एक्सप्लोरर

Agriculture Growth: ये ऐप झट से बता देगा बीज असली है या नकली... केंद्र सरकार की ये है तैयारी

बीजों के असली-नकली पहचानने का संकट किसानों के सामने रहता है. केंद्र सरकार ने इसी को लेकर SATHI एप लांच किया है. किसान एप से बीजों के बारे में जानकारी ले सकेंगे.

Sathi App Benefits: किसानों के हित के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार कदम उठा रही हैं. कोशिश रहती है कि किसानोें को उनका हक मिले. बीजों पर सब्सिडी, मशीनों की कीमत पर छूट ऐसी ही रियायतें होती हैं, जोकि किसान की बड़ी मदद करती हैं. खेती करने के लिए जरूरी होता है कि बीज अच्छी क्वालिटी का हो. लेकिन अभी तक किसान के पास ऐसा कोई पैमाना नहीं है, जिससे तुरंत पता चल सके कि बीज असली है या नकली. अब ऐसी ही कवायद केंद्र सरकार की ओर से की गई है. एप की मदद से झट से पता चल जाएगा कि बीज असली है या नकली. 

SATHI एप बताएगा, बीज असली या नकली

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नकली बीज विक्रेताओें पर कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. वहीं किसान भी अवेयर होकर नकली बीज खरीदने से बचें. इसको लेकर भी किसानों को जागरुक कर रहे हैं. वहीं अब बीज असली है या नकली, इसके बारे में पता करने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने साथी (SATHI- सीड ट्रैसेबिलिटी, ऑथेंटिकेशन एंड होलिस्टिक इन्वेंटरी) नाम से पोर्टल और मोबाइल ऐप लांच किया है. नकली बीजोें के बारे में पता करने के लिए एक सेंट्रलाइज्‍ड ऑनलाइन व्यवस्था बनाई गई है.

एनआईसी ने कृषि मंत्रालय के सहयोग से बनाया एप

साथी एप को एनआईसी ने कृषि मंत्रालय के सहयोग से बनाया है. एनआईसी ने इसे उत्तम बीज-समृद्ध किसान सब्जेक्ट पर डेवलप किया है. कृषि मंत्री तोमर ने बताया कि किसानों के सामने नकली बीज को पहचानने का बड़ा संकट रहता है. साथी एप उनकी बहुत मदद करेगा. केंद्र सरकार योजना और कार्यक्रमों के जरिए किसानों की हर संभव मदद करने की कोशिश कर रही है. 

देश के लाखों किसानों को जोड़ा जाएगा

कृषि मंत्री ने बताया कि साथी पोर्टल से देश के लाखों किसानों को जोड़ा जाएगा. इस अभी साथी पोर्टल का पहला फेज है. जल्द ही दूसरा फेज भी शुरू कर दिया जाएगा. केेंद्रीय मंत्री ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दूसरे चरण को लागू करने में अधिक वक्त नहीं लगना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: Wheat Procurement: इस राज्य में किसानों पर कहर बनकर टूटी बारिश... मंडी में रखा गेहूं भी भीगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोज 20 लीटर तक दूध! पशुपालकों के लिए खास है ये देसी गाय
रोज 20 लीटर तक दूध! पशुपालकों के लिए खास है ये देसी गाय
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget