एक्सप्लोरर

Subsidy Offer: इन कृषि यंत्रों पर मिल रही है 50 से 80 फीसदी तक सब्सिडी, लॉटरी सिस्टम से चुने जायेंगे किसान

Subsidy on Agriculture Machinery: यहांआवेदन करने पर 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर चुनाव होता था, लेकिन आवेदनों की संख्या बढ़ने पर लााभार्थी किसानों का चुनाव लॉटरी सिस्टम के आधार पर किया जायेगा.

Tractor Subsidy for Madhya Pradesh Farmers: खेती-किसानी से जुड़े कामों को आसान बनाने के लिये कृषि मशीनरों (Agriculture Machinery) का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है. किसान अब समय और मेहनत बचाने के लिये ट्रैक्टर समेत दूसरे कृषि यंत्रों से मिनटों में खेती से जुड़े काम निपटा लेते हैं. जाहिर है कि ट्रैक्टर से हर तरह के कृषि यंत्र को जोड़ा जा सकता है, इसलिये अब हर किसान ट्रैक्टर खरीदना (Kisan Tractor) चाहता है.

बड़े किसानों के लिये तो ये आसान काम है, लेकिन इन मशीनों की कीमत इतनी ज्यादा होती है कि इन सुविधाओं से छोटे और सीमांत किसान वंचित रह जाते हैं, इसलिये छोटे-बड़े हर किसान को ट्रैक्टर मुहैया करवाने के लिये मध्य प्रदेश की सरकार ट्रैक्टर की खरीद पर 80 फीसदी (Subsidy on Tractor) सब्सिडी या अधिकतम 1 लाख का अनुदान दे रही है. इतना ही नहीं, इस स्कीम के तहत सरकार ने किसानों से आदेन भी मांगे, जिसके बाद लॉटरी सिस्टम के जरिये किसानों को चुना जायेगा. 

ट्रैक्टर पर सब्सिडी
ट्रैक्टर की खरीद पर सब्सिडी का ऑफर मध्य प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग (Horticulture Department)  की ओर से दिया जा  रहा है, जिसमें एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत किसानों को 20 एचपी के ट्रैक्टर की खरीद पर आर्थिक अनुदान दिया जायेगा.

  • इस स्कीम के तहत सामान्य वर्ग के किसानों को ट्रैक्टर की खरीद पर 25% सब्सिडी यानी अधिकतम 75,000 रुपये का अनुदान दिया जायेगा.
  • वहीं एससी-एसटी वर्ग के किसान, महिला किसान और छोटे-सीमांत किसानों को ट्रैक्टर की खरीद पर 35% सब्सिडी यानी अधिकतकम 1 लाख रुपये के अनुदान का प्रावधान है.

इन शर्तों पर मिलेगी सब्सिडी
ट्रैक्टर की खरीद पर सब्सिडी का लाभ मध्य प्रदेश सरकार के जरूरतमंद किसानों को मिल सके, इसलिये सब्सिडी योजना के तहत कुछ नियम, शर्तें और किसानों के लिये पात्रता निर्धारित की गई है. 

  • राज्य के सभी छोटे और सीमांत किसान भी ट्रैक्टर की खरीद पर अनुदान प्राप्त करने के लिये आवेदन कर सकते हैं. 
  • एक किसान को सिर्फ एक ही ट्रैक्टर की खरीद पर सब्सिडी दी जायेगी. इसके लिये किसान के पिछले सब्सिडी रिकॉर्ड को भी देखा जायेगा.
  • खुद की जमीन पर खेती करने वालों को ही ट्रैक्टर की खरीद पर सब्सिडी प्रदान की जायेगी.
  • जो किसान पहले भी ट्रैक्टर पर सब्सिडी या अनुदान का फायदा उठा चुके हैं, इस बार उन किसानों का चयन नहीं किया जायेगा. 
  • किसान चाहें को सब्सिडी की रकम से अपने मन पसंद ब्रांड का ट्रैक्टर खरीदने के लिये विक्रेताओं से मोलभाव भी कर सकते हैं.

5 सितंबर तक करें आवेदन
ट्रैक्टर सब्सिडी योजना के तहत किसानों से 5 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इसके लिये मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग की फार्मर्स सब्सिडी ट्रैकिंग सिस्टम नामक वेबसाइट  https://mpfsts.mp.gov.in/mphd/#/ भी बनाई है, जिस पर आवेदन करके योजना से जुड़ी जानकारियां ले सकते हैं.

  • इस वेबसाइट पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किसानों के आवेदन प्राप्त किये जाते हैं, इसलिये किसान इस समय सीमा में ही आवेदन करें. 
  • कृषि यंत्रों पर सब्सिडी योजना से संबंधित अधिक जानाकरी के लिये किसान विकासखंड या जिला उद्यानिकी विभाग के कार्यलय में भी संपर्क कर सकते हैं.

आवश्यक दस्तावेज
किसान का आधार कार्ड
खेती योग्य जमीन के दस्तावेज या खसरा नंबर 
किसान का जाति प्रमाण पत्र
किसान का निवास प्रमाण पत्र 
किसान का पासपोर्ट साइज फोटो
बैंक खाते का विवरण- बैंक पासबुक की कॉपी

निकलेगी किसानों की लौटरी
मध्य प्रदेश राज्य के किसानों के पास ट्रैक्टर की खरीदने के लिये (Subsidy in Kisan Tractor) यह आखिरी मौका है. इस योजना के तहत आवेदन करने पर किसानों का चयन 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर किया जाता था, लेकिन आवेदनों की संख्या बढ़ने पर लााभार्थी किसानों का चुनाव लॉटरी सिस्टम (Lottery System for Tractor Subsidy) के आधार पर किया जायेगा. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Cow Farming: गाय में तनाव बढ़ा देती है लंपी जैसी ये बीमारी, अचानक से घट जाता है दूध उत्पादन

Crop Management: धान की फसल में बौनापन की बीमारी से परेशान हैं किसान, विशेषज्ञ ने बतायें रोकथाम के उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गन्ना किसानों को ट्रैक्टर पर सब्सिडी देगी सरकार, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ?
गन्ना किसानों को ट्रैक्टर पर सब्सिडी देगी सरकार, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ?
भारत में कहां होता है सबसे ज्यादा अल्फांसो मैंगो, क्या अपने फार्म हाउस में भी कर सकते हैं इसकी खेती?
भारत में कहां होता है सबसे ज्यादा अल्फांसो मैंगो, क्या अपने फार्म हाउस में भी कर सकते हैं इसकी खेती?
2 लाख रुपये किलो बिकता है ये मशरूम, खेती शुरू करते ही बन जाएंगे करोड़पति
2 लाख रुपये किलो बिकता है ये मशरूम, खेती शुरू करते ही बन जाएंगे करोड़पति
फलों की खेती से होगी बंपर कमाई, जानिए कौन-सा फल देगा सबसे ज्यादा मुनाफा?  
फलों की खेती से होगी बंपर कमाई, जानिए कौन-सा फल देगा सबसे ज्यादा मुनाफा?  

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget