एक्सप्लोरर

Cow Farming: गाय में तनाव बढ़ा देती है लंपी जैसी ये बीमारी, अचानक से घट जाता है दूध उत्पादन

Cow Health Care: गायों की चर्म रोग की शुरुआती लक्षण काफी तनावपूर्ण होते हैं, क्योंकि संक्रमण के कारण शरीर पर खुजली होने लगती है, जिससे ये पेड़ या दीवार से अपने शरीर को सहलाते हुये नजर आते हैं. 

Skin Disease in Cow: पशुओं का बेहतर स्वास्थ्य ही पशुपालकों की सफलता की कुंजी है. पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य से ही डेयरी फार्मिंग (Dairy Farming) में चार चांद लग जाते हैं, लेकिन कभी-कभी पशुओं की खराब सेहत के कारण पशुपालकों को नुकसान भी झेलना पड़ जाता है. खासकर गाय पालन (Cow Farming)करने वाले किसानों को ज्यादा सावधानियां बरनी चाहिये, क्योंकि लंपी त्वचा रोग जैसा ही एक चर्म रोग गाय (Skin Disease in Cow) को काफी बीमार बना सकता है. इस बीमारी के कारण गायों में तनाव (Stress in Cow) की स्थिति बढ़ जाती है और दूध उत्पादन (Milk Production) भी एक दम गिर जाता है.

गायों में चर्म रोग के लक्षण
गायों की चर्म रोग की शुरुआती लक्षण काफी तनावपूर्ण होते हैं, क्योंकि इन मूक पशुओं को संक्रमण के कारण शरीर पर खुजली होने लगती है, जिससे ये पशु पेड़, दीवार या किसी चीज से अपने शरीर को सहलाते हुये नजर आते हैं. 

  • इस रोग के लक्षण त्वचा पर जल्दी दिखाई नहीं देते. यही कारण है कि पशुपालकों को गायों के व्यवहार के आधार पर ही अंदाजा लगाना पड़ता है. 
  • इस चर्म रोग के कारण गायों की त्वचा से बाल झड़ने लगते हैं और खुजली के कारण त्वचा सख्त भी हो जाती है. 
  • इसके कारण गायों की त्वचा से मवाद और पस भी निकलने लगता है. 
  • इस बीमारी के कारण गायों के शरीर का तापमान गर्म और त्वचा का रंग लाल पड़ने लगता है. 
  • इस बीमारी का कारण गाय अचानक से ही कमजोर पड़ने लगती है और उनमें दूध उत्पादन भी काफी हद तक कम हो जाता है. 

क्या कहते हैं पशु चिकित्सक
पशु चिकित्सकों के मुताबिक, मौसम के बदलाव और पशुओं की साफ-सफाई ना होने के कारण चर्म रोग की संभावनायें काफी बढ़ जाती है. खासकर गायों में जीवाणु और कृमि त्वचा रोगों के कारण ये बीमारी दस्तक देती है. ये चर्म रोग मक्खी, मच्छर, कीडे, पशु या खान-पान के जरिये भी एक पशु से दूसरे पशु में भी फैल सकता है. आमतौर पर चर्म रोगों के लक्षण जल्द दिखाई नहीं देते, इसलिये गायों का खान-पान और रहन-सहन में साफ-सफाई बरतनी चाहिये. मौसम बदलते समय में पशुओं की आवाजाही में सावधानियां बरतनी चाहिये.

बरतें ये सावधानियां
गायों में चर्म रोग के लक्षण (Symptoms of Skin Disease in Cow) दिखते ही पशु चिकित्सक से संपर्क करना चाहिये, ताकि दवा या टीका लगाकर बीमारी को बढ़ने से रोका जा सके. पशुपालक चाहें तो शुरुआत से ही सावधानियां (Precaution in Cow Farming) बरतकर इस बीमारी की संभावनाओं को कम कर सकते हैं.

  • पशुओं को रोजाना साफ पानी से नहलायें और गायों को पीने के लिये भी ताजा पानी देना चाहिये.
  • खासकर गर्मियों में पशुओं की और पशु बाड़े की साफ-सफाई करते रहे, ताकि बैक्टीरिया और कीट-पतंग ना भिनकें.
  • बारिश के मौसम में पशुओं की आवाजाही में सावधानी रखें, जितना हो सके पशुओं को साफ-सुथरा चारा ही खिलायें.
  • पशुओं के रहने के स्थान पर पानी ना भरने दें और पानी भरने पर पशुओं की सैर को टाल दें.
  • पशु चिकित्सकों की सलाह पर गायों को हर 3 महीने के अंतराल डीवार्मिंग दवा पिलानी चाहिये.
  • पशुओं को हरा (Green Feed) और सूखे चारे के अलावा दलिया, तूडी, तेल के बीज की खलियां, विटामिन और खनिज लवण से भरपूर पशु आहार (Animal Fodder)खिलाना चाहिये.  
  • गायों में किसी भी तरह से कमजोरी ना पनपने दें, क्योंकि कमजोर गायों में रोगों (Disease in Cow) के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Animal Care: बिना नुकासन, हर साल बढ़ता जायेगा डेयरी फार्मिंग का मुनाफा, इस तरह करें गाभिन पशुओं की देखभाल

Buffalo Farming: कम समय में ही किसानों का मुनाफा बढ़ा देगी टोडा नस्ल की भैंस, एक ब्यांत में देगी 500 लीटर तक दूध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजर, मटर और सरसों की करें बुआई, सर्दी आते ही शुरू हो जाएगी कमाई
गाजर, मटर और सरसों की करें बुआई, सर्दी आते ही शुरू हो जाएगी कमाई
अपने खेत में करें परिसीमन फल की खेती, होगी तगड़ी कमाई
अपने खेत में करें परिसीमन फल की खेती, होगी तगड़ी कमाई
गांव में कैसे खोल सकते हैं पशु औषधि केंद्र, कितना पढ़ा-लिखा होना जरूरी?
गांव में कैसे खोल सकते हैं पशु औषधि केंद्र, कितना पढ़ा-लिखा होना जरूरी?
गमले में ऐसे उगाएं सेम की फली, इतने दिनों में सब्जी तैयार
गमले में ऐसे उगाएं सेम की फली, इतने दिनों में सब्जी तैयार

वीडियोज

Bollywood News: बॉलीवुड से नहीं मिला साथ, अब विदेशों में छाप छोड़ेगी ‘हनुमान अंश’ (04.09.26)
Shehnaaz Gill और Gippy Grewal का मजेदार Interview | Pyaar, Regret और Singh VS Kaur पर खुलकर बात
Mirzapur: The Movie Review | Guddu, Munna और Kaleen Bhaiya का फिर दिखा पूरा भौकाल
Salman Khan की Monster में होगी KGF जैसी धांसू Entry? Bald Look और Bullet Ride का दावा
Janmashtami 2026: चारों ओर मचा शोर..आ गए माखन चोर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
'सहारनपुर में मस्जिद गिराने के लिए अखिलेश जिम्मेदार', AIMIM का बड़ा आरोप
'सहारनपुर में मस्जिद गिराने के लिए अखिलेश जिम्मेदार', AIMIM का बड़ा आरोप
आज भारत-पाक मैच में टूटेंगे 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, स्मृति-हरमनप्रीत रचेंगी इतिहास
आज भारत-पाक मैच में टूटेंगे 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, स्मृति-हरमनप्रीत रचेंगी इतिहास
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
Live: स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, हिंदू संगठन कर रहे विरोध प्रदर्शन
Live: स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, हिंदू संगठन कर रहे विरोध प्रदर्शन
बाढ़ में काटा सुलेमानी कीड़ा, पुल पार करने की जिद में बहा युवक- वीडियो वायरल
बाढ़ में काटा सुलेमानी कीड़ा, पुल पार करने की जिद में बहा युवक
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
ऑनलाइन Grocery खरीदते हैं? अब हर सामान पर दिखेगी ‘Best Before’ डेट
ऑनलाइन Grocery खरीदते हैं? अब हर सामान पर दिखेगी ‘Best Before’ डेट
Embed widget