एक्सप्लोरर

किसान तो किसान! जेल के कैदियों ने भी सब्जियां उगाकर बढ़ा ली अपनी आमदनी, अब दूसरी जेलों में भी हो रही डायरेक्ट सप्लाई

Mainpuri Jail: मैनपुरी जिला कारागार के कैदी जुर्म की दुनिया छोड़ खेती से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं. ये कैदी जेल के अंदर ही साढ़े 6 एकड़ में सीजनल सब्जियां उगा रहे हैं. वो भी बिना कैमिकल के.

Seasonal Vegetables: आज कृषि सिर्फ किसान या गांव तक ही सीमित नहीं है. यह नए सिरे से जिंदगी शुरू करने का जरिया बन चुका है. इस क्षेत्र से जुड़कर अब पेशेवर युवाओं से लेकर बेरोजगार तक आत्मनिर्भर बन रहे हैं. यहां तक कि अब जेल के कैदियों को भी खेती रके आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है. जी हां. सीजनल सब्जियों की खेती करने के चलते मैनपुरी जेल के कैदी सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस कड़कड़ाती सर्दी में खुद कैदी उन्नत किस्म की सब्जियां उगा रहे हैं.

मैनपुरी के जिला जेल की साढ़े 6 एकड़ जमीन पर सब्जियों की खेती हो रही है, जिसके लिए किसी कैमिकल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल नहीं किया जाता. अच्छी बात तो यह है कि मैनपुरी जेल में उगाई जा रही सब्जियां अब कैदियों के पोषण में अहम रोल अदा कर ही रही हैं, साथ में दूसरे जेल के कैदी भी इन सब्जियों को खाकर अपनी सेहत बना रहे हैं.

दूसरे जेल में भी हो रही सप्लाई
मैनपुरी जेल के कैदियों ने जो सीजनल सब्जियां उगाई हैं, उनसे अब दूसरी जेलों में भी सब्जियों की आपूर्ति हो रही है. कारागार महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मिली जानकारी के मुताबिक, जिला कारागार मैनपुरी  के फ़ॉर्म में बंदियों द्वारा उगायी ताजी हरी सब्जियों को मुरादाबाद के जिला कारागार के बंदियों के भोजन के लिए भी सप्लाई किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन दिनों मैनपुरी जेल की सब्जियां आगरा, फिरोजाबाद, एटा समेत आधा दर्जन जेलों में सप्लाई हो रही हैं.

जेल के 40 कैदी बने किसान
मैनपुरी जिला कारागार में अलग-अलग अपराध की सजा काट रहे कैदियों को उनकी क्षमता के अनुरूप काम दिया जाता है, जिससे अपराधी का ध्यान नकारात्मकता से दूर किसी ना किसी काम में लगा रहे. इससे कैदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में भी मदद मिलती है.

आज मैनपुरी जेल के 30 से 40 कैदियों को भी इसी मकसद से खेती-किसानी से जोड़ा गया है. ये कैदी साढ़े 6 एकड़ में मिल-जुलकर पत्तागोभी, फूलगोभी, पालक, मेथी, गाजर, चुकंदर, मूली जैसी तमाम सर्दियों की सीजनल सब्जियां उगा रहे हैं.

इस काम में अच्छाई यह छिपी है कि ये सब्जियां जैविक खाद-उर्वरकों के इस्तेमाल से उगाई जा रही है, जिसमें कैमिकल का कोई इस्तेमाल नहीं. इससे कैदियों की सेहत भी बेहतर रहेगी.

कैसे आया ये बदलाव
मैनपुरी के जिला कारागार में कैदियों की जीवनशैली बदलने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में जेल की अधीक्षक कोमल मंगलानी का अहम योगदान है. इनके ही दिशा-निर्देशों पर किसानों की तरह कैदियों से भी सब्जियों की खेती करवाई जा रही है.

मीडिया रिपोर्ट में मैनपुरी जिला जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी बताती हैं कि जेल के 30 से 40 कैदियों को सब्जियों की खेती में लगाया गया है. यहां एक बागवानी की कमान भी होती है, जिसमें बंदियों से खेती करवाई जाती है.

अब यहां हर वैरायटी की सब्जी का उत्पादन मिल रहा है, जिससे 1200-1300 कैदियों की सब्जियों की खपत पूरी होती ही है, दूसरी जेलों को भी सप्लाई हो रही है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:-  बाजार में बढ़ गए हैं प्लाईवुड के दाम, मौके का फायदा उठाएं किसान....यह पेड़ लगाया तो लाखों का मुनाफा पक्का

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indigenous Cow Breeds: दूध देने के मामले में भैंस को टक्कर देती हैं ये 5 देसी गाय, सब एक से बढ़कर एक
दूध देने के मामले में भैंस को टक्कर देती हैं ये 5 देसी गाय, सब एक से बढ़कर एक
August-September Crops: अगस्त-सितंबर में खेत खाली न छोड़ें किसान, करें इन सब्जियों की खेती
अगस्त-सितंबर में खेत खाली न छोड़ें किसान, करें इन सब्जियों की खेती
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
Green Chilli's Seeds Farming:हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget