एक्सप्लोरर

Bathua Farming: हेल्थ के लिए बथुआ खूब खाते होंगे, णगर इस तरह उगा लेंगे तो अच्छी कमाई भी होगी...

बथुआ अच्छे मुनाफे की खेती है. यह केवल सर्दियों में जायका ही नहीं बढ़ाता. यदि किसान विशेषज्ञों से एडवाइज लेकर खेती को सूझबूझ से करें तो लाखों रुपये की कमाई भी करा देता है.

Bathua Farming In India: देश के बड़े हिस्से में खेती-बाड़ी होती है. किसान खेती कर लाखों रुपये कमाते हैं. वैज्ञानिक भी नई नई प्रजाति विकसित कर अधिक उपज और कम सिंचाई की जरूरत वाली फसल विकसित कर रहे हैं. सर्दियों के मौसम में लोग बथुआ के पराठें खाने के शौकीन होते हैं. बथुआ खाने में बेहद टेस्टी, पोषक तत्वों से भरा होता है. लोग सब्जी मंडी जाकर बथुआ खरीद कर भी लाते हैं. यह सब्जी मंडी में अच्छे भाव पर बिकती है. आज हम बथुआ की खेती के बारे में जानेंगे. थोड़ी सूझबूझ से खेती करने से किसान बथुआ की खेती से ही लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं. 

बथुआ की खेती के लिए ऐसी मिट्टी उपयोगी
विशेषज्ञों का कहना है कि बथुआ की अच्छी उपज के लिए सर्द मौसम अच्छा होता है. नॉर्मली किसान अक्टूबर में इसकी बुवाई करते हैं. बथुआ की बुवाइ किसी भी तरह की मिट्टी में हो जाती है. लेकिन अच्छी उपज पानी है तो इसकी बुवाई बलुई और दोमट मिट्टी में की जानी चाहिए. बथुआ के पौधे समय के साथ बड़े होने लगते हैं तो परेशानी हो जाती है. दरअसल, फूल और बीज का भार अधिक होने के कारण बथुए का पौधा झुकने लगता है. इसलिए जरूरी है कि बथुआ के पौधे को कुछ सहारा देकर संभाल देना चाहिए. 

ऐसे करें बथुआ की बुवाई
बथुआ की खेती के लिए इसकी बुवाई की विधि का जानना भी जरूरी है. बुवाई करने से पहले खेत की अच्छी से जोताई जरूरी है. दो तीन बार खेत की जोताई कर दें. इसके बाद आर्गेनिक खाद मिला दें. बथुआ के बीजों का आकार बहुत छोटा होता है. गोबर में मिलाकर इसकी बुआई बेहतर होती है. अच्छी उपज पाने के लिए सितंबर के अंतिम सप्ताह से मार्च के पहले सप्ताह तक बुवाई कर दें. एक हेक्टेयर खेत में करीब डेढ़ किलो बीज की बुवाई करने से पैदावार अच्छी हो जाती है. नर्सरी में बीजों की बुवाई कर पौधा तैयार किया जा सकता है. बाद में इसे खेत में बोया जा सकता है. 

बेहतर कमाई के साथ सेहत के लिए भी फिट
विशेषज्ञों का कहना है कि बथुआ के उत्पादन में लागत बेहद कम आती है. जबकि कमाई बहुत अच्छी होती है. बथुआ बाजार में 50 से 100 रुपये प्रति किलो तक बिकता है. किसान भी अच्छे दामों पर मंडी में बथुआ बेच देते हैं. वहीं, बथुआ की फसल जितनी कमाई में बेहतर है. उतनी शरीर के लिए भी लाभकारी है. यह इम्यून सिस्टम बढ़ाने के साथ ही पेट की समस्याओं का निदान करता है. औषधीय गुणों के कारण ही सर्दियों में लोग इसका सेवन अधिक करते हैं. गर्म होने के कारण सर्दी में ठंड से भी बचाता है. 

 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- किसान तो किसान! जेल के कैदियों ने भी सब्जियां उगाकर बढ़ा ली अपनी आमदनी, अब दूसरी जेलों में भी हो रही डायरेक्ट सप्लाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून में इन पौधों से सजाएं किचन गार्डन, दिखेगा शानदार
मानसून में इन पौधों से सजाएं किचन गार्डन, दिखेगा शानदार
Indian Agriculture After Independence: आजादी के बाद भारतीय खेती कितनी बदली? देखें पूरा सफर
आजादी के बाद भारतीय खेती कितनी बदली? देखें पूरा सफर
15 अगस्त के बाद किसानों के लिए कौन-सी योजनाएं आएंगी? जानें हर अपडेट
15 अगस्त के बाद किसानों के लिए कौन-सी योजनाएं आएंगी? जानें हर अपडेट
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget