एक्सप्लोरर

Goat Farm Scheme: 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर खोलें खुद का 'बकरी फार्म', इस स्कीम के जरिए सरकार दे रही मदद

Subsidy for Goat Farm: बिहार के किसानों को बकरी फार्म योजना के तहत 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर मदद मिल रही है. इस स्कीम में आवेदन करने के लिए 31 जनवरी डेडलाइन है. यहं एक नजर पूरी प्रक्रिया पर.

Goat Farming: आज गाय-भैंस जैसे बड़े दुधारु पशुओं से किसान खूब मुनाफा कमा रहे हैं. यदि काम लागत में पशुपालन बिजनेस से जुड़ना चाहते हैं तो बकरी फार्म खोल सकते हैं. इस बिजनेस को बेहद कम खर्च से चालू कर सकते हैं, जिसके बाद धीरे-धीरे मुनाफा बढ़ता है और इसी से रोजगार के नए साधन बनते हैं. पहले समय में बकरी पालन का ज्यादा चलन नहीं था, लेकिन बकरी के दूध की बढ़ती उपयोगिता और बाजार डिमांड ने इस छोटे पशु की कीमत को बढ़ा दिया है. अब केंद्र और राज्य सरकारें भी इस पशुपालन व्यवसाय को खूब बढ़ावा दे रही हैं. एक तरफ राष्ट्रीय पशुधन मिशन (National Livestock Mission) के जरिए केंद्र सरकार की तरफ से किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है तो वहीं अब बिहार सरकार ने बकरी फार्म योजना (Goat Farm Scheme) के तहत बकरी पालन के लिए मदद का प्रावधान किया है.

कहां करें आवेदन
बिहार पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, 'पहले आओ-पहले पाओ' की तर्ज पर ही लाभार्थियों को चुना जाएगा, इसलिए किसान आर्थिक मदद, ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट  https://animal2018.ahdbihar.in/ पर या https://state.bihar.gov.in/ahd/CitizenHome.html पर आवेदन कर सकते हैं.

आवश्यक दस्तावेज
बिहार बकरी फार्म योजना में ऑनलाइन आवेदन करते समय किसानों को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अटैच करनी होगी. आप चाहें तो ई-मित्र केंद्र या सीएससी सेंटर की मदद से भी ये काम कर सकते हैं.

  • जमीन के कागजात-लगान रसीद, एल.पी.सी, लीज इकरारनामा, नजरी नक्शा
  • सरकारी संस्थान से बकरी पालन की ट्रेनिंग का प्रमाण पत्र
  • आवास प्रमाण-पत्र, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र
  • आवेदन का फोटो, आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक की कॉपी या बैंक डीटेल

3 से 4 गुना ज्यादा मुनाफा
इन दिनों वैज्ञानिक बकरी पालन का चलन बढ़ रहा है. छोटे और गरीब किसान, जो गाय-भैंस जैसे बड़े दुधारु पशु नहीं खरीद पाते, वो बकरी पालन करके अपनी आमदनी बढ़े रहे हैं. इस बिजनेस में खर्च और जोखिम दोनों ही काफी कम है. सूखाग्रस्त इलाकों में भी बकरियों को पालने के लिए अधिक खर्च नहीं करना पड़ता.

इनके चारे से लेकर रखरखाव का काम भी बेहद आसान है. फिर आप चाहें तो बकरी की ब्रीडिंग करके अपने बकरी फार्म का विस्तार कर सकते हैं. बाजार में बकरी के दूध, मांस और चमड़े की काफी डिमांड रहती है.

ऐसे में व्यावसायिक दृष्टि से ब्लैक बंगाल बकरी और बीटल बकरी का चयन कर सकते हैं. दूध और ब्रीडिंग के लिए राजस्थान की सिरोही, बीटल, सोजात और उत्तर प्रदेश में बरबरी, जमुनापारी, ब्लैक बंगाल और बीटल बकरी आदि प्रमुख नस्लों को सबसे अच्छा माना जाता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- कस्टम हायरिंग सेंटर, मशीनरी बैंक खोलने के लिए 12 लाख तक का अनुदान, इस लिंक पर 31 जनवरी तक करें आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cow Subsidy: देसी गाय पालने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले! हर महीने मिलेंगे 900 रुपये
देसी गाय पालने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले! हर महीने मिलेंगे 900 रुपये
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
PM Kisan Yojana: पीएम मोदी आज जारी करेंगे 24वीं किस्त, खाते में पैसे आए या नहीं? ऐसे करें चेक
पीएम मोदी आज जारी करेंगे 24वीं किस्त, खाते में पैसे आए या नहीं? ऐसे करें चेक
Sugarcane Price: गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! इस राज्य ने बढ़ाए दाम, जानें नई कीमत
गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! इस राज्य ने बढ़ाए दाम, जानें नई कीमत

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget