एक्सप्लोरर

Poultry Farming: बरसात में मुर्गियों से फैल सकता है घातक इंफैक्शन, रोकथाम के लिये पोल्ट्री फार्म करें ये जरूरी काम

Awareness:इसमें मु्र्गी बाड़े की मरम्मत, मुर्गियों के लिये ताजा आहार का इंतजाम, फर्श की मरम्मत, बिछावन का इंतजाम और प्लास्टिक के पर्दे लगाना और दवाओं का छिड़काव आदि शामिल है.

Precaution in Poutry Farming during Monsoon: बरसात के मौसम में पशुओं की  सुरक्षा, रखरखाव और देखभाल अपने आप में एक बड़ी जिम्मेदारी है. खासकर बरसात के दिनों में मुर्गी पालन (Poultry Farming)  करते समय बीमारियां और इंफेक्शन के कारण काफी नुकसान झेलना पड़ जाता है. विशेषज्ञों की मानें तो सही देखभाल करके मुर्गी पालन क्षेत्र से अच्छा लाभ कमा सकते हैं, इसलिये मुर्गियों की अच्छी सेहत के लिये खान-पान और रहन-सहन का खास ख्याल रखना चाहिये. बरसात से पहले ही मुर्गी बाड़े में कुछ प्रबंधन कार्य  (Poultry Farm Management)कर लिये जाये, तो देखभाल करने में काफी आसानी रहती  है. इसमें मुर्गी बाड़े की मरम्मत करवाना, मुर्गियों के लिये ताजा आहार का इंतजाम, फर्श की मरम्मत, बिछावन का इंतजाम और प्लास्टिक के पर्दे लगाना और दवाओं का छिड़काव जैसे कार्य करना शामिल है.

मुर्गी दाने को फंगस से बचायें (Poutry Feed)
बरसात के मौसम में उमस और आर्द्रता बढ़ जाती है, जिसके कारण मुर्गी के चारे और दाने में फंगस और कीड़े पनपने लगते हैं. इन समस्याओं की रोकथाम के लिये ध्यान रखें कि आहार में नमी की मात्रा 10 % से ज्यादा न बढ़े, क्योंकि इससे आहार सड़ने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. 

  • खासकर मूंगफली की खली में ये समस्या ज्यादा होती है, इससे निपटने के लिये ज्यादा पुराने चारे का इस्तेमाल न करें और मुर्गी चारे को सुरक्षित जगह पर रखें.
  • मुर्गियों के चारे और दाने को सीधा जमीन पर न रखें. आहार के लिये अलग से अलमारी बनवायें या फिर जमीन पर लकड़ी के पट्टे बिछाकर बोरियों को रखना चाहिये.
  • मुर्गियों को बासी या पुराना आहार न खिलायें, बल्कि 10-15 दिन में नया आहार खरीदकर डालना चाहिये.


Poultry Farming: बरसात में मुर्गियों से फैल सकता है घातक इंफैक्शन, रोकथाम के लिये पोल्ट्री फार्म करें ये जरूरी काम

मच्छर और बीमारियों की रोकथाम (Disease Management in Poultry Farm)
अकसर देखा जाता है कि बारिश के कारण मुर्गी बाड़े में नमी और उमस बढ़ जाती है, जिससे मुर्गियों में मच्छर, मक्खियां, बीमारी और फंगस पनपने लगते हैं. इस समस्या की रोकथाम के लिये पहले से ही मुर्गी बाड़े में प्लास्टिक शीट या पर्दा लगा देना चाहिये. 

  • ध्यान रखें कि पर्दा जाली से करीब 1.5 फुट की दूरी पर लगायें, जिससे पर्दों से पानी का रिसाव मुर्गियों की बिछावन पर न हो.  
  • मुर्गियों के बाड़े में मक्खियों का प्रकोप दिखने पर बीट के ऊपर फिनाईल और मुर्गी बाड़े का बाहर मैलाथियान का स्प्रे करना भी फायदेमंद रहता है.
  • बरसात के समय मुर्गियों में पेट खराबी की परेशानी भी बढ़ जाती है, इससे दूसरी मुर्गियों में भी इंफेक्शन फैलने के खतरा बन रहता है. इसकी रोकथाम के लिये शाम के समय पिपराजीन साल्ट का इस्तेमाल करें.
  • ध्यान रखें कि मुर्गियों बाड़े के आसपास खाली गड्ढे न हों, क्योंकि खाली गड्ढों में पानी भरने के कारण मक्खी-मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जो बाद में मुर्गी घर में प्रवेश करके बीमारियों को न्यौता देते हैं. इसकी रोकथाम के लिये खाली गड्ढों को मिट्टी से भरवा देना चाहिये. 
  • अकसर पानी के कारण भी बर्ड फ्लू और इंफेक्शन जैसी बीमारियां बढ़ जाती है, इसलिये मुर्गियों के लिये साफ पानी का इंतजाम करें. बरसात से पहले ही पानी की टंकी को साफ कर लें और पानी भरने के बाद ब्लींचिग पाउडर या पोटैशियम परमैगनेट जरूर डालें.


Poultry Farming: बरसात में मुर्गियों से फैल सकता है घातक इंफैक्शन, रोकथाम के लिये पोल्ट्री फार्म करें ये जरूरी काम

मुर्गियों की बिछावन का रखें खास ख्याल (Precaution in Poultry Farming)
पशुपालन रिपोर्ट्स (Livestock Report) के मुताबिक मुर्गियों की बिछावन से ही सबसे ज्यादा बीमारियों का खतरा रहता है. गीले और गंदे बिछावन के कारण मुर्गियों में काक्सिडियोसिस जैसी बीमारियों के प्रकोप बढ़ जाता है. इससे चूजों के विकास में परेशानी और मुर्गियों की मृत्यु दर भी बढ़ती जा रही है. 

  • इस संकट की रोकथाम के लिये गीली या नमी वाली बिछावन में चूने या 2-3 इंच सूखी रेत का बुरकाव कर दें.
  • अगर बिछावन गीली और सख्त हो जाये तो उसे तुरंत हटा देना चाहिये. 
  • ध्यान रखें कि मुर्गियों को बाड़े में घूमने के लिये जगह की कमी महसूस न हो, इसके लिये एक मुर्गी पर कम से कम आधा वर्ग फीट की जगह का इंतजाम जरूर करें. 



Poultry Farming: बरसात में मुर्गियों से फैल सकता है घातक इंफैक्शन, रोकथाम के लिये पोल्ट्री फार्म करें ये जरूरी काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Animal Husbandry: बारिश के मौसम में करें पशुओं की खास देखभाल, बीमार पशुओं के साथ बरतें ये सावधानियां

Agriculture Research: मधुमक्खियों की जान ले रहे हैं जहरीले कीट नाशक, रिसर्च में साबित हुआ बड़ा खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
PM किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, करोड़ों किसानों के खाते में पहुंचे 2000 रुपये
PM किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, करोड़ों किसानों के खाते में पहुंचे 2000 रुपये
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय, जानें किन किसानों के खातों में ही आएंगे 2000 रुपये
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय, जानें किन किसानों के खातों में ही आएंगे 2000 रुपये

वीडियोज

LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan
LPG Gas Crisis: Hormuz के रास्ते में 22 जहाज अटके, धीरे-धीरे होगी एंट्री | Iran Israel War Breaking
Iran Vs US-Israel War: नेतन्याहू और ट्रंप अकेले पड़े! सहयोगियों ने ठुकराई अपील | Strait of Hormuz
Iran Vs US-Israel War: आसमानी तबाही! अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन अटैक, C-RAM ने ऐसे बचाया बगदाद! | Iraq

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिले मैटरनिटी लीव, सिर्फ 3 महीने नहीं...', अडॉप्शन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
'बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिले मैटरनिटी लीव, सिर्फ 3 महीने नहीं...', अडॉप्शन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
Varanasi News: गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी खाने-फेंकने के आरोप में 14 गिरफ्तार
वाराणसी: गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी खाने-फेंकने के आरोप में 14 गिरफ्तार
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
IPL 2026 के बीच ये टीमें खेलेंगी इंटरनेशनल क्रिकेट, टी20 और वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी
IPL 2026 के बीच ये टीमें खेलेंगी इंटरनेशनल क्रिकेट, टी20 और वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी
बॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में किस्मत आजमाएंगे गोविंदा? निरहुआ के संग दिखे तो शुरू हुई ऐसी चर्चा
निरहुआ के संग दिखे गोविंदा, क्या अब भोजपुरी फिल्मों में आजमाएंगे हाथ? शुरू हुई ऐसी चर्चा
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
High Cholesterol In Young Age: अब छोटी उम्र से ही कोलेस्ट्रॉल का खतरा, हार्ट अटैक से बचना है तो... 11 मेडिकल इंस्टीट्यूट ने जारी की गाइडलाइन
अब छोटी उम्र से ही कोलेस्ट्रॉल का खतरा, हार्ट अटैक से बचना है तो... 11 मेडिकल इंस्टीट्यूट ने जारी की गाइडलाइन
Video: ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
Embed widget