एक्सप्लोरर

Subsidy Offer: अब बिहार में भी होगी सेब की खेती, सरकार दे रही है 50% सब्सिडी का ऑफर, जल्द करें आवेदन

Apple Farming: विशेष उद्यानिक फसल योजना के तहत राज्य में सेब की खेती को बढ़ावा देने के लिये किसानों को 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है, ताकि नवाचारों को अपनाने पर भी खर्चा का बोझ ना पड़े.

Subsidy for Apple Cultivation: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारतीय फलों की अपनी ही धाक जमी हुई है. खासकर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के सेब फलों (Apple Cultivation) ने देश-दुनिया में खूब प्रसिद्धि हासिल की है. अभी तक सेब की खेती (Apple Farming)  सिर्फ ठंड प्रदेशों में होती आ रही है, लेकिन अब नई कृषि तकनीकों के आ जाने से यूपी-बिहार के किसान भी अपने इलाकों में सेब का भरपूर उत्पादन (Apple Production) ले सकते हैं.  इसके लिये सेब की हरिमन-99 प्रजाति (Apple Variety Hariman-99) विकसित की गई है, जो बिहार की मिट्टी और जलवायु के मुताबिक काफी अच्छे परिणाम दे सकती है. सबसे अच्छी बात तो यह है कि बिहार सरकार इस किस्म से खेती के लिये किसानों को आर्थिक अनुदान (Subsidy for Apple Farming) भी दे रही है.

सेब की खेती पर सब्सिडी
बिहार राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विशेष उद्यानिक फसल योजना के अंतर्गत सेब की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है. इस काम के लिये राज्य के किसानों 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी का भी प्रावधान है. सेब की बागवानी पर सब्सिडी का आबंटन 2 लाख 46 हजार 250 प्रति हेक्टेयर इकाई लागत के अनुसार ही किया जायेगा. बिहार राज्य के जो भी किसान भाई सेब की खेती के नवाचार से जुड़ना चाहते हैं, वे इस सब्सिडी योजना का लाभ ले सकते हैं.

यहां करें आवेदन
बिहार राज्य के कृषि विभाग, बागवानी निदेशालय द्वारा सेब की खेती पर आर्थिक अनुदान का लाभ लेने के लिये ऑफिशियल वेबसाइट http://horticulture.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
बिहार में सेब की खेती की तकनीक, बीज और विशेषज्ञ सलाह से जुड़ी अन्य जानाकरी के लिये नजदीकी जिले के उद्यान विभाग के कार्यालय या फिर सहायक निदेशक, उद्यान से भी संपर्क कर सकते हैं. 

सेब की हरिमन-99 किस्म की खासियत
बिहार में सेब की हरिमन-99 किस्म की खेती के लिये किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. बता दें कि बिहार से लेकर महाराष्ट्र तक कई प्रगतिशील किसानों ने हरिमन-99 किस्म से खेती करके अच्छे परिणाम हासिल किये हैं.

  • सेब की हरिमन-99 (Hariman-99) किस्म की सफलता को देखते हुये अब बिहार में भी इसकी खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है. 
  • सेब की हरिमन-99 किस्म के पौधों की रोपाई के तीन साल बाद फलों का उत्पादन मिलने लगता है, हालांकि एक क्विंटल प्रति पेड़ उत्पादन (Apple Production)  हासिल करने के लिये 10 साल का समय लगता है.
  • इस बीच पौधों की अच्छी देखभाल और प्रबंधन  (Apple Tree Management) करने की सलाह दी जाती है. 
  • सेब की हरिमन-99 (Hariman-99 Apple for Bigar) किस्म के एक ही फल का वजन करीब 250 से 300 ग्राम तक होता है. इस किस्म से बागों की तैयारी (Apple Orchards) के लिये जून का समय सबसे उपयुक्त रहता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Pusa Decomposer: बिना जलाए, सिंपल तरीके से निपटाएं फसल का कचरा, खाद-कीटनाशक का भी पैसा भी बचेगा

Banana Farming: फलों से लद जाएगा केले का पेड़, कम खर्च में अधिक उपज के लिए अपनाएं ये जबरदस्त उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaggery from 1 quintal sugarcane: 1 क्विंटल गन्ने से कितना बनेगा गुड़? खर्च से लेकर मुनाफे तक का पूरा गणित समझ लें किसान भाई
1 क्विंटल गन्ने से कितना बनेगा गुड़? खर्च से लेकर मुनाफे तक का पूरा गणित समझ लें किसान भाई
मानसून में बकरियों के चारे को लेकर न करें ये बड़ी गलती, डॉक्टर ने दी बेहद जरूरी सलाह
मानसून में बकरियों के चारे को लेकर न करें ये बड़ी गलती, डॉक्टर ने दी बेहद जरूरी सलाह
धान की फसल में बंपर कल्ले चाहिए, तो रोपाई के 30 दिन बाद जरूर करें यह काम
धान की फसल में बंपर कल्ले चाहिए, तो रोपाई के 30 दिन बाद जरूर करें यह काम
जुलाई में गोभी की बुवाई से बढ़ सकती है कमाई, किसानों के लिए सही मौका
जुलाई में गोभी की बुवाई से बढ़ सकती है कमाई, किसानों के लिए सही मौका

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget