एक्सप्लोरर

Animal Husbandry: बीमार होने से पहले पशु देते हैं ये संकेत, ऐसे करें संक्रमित पशुओं की देखभाल

Animal Health Care tips: मौसम बदलते समय पशुओं को टीका लगवायें और उन्हें संतुलित आहार भी खिलायें, जिससे पशुओं की रोग प्रतिरोधी क्षमता मजबूत हो सके.

Health Care tips for Dairy Animals: मानसून सीजन (Monsoon 2022) में बारिश और गंदगी के कारण जानवरों से संक्रमण (Animal Disease) फैलने की घटनायें बढ़ जाती हैं. चाहे वो मंकीपॉक्स (Monkey Pox)हो या लंपी वायरस(Lumpy Skin Virus), इससे इंसानों के साथ-साथ दुधारु पशुओं पर भी बुरा असर पड़ता है. हाल ही में राजस्थान में भी लंपी वायरस (lumpy Virus in Rajasthan) से जानवरों के मरने की खबरे भी सामने आ रही हैं. ऐसे में दुधारु पशुओं की साफ-सफाई, देखभाल और चिकित्सकीय जांच करवाना (Health care of Dairy Animals) बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि समय पर बीमारी के लक्षण पहचनाकर पशुओं का देखभाल और चिकित्सकीय रोकथाम के उपाय कर सकें.

पशुपालक रहें सावधान (precaution for Dairy Farmers)
पशुओं में बीमारी फैलने पर सबसे ज्यादा नुकसान पशुपालकों को ही होता है. इससे दूध का उत्पादन होता है, साथ ही पशुओं के जान-माल की हानि से चिंता भी बढ़ जाती है. ऐसी स्थिति में पशु चिकित्सक पशुओं के व्यवहार पर नजर रखने की हिदायत देते हैं, क्योंकि किसी भी बीमारी से पहले अकसर दुधारु पशु का खान-पान, चाल-चलन और उनकी गतिविधियां बदलते देखा जा सकता है.


Animal Husbandry: बीमार होने से पहले पशु देते हैं ये संकेत, ऐसे करें संक्रमित पशुओं की देखभाल

दुधारु पशुओं में बीमारी के संकेत (Signs of Disease in Dairy Animals)
पशुओं में संक्रमण या किसी भी रोग की संभावनाओं को आसानी से पहचान सकते हैं. शुरुआत में पशुओं के चलने का तरीका अजीब हो जाता है. 

  • अगर पशु खड़े होने या चलने में लड़खड़ाने लगे तो तुरंत चिकित्सत से संपर्क करना चाहिये.
  • पशुओं में सुस्ती भी रोग या संक्रमण का संकेत हैं. अगर दुधारु पशु ज्यादा सोने लगें या कम सक्रिय रहें तो समझ लेना चाहिये कि वे किसी रोग से ग्रस्त हैं. 
  • इन दिनों बीमारी के कारण बीमार पशुओं का तापमान जरूरत से ज्यादा गर्म या तापमान ठंडा हो जाता है. पशुपालक चाहें तो खुद या पशु चिकित्सक से जांच करवाके जल्द से जल्द इलाज शुरु करवायें.
  • रोग ग्रस्त पशुओं में डाइट की कमी भी अहम लक्षण है. जब पशु औसत से कम आहार लेने लगें या धीरे-धीरे चारे को चबायें तो ये किसी बीमारी के संकेत हो सकते हैं. 
  • लंपी वायरस से ग्रसित पशुओं में भी गर्दन और कमर दर्द की समस्या रहती है, जिस कारण उनकी गतिविधियां कम हो जाती है.
  • यह एक स्किन वायरस है, जिसमें पशुओं के शरीर पर गांठे  बनने लगती हैं. ऐसे में पशुओं को गॉट पॉक्स वेक्सीन लगवा सकते हैं.


Animal Husbandry: बीमार होने से पहले पशु देते हैं ये संकेत, ऐसे करें संक्रमित पशुओं की देखभाल

इस तरह करें पशु रोगों की रोकथाम (Preventive Measures for Sick Animals)
मानसून की शुरुआत में ही पशुओं के लिये साफ-सुथरे और बिना नमी वाले पशु बाड़े की व्यवस्था करें, क्योंकि ज्यादातर बीमारियां नमी के कारण फैलती हैं.

  • पशुओं को साफ-सुथरा रखें, क्योंकि इस मौसम में गंदगी के कारण मच्छरों और मक्खियों जैसे खून चूसने वाले कीड़ों पशुओं में पनपने लगते है, जो रोग को कई गुना बढ़ा सकते हैं
  • अकसर देखा जाता है कि ज्यादातर बीमारियां दूषित पानी, लार और चारे के कारण ही फैलती हैं. ऐसे में पशुओं को नमीमुक्त और शुद्ध पशु चारा खिलायें और उन्हें पीने के लिये साफ पानी दें. 
  • बीमार और कमजोर पशुओं को अलग रखें और उनके खान-पान का इंतजाम भी अलग ही रखें, ताकि बीमारी दूसरे पशुओं तक न पहुंचे.
  • खासकर नवजात पशु और ब्यांत के पशुओं के लिये अलग पशु बाड़े का इंतजाम करना चाहिये, क्योंकि इस समय पशुओं का हालत ज्यादा नाजुक होती है.
  • मौसम बदलते समय पशुओं को टीके (Animal Vaccination)  लगवायें और उन्हें संतुलित आहार (Healthy Feed to Animals)  भी खिलायें, जिससे पशुओं की रोग प्रतिरोधी क्षमता मजबूत हो सके.


Animal Husbandry: बीमार होने से पहले पशु देते हैं ये संकेत, ऐसे करें संक्रमित पशुओं की देखभाल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Goat Farming: बरसात के मौसम में इस तरह करें बकरियों की देखभाल, इन बातों का रखें खास ख्याल

Poultry Farming: बरसात में मुर्गियों से फैल सकता है घातक इंफैक्शन, रोकथाम के लिये पोल्ट्री फार्म करें ये जरूरी काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

American Worm Threatens Kharif: किसान भाई अलर्ट! खरीफ फसल को चट कर रहा अमेरिकी कीड़ा, ऐसे करें इलाज
किसान भाई अलर्ट! खरीफ फसल को चट कर रहा अमेरिकी कीड़ा, ऐसे करें इलाज
Subsidy On Coriander Cultivation: खेत में धनिया बोने पर 20 हजार रुपये दे रही सरकार, ऐसे फायदा उठा सकते हैं किसान
खेत में धनिया बोने पर 20 हजार रुपये दे रही सरकार, ऐसे फायदा उठा सकते हैं किसान
किसानों के लिए खुशखबरी, इन 4 मसालों की खेती पर सरकार दे रही है आर्थिक मदद, आज ही उठाएं फायदा
किसानों के लिए खुशखबरी, इन 4 मसालों की खेती पर सरकार दे रही है आर्थिक मदद, आज ही उठाएं फायदा
फसल खराब हुई तो दुकानदार पर गिरेगी गाज, नकली बीज-खाद बेचने वालों के खिलाफ किसान ऐसे दर्ज कराएं अपनी शिकायत
फसल खराब हुई तो दुकानदार पर गिरेगी गाज, नकली बीज-खाद बेचने वालों के खिलाफ किसान ऐसे दर्ज कराएं अपनी शिकायत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget