एक्सप्लोरर

Crop Management: धान की फसल में बौनापन की बीमारी से परेशान हैं किसान, विशेषज्ञ ने बतायें रोकथाम के उपाय

Paddy Crop Management: इस समस्या के लिये भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों ने कृषि एडवाइजरी जारी की है, जिसके तहत किसानों को कुछ आसान उपाय बताए गए हैं.

Growth of Paddy Plants: भारत में इस साल मानसून (Monsoon 2022) का रुख कुछ साफ नहीं रहा, जिसके कारण खरीफ फसलों का उत्पादन (Kharif Season 2022) काफी प्रभावित हुआ है. खासकर  बारिश में देरी के कारण धान के उत्पादन में कमी के आसार नजर आ रहे हैं. जलवायु परिवर्तन (Climate Change) की इस मार का असर धान की क्वालिटी (Paddy Quality)भी पर भी पड़ रहा है. रिपोर्ट की मानें तो कई राज्यों में धान की फसल में बौनापन (Dwarfism in Paddy Crop)की बीमारी फैलती जा रही है. इस बीमारी के कारण धान के पौधों की बढ़वार (Growth of Paddy Plants) रुक जाती है और समय पर धान की पैदावार (Paddy Production) नहीं मिल पाती.

शुरुआती लक्षण
धान की फसल में बौनापन की बीमारी के लक्षणों की पहचान के लिये लगातार खेतों में निगरानी करने की सलाह दी जाती है. ये बीमारी लगने पर पौधे पीले रंग के पड़ने लगता है. अकसर यह समस्या खरपतवारों के आंतक और पोषक तत्वों की कमी के कारण आती है.

विशेषज्ञों की सलाह 
भारत के विभिन्न राज्यों में धान की ग्रोथ रुक सी गई है. इस समस्या के लिये भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों ने कृषि एडवाइजरी जारी की है, जिसके तहत किसानों को कुछ आसान उपाय बताए गए हैं.

  • धान की फसल में लगातार निगरानी के साथ निराई गुड़ाई का काम जारी रखें, जिससे पौधों की जड़ों तक ऑक्सीजन का संचार हो सके और खरपतवारों का प्रबंधन किया जा सके.
  • निराई गुड़ाई के दौरान धान की फसल में पीले पौधे देखने पर उखाड़ कर फेंक दें. यही वो पौधे हैं जो पूरी फसल में बौनापन का संक्रमण को बढ़ा देते हैं.
  • यदि फसल में 5 से 20 फीसदी तक पीले पौधे दिखाई दे रहे हैं, तब इन रोगी पौधों को काटकर के बाद उनके स्थान पर नए पौधों की रोपाई कर लें.
  • धान की फसल में समय पर यूरिया डीएपी या जीवामृत का छिड़काव करें, जिससे फसल में बौनापन की समस्या पैदा ना हो.
  • फसल में जरूरत के मुताबिक ही खाद और और उर्वरकों का इस्तेमाल करें, क्योंकि आवश्यकता से अधिक उर्वरक भी फसल में विकृतियों को बढ़ा देते हैं.


Crop Management: धान की फसल में बौनापन की बीमारी से परेशान हैं किसान, विशेषज्ञ ने बतायें रोकथाम के उपाय

वाइट बैक्ड प्लांट हॉपर की रोकथाम
इन दिनों खेत में वाइट बैक्ड प्लांट हॉपर (White Backed Plant Hopper) का खतरा भी मंडराने लगता है. धान की फसल के सिंचाई वाले पानी में  यह कीट-पतंगे पौधों की जड़ों के पास तैरती रहती हैं. इनकी रोकथाम के लिए पैक्सोलैम 10 एससी की 235 मिलीलीटर मात्रा को प्रति हेक्टेयर फसल पर छिड़कना चाहिए.

  • किसान चाहें तो ओशीन टॉकेन 20 एसजी की 200 ग्राम मात्रा या चैस 50 डब्ल्यूजी 300 ग्राम मात्रा भी प्रति हेक्टेयर फसल पर छिड़क सकते हैं.
  • इस समय धान के पौधों का निरीक्षण करते समय ध्यान रखें कि पौधों का झुकाव जरूर होना चाहिये. यदि नहीं है तो पौधों में बौनापन की समस्या (Dwarfism in Paddy) बढ़ सकती है.
  • धान की फसल का बेहतर उत्पादन (Paddy Production) लेने के लिए कृषि गाइडलाइंस को फॉलो करते रहें और कोई समस्या दिखने पर कृषि विशेषज्ञों (Agriculture Expert's Guideline) से अवश्य संपर्क करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Seed Booking Portal: उन्नत किस्म के बीज खरीदने के लिये बाजार जाने की जरूरत नहीं, ऑनलाइन ऑर्डर करके घर पर ही मंगवायें

Kisan News: इस राज्य में नहीं होगा उर्वरकों का अंधाधुंध इस्तेमाल, कृषि विभाग ने तय कर दी सीमित मात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून में अनार-अमरूद में तेजी से फैलता है यह रोग, ऐसे करें पहचान
मानसून में अनार-अमरूद में तेजी से फैलता है यह रोग, ऐसे करें पहचान
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
PM Kisan 24th Installment: फटाफट कर लें ये 3 काम, किसान निधि की 24वीं किस्त पर बड़ा अपडेट
फटाफट कर लें ये 3 काम, किसान निधि की 24वीं किस्त पर बड़ा अपडेट
बरसात में उगाएं फूलगोभी, होगी बंपर कमाई
बरसात में उगाएं फूलगोभी, होगी बंपर कमाई

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget