ताह सावधान रहें किसान, नुकसान से बचने के लिये एडवायजरी जानकर ही करें खेती के काम

फूलगोभी और मिर्च की खेती के लिये सही समय (Cauliflower & Chili Cultivation) 
यह समय फूलगोभी और मिर्च की बुवाई और रोपाई के लिये सबसे उत्तम है. इस दौरान मेड़ों पर, बेड़ बनाकर या या ऊंची क्यारियां बनाकर ही तैयार पौधों की रोपाई करें. 

  • सब्जियों के खेत में पहले से ही जल निकासी का प्रबंध कर लें, जिससे सब्जियों की फसल में पानी का जमाव न हो.
  • इस समय कद्दूवर्गीय और बेलदार सब्जियों की खेती करने पर पौधों का तेजी से विकास होता है.
  • जिन किसानों ने पहले ही बेलदार सब्जियों की बुवाई-रोपाई कर ली है, वे मचान और स्टेकिंग विधि से बेलों को ऊपर चढ़ाने का काम कर लें, जिससे लताओं को सडन-गलड़, कीट और बीमारियां लगने से बचा सकें. 

Crop Management: इस सप्ताह सावधान रहें किसान, नुकसान से बचने के लिये एडवायजरी जानकर ही करें खेती के काम

फसलों में करें कीट नियंत्रण (Pest Control & Crop Management for Vegetable Farming)
खरीफ सीजन की फसलों में इस समय निगरानी और देखभाल की खास जरूरत होती है, क्योंकि जरा सी लापरवाही के कारण पूरी फसल कीटे और बीमारियों की चपेट में आ सकती है. 

  • खासकर ग्वार, लोबिया, भिंड़ी, सेम, पालक, चोलाई जैसी बेलवाली और मूली, पालक और धनिया आदि सब्जियों की बुवाई (Vegetable Cultivation) के समय इनकी रोगरोधी किस्मों से ही बुवाई करें.
  • बुवाई से पहले बीजों का उपचार (Seed Treatment)  जरूर करें, जिससे जोखिमों को कम किया जा सके.
  • सब्जियों की अगेती फसलों में माईट, जैसिड़ और होपर जैसे कीड़ों का खतरा मंडराता रहता है, इसलिये निरंतर निगरानी करें.
  • माइट की समस्या बढ़ने पर फॉसमाईट की 1.5-2 मिलीं मात्रा को प्रति लीटर पानी में गोलकर फसल पर मौसम साफ होने पर ही छिड़काव (Pesticide for Mite)  करें.


Crop Management: इस सप्ताह सावधान रहें किसान, नुकसान से बचने के लिये एडवायजरी जानकर ही करें खेती के काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Crop Management: जलवायु परिवर्तन के जोखिम से बर्बाद नहीं होंगे अंगूर के बाग, यहां जानें प्रबंधन का तरीका

Crop Management: बरसात के बाद फसलों पर मंडरा रहा है ग्रास हॉपर का खतरा, मुसीबत से पहले ही कर लें ये उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
मानसून की देरी से इन फसलों में किसानों को हुआ घाटा, चाय पर भी पड़ा बुरा असर
मानसून की देरी से इन फसलों में किसानों को हुआ घाटा, चाय पर भी पड़ा बुरा असर
Cocoa Farming: अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं चॉकलेट? स्वाद और सेहत के साथ मिलेगा मोटा मुनाफा
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं चॉकलेट? स्वाद और सेहत के साथ मिलेगा मोटा मुनाफा
मॉनसून में टमाटर की फसल देगी रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, बस जान लें देखरेख का यह सीक्रेट फॉर्मूला
मॉनसून में टमाटर की फसल देगी रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, बस जान लें देखरेख का यह सीक्रेट फॉर्मूला

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget